• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में 4827 अनजुड़ी बसावटों को सम्पर्क मार्गों से जोड़ा जायेगा : केशव

Writer D by Writer D
15/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि 250 तक की आबादी की 4827 अनजुड़ी बसावटों के सम्पर्क मार्गों को जोडा जायेगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए शीघ्र स्वीकृत कराकर इसी वित्तीय वर्ष के पहले-पहले पूरा कराया जाय, इसके लिये 2644 करोड़ का प्राविधान किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग के कई कार्यों की प्रक्रिया लम्बी होने से काफी समय बर्बाद होता है, प्रक्रिया के सरलीकरण के लिये गम्भीर प्रयास किया जाय। उन्होंने कहा कि जो सड़कें बनकर तैयार हैं उनकी तथा कार्य प्रारम्भ होने के पूर्व के फोटोग्राफ्स मंगवाये जांय, उन्होंने जोड़ा कि फोटोग्राफ्स सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता मौके पर जाकर चेक करें कि वास्तव में फोटो सही भेजे गए हैं कि नहीं।

श्री केशव प्रसाद मौर्य आज लोक निर्माण विभाग स्थित तथागत सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उनके ट्वीटर हैण्डल पर जो कमेन्ट आते हैं सभी क्षेत्रीय अधिशासी अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता व मुख्य अभियन्ता उन्हें देखें और उनपर जो भी कार्यवाही की जानी हो, उसे सुनिश्चित करते हुये ट्वीटर पर पोस्ट करें।

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रवार पांच किमी0 तक के नये सम्पर्क मार्गों की सूची बनाते हुये उसकी कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने निर्देश दिये कि जो विशिष्ट मार्ग बनाये गये हैं, अगर उनमें कोई मरम्मत की जरूरत है तो वह भी करा दिया जाय।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग को 9 लाख 60 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसका वर्गीकरण कर दिया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 9 लाख 60 हजार की जगह 10 लाख पौधे लगाए जांय, इसके अलावा विभाग द्वारा स्टेट हाईवे व अन्य मार्गों के किनारे उपयोगी और हर्बल पौधे लगाए जांय। स्टेट हाईवे के किनारे वृक्षारोपण के लिये विभागीय नोडल अधिकारी बनाये जांय तथा वृक्षों की सुरक्षा के लिये ट्री-गार्ड की भी व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय।

उन्होंने निर्देश दिये कि रोड सेफ्टी के कार्यों में तेजी लायी जाय, लगाए जाने वाले माइलस्टोन, दिशा सूचक, रम्बल स्ट्रीप, साइनेज आदि की कार्ययोजना एक सप्ताह के अन्दर मंगवायी जाय। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान विभाग के जिन अधिकारियों/कर्मचारियों का निधन हुआ है, उनके पात्र आश्रित को नियमानुसार नौकरी देने तथा अन्य देयों का भुगतान शीघ्र से शीघ्र कराया जाना सुनिश्चित किया जाय।

श्री मौर्य ने यह भी निर्देश दिये जो निरीक्षण भवनों में मरम्मत की जरूरत है उनकी फोटो मंगावाई जाय और आवश्यकता के अनुरूप रेनोवेशन कराया जाय। सेतु निगम व निर्माण निगम में उनकी आवश्यकताओं को देखते हुये कुछ अवर अभियन्ताओं को प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाय।

उन्होंने निर्देश दिये कि जो भी वित्तीय स्वीकृतियां जारी की जानी हैं, शीघ्र से शीघ्र जारी कर दीं जायं। उन्होने कहा कि आॅनलाईन आगणन की व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाया जाय। सड़कों के उच्चीकरण काल में भी तेजी लायी जाय। चित्रकुट में 01 हाॅटमिक्त प्लान्ट स्थापित करने की भी व्यवस्था की जाय। पेट्रोल पम्पों की स्थापना में विभाग द्वारा दिये जाने वाले अनापत्ति प्रमाण-पत्र को देने में देरी न की जाय, लेकिन नियमानुसार ही दिया जाय।

वाराणसी में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करते हुये उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि वाराणसी को चमका दिया जाय सभी कार्य पूरी गतिशीलता के साथ चलाने का प्लान बनाएं, जहां जरूरत थी उन सभी कार्यों के पुनरीक्षित आगणन स्वीकृत हो गये हैं, कार्यों में विलम्ब नहीं होना चाहिये, अतिरिक्त स्टाफ की आवश्यकता हो तो सेतु निगम अतिरिक्त स्टाफ भी लगा सकता है, परन्तु कार्य समय से पूर्ण होने चाहिये।

बैठक में राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव समीर वर्मा, विभागाध्यक्ष पी0के0 सक्सेना, एम0डी0 सेतु निगम अरविन्द श्रीवास्तव, मुख्य अभियन्ता बी एस रावत, विशेष कार्याधिकारी प्रदीप कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में यूपीडा की 66वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न हुई

Next Post

रिलायंस जियो फाइबर यूजर्स के लिए लेकर आया है एक साथ कई नए पोस्टपेड प्लान

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Reliance Jio has brought many new postpaid plans for fiber users at once

रिलायंस जियो फाइबर यूजर्स के लिए लेकर आया है एक साथ कई नए पोस्टपेड प्लान

यह भी पढ़ें

convoy collided

आपस में टकराई डिप्टी सीएम के काफिले की गाड़ियां, बाल-बाल बचे ब्रजेश पाठक

07/09/2022
Burning Bus

अचानक धू-धू कर जली हरिद्वार जा रहे शिव भक्तों से भरी बस, 35 लोग थे सवार

07/03/2024
Jail

सलाखें भी नहीं रोक सकीं पढ़ने की ललक, दसवीं में 92 तो इंटरमीडिएट में 70% कैदी हुए पास

18/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version