• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PNB में बक्से में रखे-रखे गल गए 42 लाख के नोट, चार अधिकारी सस्पेंड

Writer D by Writer D
16/09/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Notes

Notes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। बैंक में लोग अपना पैसा सुरक्षित रखने के लिए जमा करते हैं। लेकिन खुद बैंक अपने यहां रखे नोटों को कितनी जिम्मेदारी से रखते हैं, इसका एक नजारा उत्तर प्रदेश के कानपुर में देखने को मिला है। शहर के पांडु नगर की पंजाब नेशनल बैंक (PNB) शाखा में रखी हुई करेंसी चेस्ट में 42 लाख रुपए के नोट पानी में गल गए।

दरअसल, 3 महीने पहले बैंक में इन नोटों को एक बक्से में भरकर रखा गया था। इसी दौरान किसी वजह से बक्से में पानी चला गया। बैंककर्मियों ने बक्से में ऊपर के नोट तो देखे, लेकिन नीचे की ओर रखे नोटों को नहीं टटोला। उन्हें लगा कि पानी सूख गया होगा।

सूत्रों ने बताया कि बैंक की तिजोरी में जगह नहीं बची थी। कैश ज्यादा बढ़ने पर नोटों को बक्सों में ही भरकर दीवार के सहारे रख दिया गया। इधर, बारिश में बेसमेंट की दीवार में सीलन ज्यादा होने से बक्से में पानी चला गया। ज्यादा समय से बक्से को नहीं देखा गया तो 42 लाख की करेंसी गल गई।

रामनगरी पहुंची 14 टन की वीणा, अयोध्या में सुनाई देंगे लता मंगेशकर के मधुर भजन

इसी दौरान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की टीम निरीक्षण को आई। जांच शुरू की तो यह मामला ऊपर अधिकारियों तक भेजा गया। जिसके लिए फिर एक और टीम आई। इस जांच के बाद पीएनबी की विजिलेंस टीम ने भी जांच शुरू की। सवाल उठाया कि आखिरकार नोटों की देखरेख क्यों नहीं की गई?

दोनों रिपोर्टों के बाद पीएनबी के बड़े अधिकारियों ने पांडू नगर ब्रांच के 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। जिसमें वरिष्ठ प्रबंधक देवीशंकर, प्रबंधक आसाराम, चेस्ट ऑफिसर राकेश कुमार और वरिष्ठ प्रबंधक भास्कर कुमार भार्गव शामिल हैं। बताया जा रहा है कि देवीशंकर ने 25 जुलाई को ही पांडू नगर ब्रांच में कामकाज संभाला था। जबकि नोट गलने की घटना उनके आने से पहले की है।

Tags: kanpur newsNotesPunjab National Bankup news
Previous Post

रामनगरी पहुंची 14 टन की वीणा, अयोध्या में सुनाई देंगे लता मंगेशकर के मधुर भजन

Next Post

पार्क में लड़की को निर्वस्त्र कर हैवानियत करने वाले 7 आरोपियों के घर चला बुलडोजर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Bulldozer

पार्क में लड़की को निर्वस्त्र कर हैवानियत करने वाले 7 आरोपियों के घर चला बुलडोजर

यह भी पढ़ें

Patanjali

रामदेव-बालकृष्ण हाजिर हों…, पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में SC का आदेश

19/03/2024
Corona

संयम, अनुशासन से ही हारेगा कोरोना

26/04/2021
Cloudburst

अब थराली में मची तबाही: आधी रात फटा बादल, मलबे में दबे कई घर

23/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version