• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

MP, गुजरात समेत 5 राज्यों ने खोले स्कूल-कॉलेज, जानें किस प्रदेश की क्या है तैयारी

Desk by Desk
26/07/2021
in Main Slider, पंजाब
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल/अहमदाबाद/बेंगलुरु. कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए देशभर में पाबंदियों में रियायत दी जाने लगी है। इसी के मद्देनजर मध्यप्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में 26 जुलाई यानी सोमवार से स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं। हालांकि, इस दौरान स्टूडेंट्स और स्कूल-कॉलेज मैनेजमेंट को कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।

कई राज्यों में पहले ही हायर क्लासेज के लिए स्कूल खोले जा चुके हैं। वहीं, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और ओडिशा में सोमवार से स्कूलों में फिर से पढ़ाई शुरू हो गई है। कर्नाटक में फिलहाल डिग्री कॉलेज खोल दिए गए हैं। हालांकि, केवल उन्हें ही कॉलेज कैंपस में एंट्री मिलेगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज ली है।

कारगिल युद्ध से जुड़े 10 चौंकाने वाले खुलासे, नाकाम पाक ने खुद खोली थी अपनी पोल…  

किन राज्यों में आज से खुले स्कूल

मध्यप्रदेश- यहां शिवराज सरकार ने स्कूलों की 11वीं और 12वीं कक्षा को 50% उपस्थिति के साथ फिर से खोल दिया है। इन क्लासेस के स्टूडेंट्स के लिए स्कूलों में हफ्ते में दो बार क्लासेस होंगी। इसके साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी।

प्रदेश में 11वीं के छात्र मंगलवार और शुक्रवार को स्कूल जाएंगे। इसी तरह 12वीं के स्टूडेंट्स सोमवार और गुरुवार को स्कूलों में बुलाए जाएंगे। वहीं, 9वीं-10वीं की क्लासेस 5 अगस्त से शुरू होंगी। 9वीं के छात्र शनिवार और 10वीं के छात्र बुधवार को स्कूल जा सकेंगे।

बॉलीवुड को लगा एक और झटका, इस मशहूर सिंगर की मां निधन

गुजरात– यहां भी 50% कैपेसिटी के साथ 9वीं से 11वीं कक्षा के स्कूल फिर से खोल दिए गए हैं। हालांकि, इनके लिए ऑनलाइन मोड से भी लर्निंग-टीचिंग जारी रहेगी। इससे पहले राज्य सरकार कोरोना मामलों में गिरावट को देखते हुए 12वीं कक्षा के स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों को खोल चुकी है।

पंजाब– राज्य में 10वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खुल गए हैं। हालांकि, यहां सिर्फ वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके टीचर्स और स्टाफ को ही स्कूल आने की इजाजत दी गई है। इसके साथ ही स्कूलों में आने के लिए छात्रों के पैरेंट्स की मंजूरी जरूरी होगी। इस दौरान डिजिटल कक्षाओं का ऑप्शन भी जारी रहेगा। सरकार का कहना है कि अगर हालात काबू में रहते हैं, तो बाकी कक्षाओं को भी दो अगस्त से शुरू किया जा सकता है।

बॉलीवुड को लगा एक और झटका, इस मशहूर सिंगर की मां निधन

ओडिशा– यहां राज्य सरकार ने आज से 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूलों को खोल दिया है। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में खराब नेटवर्क की वजह से ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान छात्रों को होने वाली परेशानियों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। क्लासेस सुबह 10 से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगी। इसके अलावा राज्य सरकार 9वीं कक्षा के लिए स्कूल 16 अगस्त और 11वीं के 15 सितंबर से खोलने की तैयारी कर रही है।

‘ये दिल मांगे मोर…’ कारगिल हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की आखिरी आवाज अब तक गूंजती हैं कानों में…  

कर्नाटक- कर्नाटक डिग्री कॉलेज सोमवार से खोल दिए गए हैं। हालांकि, सिर्फ उन छात्रों को कॉलेज कैंपस में आने की इजाजत दी गई है, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज ले लिया हो। इस दौरान हॉस्टल भी खुलने जा रहे हैं, लेकिन छात्रों को एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के लिए कुछ और समय इंतजार करना होगा।

कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों से अपील की है कि वे अपनी पानी की बोतलें खुद लाएं और दूसरों के साथ खाना शेयर न करें। राज्य में 10 अगस्त से ग्रेजुएशन की परीक्षाएं शुरू होंगी जबकि प्रैक्टिकल एग्जाम 2 अगस्त से होंगे।

Tags: collegescolleges and schools reopen in Indiacolleges reopenCorona periodSchoolsschools reopenwhen will the school openWhen will the school-college open in Indiaकब खुलेगा स्कूलकॉलेजकॉलेज फिर खुलेकोरोना कालभारत में कब खुलेगा स्कूल-कॉलेजभारत में कॉलेज-स्कूल फिर खुलेस्कूलस्कूल फिर खुले
Previous Post

ट्रैक्टर चलकर संसद पहुंचे राहुल गांधी, हिरासत में लिए गए सुरजेवाल और श्रीनिवास

Next Post

शादी के मंत्रों के बीच लैपटाप पर काम कर रहा था दूल्हा, दुल्हन का हुआ ऐसा हाल

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
पंजाब

अमित शाह ने बिक्रमजीत की मां के छुए पैर, बोले- मिलेगा इंसाफ

20/10/2026
Next Post
work from wedding

शादी के मंत्रों के बीच लैपटाप पर काम कर रहा था दूल्हा, दुल्हन का हुआ ऐसा हाल

यह भी पढ़ें

Mantra Jaap Vidhi

मंत्रों का जाप करते समय भगवान के समक्ष बैठकर करें विधिपूर्वक

18/08/2021
Amla Navmi

दांपत्य जीवन में खो गई है खुशियां, तो करें इस पेड़ से जुड़े ये उपाय

26/05/2026
sandeep singh dhaliwal

अमेरिका में शहीद सिख पुलिस अधिकारी के नाम पर बनेगा डाकघर

22/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version