• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आंधी ने ‘महाकाल लोक’ में मचाया तांडव, तूफान में खंडित हो गईं सप्तऋषि की 6 मूर्तियां

Writer D by Writer D
29/05/2023
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Idols of Saptarishi in 'Mahakal Lok' broken in storm

Idols of Saptarishi in 'Mahakal Lok' broken in storm

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार को आंधी-पानी ने जमकर कहर ढाया। तेज रफ्तार से चल रही आंधी से उज्जैन में 2 लोगों की जान चली गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही आंधी-तूफान ने महाकाल लोक (Mahakal Lok) को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। यहां लगी सप्तऋषि की 7 प्रतिमाओं में से लगभग 6 प्रतिमाएं (Idol)  अपने स्थान से नीचे गिर गई हैं।

किसी मूर्ति की गर्दन टूट गई है तो किसी के हाथ। घटना की जानकारी लगते ही तुरंत ही प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्रेन की मदद से इन मूर्तियों को तत्काल हटवाया। जानकारी के मुताबिक, मूर्ति की गर्दन अलग हो गई है। वहीं, दो मूर्तियों के हाथ टूटे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ मूर्तियों में दरारे आई हैं। वहीं, इस घटना को लेकर कांग्रेस नेत रवि भदौरिया कार्यकर्ताओं के साथ महाकाल लोक पहुंचे।

कलेक्टर बोले- जल्द इन स्थानों पर लगेगी पत्थर की प्रतिमाएं (Idol) 

बताया जाता है कि महाकाल लोक (Mahakal Lok) के निर्माण के समय तो ने जानकारी दी गई थी कि महाकाल लोक के प्रथम चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन आंधी तूफान के बाद जैसे ही सप्तऋषि की प्रतिमाएं गिरीं। उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मुताबिक, यह एफआरसी की मूर्तियां सिर्फ अभी दिखाने के लिए लगाई गई हैं। यहां सप्तऋषि की पत्थरों की बड़ी-बड़ी मूर्तियां जल्द लगाई जाएंगी।

कलेक्टर के अनुसार, एफआरसी की यह प्रतिमाएं 10 साल तक खराब नहीं होती है। अभी आंधी के कारण जो प्रतिमाएं खराब हुई हैं, उन्हें मूर्तियां बनाने वाली कंपनी जल्द सुधार कर देंगी।

सोमवार को ऐसे करें महादेव की पूजा, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

बता दें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पिछले साल यानि 2022 में उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के नए परिसर ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण किया था। तब यह काफी चर्चा में रहा था। महाकाल लोक के निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। पहले चरण में 356 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। वैसे इस पूरे प्रोजेक्ट की बात करें तो 855 करोड़ रुपये के काम किए जाने हैं।

Tags: madhya pradesh newsMahakal LokNational newsUjjain News
Previous Post

स्पेस में भारत की एक और छलांग, ISRO ने लॉन्च किया नेक्स्ट जेनरेशन नेविगेशन सैटेलाइट

Next Post

मणिपुर में नहीं बुझ रही हिंसा की आग, अबतक पांच पुलिसकर्मी समेत 70 से ज्यादा की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Satpal Maharaj met CM Dhami.
Main Slider

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बड़े ठेकों को छोटे पैकेज में बांटने का किया अनुरोध

13/08/2026
Life-threatening attack on former Punjab Deputy CM Sukhbir Singh Badal.
पंजाब

नांदेड़ में सुखबीर बादल पर हमला, कृपाण से वार की कोशिश; आरोपी पकड़ा गया

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

13/08/2026
Parliament's Monsoon Session concludes.
Main Slider

संसद का मानसून सत्र समाप्त, हंगामे के बीच लोकसभा में पारित हुए 12 विधेयक

13/08/2026
Earthquake
नई दिल्ली

लद्दाख में कांपी धरती, चार घंटे में आए 2 भूकंप

13/08/2026
Next Post
Manipur Violence

मणिपुर में नहीं बुझ रही हिंसा की आग, अबतक पांच पुलिसकर्मी समेत 70 से ज्यादा की मौत

यह भी पढ़ें

bridge collapsed

भारी बारिश से 48 मीटर लंबा कॉंक्रीट का पुल ढहा, 50 से अधिक गांवों से कटा संपर्क

09/07/2021
Petrol

लगातार 21वें दिन पेट्रोल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें डीजल के रेट

28/12/2020
CBI

CBI करेगी हाथरस केस की जांच, CM योगी ने जारी किया आदेश

03/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version