• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रैक्टर चलकर संसद पहुंचे राहुल गांधी, हिरासत में लिए गए सुरजेवाल और श्रीनिवास

Writer D by Writer D
26/07/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को हर किसी को तब हैरान कर दिया है, जब सुबह-सुबह वह दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाते हुए नज़र आए। कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन जारी है और इसी कड़ी में सोमवार को राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे।

राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता सवार दिखे। ट्रैक्टर चलाने के इस कार्यक्रम के दौरान ही कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और बीवी। श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया। ट्रैक्टर के सामने कृषि कानूनों के खिलाफ पोस्टर चिपका था और किसानों के समर्थन में बातें कही गईं।

Delhi: Congress leader Rahul Gandhi drives a tractor to reach Parliament, in protest against the three farm laws pic.twitter.com/JJHbX5uS5L

— ANI (@ANI) July 26, 2021

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि ये किसानों की आवाज़ है, किसानों की बात सुनी नहीं जा रही है। सरकार को इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना होगा, ये काले कानून हैं। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें आतंकवादी तक कह दिया जा रहा है।

Image

आपको बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान संसद लगाई जा रही है। 200 किसान हर रोज़ जंतर-मंतर पर संसद करेंगे, जो कि संसद के मॉनसून सत्र तक जारी रहेगी।

पिछले करीब एक साल से किसानों का विरोध प्रदर्शन दिल्ली के टिकरी, सिंघु और गाज़ीपुर बॉर्डर पर जारी है। किसानों की मांग है कि तीनों कानून वापस हो, लेकिन सरकार का कहना है कि कानून वापस नहीं होंगे। अगर कोई बदलाव करना है, तो सरकार बातचीत के लिए तैयार है।

Image

संसद में भी कृषि कानूनों को लेकर हंगामा लगातार जारी है। कृषि कानून, पेगासस जासूसी मसले से जुड़े हंगामे के कारण संसद के दोनों सदन में कामकाज नहीं हो पा रहा है।

Tags: delhi newsfarmer protestNational newsrahul gandhi
Previous Post

कारगिल युद्ध से जुड़े 10 चौंकाने वाले खुलासे, नाकाम पाक ने खुद खोली थी अपनी पोल…  

Next Post

MP, गुजरात समेत 5 राज्यों ने खोले स्कूल-कॉलेज, जानें किस प्रदेश की क्या है तैयारी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post

MP, गुजरात समेत 5 राज्यों ने खोले स्कूल-कॉलेज, जानें किस प्रदेश की क्या है तैयारी

यह भी पढ़ें

Rizwan

यूपी में 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार, सपा MLA इरफान सोलंकी ने लिखकर दिया था- डॉ. रिजवान भारतीय हैं

11/12/2022
cm dhami

अनंत ऊर्जा का भंडार है मनुष्य, वह जो चाहे कर सकता है : सीएम धामी

07/07/2022
animal husbandry

उप्र में पशु स्वास्थ सेवा विस्तार के लिए पांच करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत

18/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version