• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिछली सरकार में एसडीएम पद के लिए वसूले जाते थे 65 लाख रुपये : योगी

Writer D by Writer D
16/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि पिछले पांच वर्ष के दौरान हमारी सरकार ने अपने पुरुषार्थ और परिश्रम से बहुत कुछ बदला है। केवल सरकार बदलने से ही कुछ नहीं होने वाला है। इसके लिए अधिकारियों को सकारात्मक और अच्छे वातावरण में काम करने का मौका भी मिलना चाहिए। हमारी सरकार ने सभी चयन करने वाली संस्थाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की छूट दी है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को बिना भय और राजनीतिक दबाव के प्रदेश की जनता के लिए काम कर सकें, इसका वातावरण तैयार किया गया। पिछली सरकारों ने इस प्रदेश को बिना रीढ़ की हड्डी बना दिया था। हम आप जैसे चयनित लोगों के साथ देश में प्रदेश को नम्बर एक पर लाने की मंशा रखते हैं। योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने केन्द्र की 50 योजनाओं को लागू करके देश का नम्बर वन की जगह पर खड़ा कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 34 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, 173 समीक्षा अधिकारी, सिंचाई विभाग के 208 सहायक अभियंता और 236 आशुलिपिक, 58 उपजिलाधिकारी, 43 वरिष्ठ प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान और गन्ना विभाग के 398 गन्ना पर्यवेक्षक 10 ज्येष्ठ गन्ना पर्यवेक्षक को नियुक्ति पत्र दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार में ऐसी कोई चयन संस्था नहीं थी जो नियुक्ति के नाम पर पैसा न वसूलती हो। पहले 42 से 65 लाख रुपये लेकर एसडीएम की नियुक्ति का काम किया जा रहा था। इसकी सीबीआई जांच अभी चल रही है। पहले जो योग्य थे उनसे भी पैसा लिया जाता था। यह पुलिस, प्रशासनिक सभी नियुक्तियों में पैसा लिया जा रहा है। केवल नियुक्ति ही नहीं पोस्टिंग पर भी खूब धांधली होती थी। हमारी सरकार में पूरी ईमानदार और प्रतिबंधता के साथ नियुक्तियां की जा रही हैं। हमें जैसे लगा कि कोई चयनित संस्था गड़बड़ कर रही है तो जेल भेजने का काम भी हमने किया। अगर परीक्षा में कुछ गड़बड़ हुआ तो उस परीक्षा को रद्द करके फिर से उसे आयोजित करने का काम किया है।

सूचना निदेशालय में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने युवराज सिंह परिहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें कोरोना महामारी की वजह से दो वर्ष काम करने का मौका ही नहीं मिला। तीन वर्ष के कार्यकाल में यह प्रदेश देश की दो नम्बर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। आज हमारी कानून व्यवस्था देश के लिए एक नजीर बना हुआ है। सभी माफिया जो सत्ता का संचालन करते थे, आज जेल में हैं या मारे-मारे घूम रहे हैं। आज की स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि कोई भी निवेश करने वाला वहीं जाता है जहां अच्छी कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार मुक्त तंत्र काम कर रहा है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय दो गुनी हुई है। भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं को लागू किया गया है। चाहे वह स्टार्टअप, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, उज्ज़वला योजना एक नम्बर पर है। आज धारणा बदली है। प्रदेश के नाम आते ही कानून व्यवस्था, उन्नति विकास के नाम पर सराहना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में हम सपा सरकार की तरह काम करते तो ज्यादातर स्कूलों में ताले लटकते मिलते। हमनें एक लाख 30 हजार विद्यालयों की कायाकल्प बदलने का काम किया है। आज विद्यालयों में स्मार्ट क्लास हैं, शौचालय हैं, लाइब्रेरी है, साफ सफाई है। बच्चों को यूनिफार्म, स्कूल बैग, स्वेटर,बुक् दिए। हमने सभी बालिकाओं को जूते-मोजे समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई। आज यह बच्चे भी अच्छा स्वेटर जूते मोजे पहन सकते हैं, अच्छी पढ़ाई कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में महाराष्ट् में आधी चीनी मिलें बंद हो गई, ब्राजील में सभी चीनी मिलें बंद हो गई। हमारी सरकार ने प्रदेश में कोरोना काल के समय सभी 121 चीनी मिलों का संचालन किया। सुरक्षा के लिए हेल्प डेस्क बनाया, कोरोना जांच कराई सभी सावधानियां बरती गईं।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

सूचना निदेशालय में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने युवराज सिंह परिहार

Next Post

अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने तीन दिवसीय सहकार मेले का किया उद्घाटन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post

अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने तीन दिवसीय सहकार मेले का किया उद्घाटन

यह भी पढ़ें

MoU signed between UPSDM and NSE

यूपी के 1.5 लाख से अधिक युवाओं को मिलेगी निशुल्क फाइनेंशियल स्किल्स की ट्रेनिंग

12/06/2026
cm dhami

सीएम धामी ने किया कुछ ऐसा की हर कोई कर रहा तारीफ

22/10/2022
राज्यसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित Rajya Sabha proceedings adjourned till tomorrow

किसान आंदोलन पर राज्यसभा में हंगामा,कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version