• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में 46 फीसदी लाभार्थी परिवारों के पास है आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड

Writer D by Writer D
28/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Ayushman Yojana

Ayushman Yojana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि 46 प्रतिशत लक्षित लाभार्थी परिवारों में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड अवश्य बना है। बागपत,  मुजफ्फरनगर ,शामली, हाथरस, महोबा, सहारनपुर, अमेठी, हापुड़, कासगंज एवं पीलीभीत में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं।

सूबे के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की बैठक में आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड, नये मेडिकल कालेजों की स्थापना, चकगंजरिया लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर की स्थापना तथा आजमगढ़, अलीगढ़ एवं सहारनपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना एवं निर्माण की प्रगति की समीक्षा की।

आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड योजना की प्रगति समीक्षा में बताया गया कि 46 प्रतिशत लक्षित लाभार्थी परिवारों में कम से कम एक आयुष्मान कार्ड अवश्य बना है तथा औसत से कम प्रगति वाले क्लस्टर्स को चिन्हित कर 16 सितंबर से चल रहे 15 दिन के विशेष अभियान में अभी तक 319161 नये कार्ड बनाये जा चुके हैं। अन्त्योदय के 40 लाख लाभार्थियों को भी इसमें शामिल किया गया है। निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों के भी करीब 50000 कार्ड बनाये गये हैं।

आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड योजना की प्रगति समीक्षा में यह भी बताया गया कि गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए 02 अतिरिक्त एजेन्सियों कलर प्लास्ट व जेफिर को भी लगाया गया है जोकि गांवों में जाकर मौके पर ही कार्ड बनाकर लाभार्थियों को वितरित करेंगी।

श्री तिवारी ने कहा कि आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड योजना की प्रगति बढ़ी है लेकिन इसे और बढ़ाये जाने की जरूरत है। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के बारे में जन सामान्य को जागरूक किया जाये। नये मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की प्रगति समीक्षा में उन्होंने सभी मेडिकल कॉलेज का निर्माण निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही पूरा करने के निर्देश देते हुये कहा कि इसमें किसी भी प्रकार का विलंब होने पर कार्यवाही की जायेगी तथा विलंब के लिए दोषी अधिकारियों का उत्तरदायित्व भी निर्धारित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जिन कार्यों की प्रगति लक्ष्य से कम है, उन कार्यों का दैनिक आधार पर भौतिक वित्तीय लक्ष्य निर्धारित कर प्रगति समीक्षा की जाये तथा मशीनरी एवं मैनपावर बढ़ाकर बैकलाग को जल्द से जल्द पूरा किया जाये।

आजमगढ़, अलीगढ़ एवं सहारनपुर में नये विश्वविद्यालय की स्थापना एवं निर्माण की समीक्षा में बताया गया कि अलीगढ़ में निर्माण कार्य शुरू हो गया है तथा सहारनपुर एवं आजमगढ़ में कार्यवाही प्रगति पर है। चकगंजरिया लखनऊ में अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है, जिसके लिए एलडीए द्वारा 50 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। परियोजना के निर्माण के लिए लोनिवि को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। विश्वविद्यालय के लिए कुलपति, कुलसचिव एवं वित्त अधिकारी के पद सृजित कर दिये गये हैं तथा कार्यालय संचालन के लिए 35 पदों के सृजन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

मुख्य सचिव ने सुझाव दिया कि आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड के लाभार्थियों के लिए चिकित्सालयों में ओपीडी पंजीयन, लैब जांच व मेडिसिन वितरण में सहूलियत के लिए अलग काउन्टर बनाये जाये। बैठक में बताया गया कि बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, हाथरस, महोबा, सहारनपुर, अमेठी, हापुड़, कासगंज एवं पीलीभीत में सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं।

Tags: Ayushman cardLucknow News
Previous Post

पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने दर्ज की पहली जीत

Next Post

नशे में धुत पिता ने 10 माह की बच्ची को नहर में फेंका, तलाश जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

कोयला संकट के बीच योगी सरकार का प्रभावी प्रबंधन, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति जारी

14/09/2026
Next Post
baby

नशे में धुत पिता ने 10 माह की बच्ची को नहर में फेंका, तलाश जारी

यह भी पढ़ें

murder

तगादे में मिली रकम को लेकर की गई थी यासीन की हत्या, दो गिरफ्तार

12/01/2022
CM Yogi heard the problems of 150 people

जनता की समस्याओं पर तत्काल हो कार्रवाई : सीएम योगी

03/01/2025
CM Dhami

यूसीसी का 30 जून तक मिल जाएगा ड्राफ्ट: सीएम धामी

14/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version