• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ के के.डी सिंह बाबू स्टेडियम में 7500 साधक एक साथ करेंगे योगाभ्यास

Writer D by Writer D
19/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yoga

Yoga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) 21 जून को लेकर लखनपुरी में खासा उत्साह है। योग अभ्यास आरम्भ हो गया है। कई जगहों पर बुधवार को बृहद स्तर पर योग (Yoga) कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एकल अभियान की ओर से शहर स्थित के।डी। सिह बाबू स्टेडियम में बड़े स्तर पर योग साधक संगम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकरी सोमवार को शहर के एक प्रतिष्ठित क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में अभियान के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी माधवेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि योग कार्यक्रम में 7500 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

माधवेंद्र ने बताया कि योग (Yoga) के अलावा 30 मिनट के लिए हास्य योग का भी सत्र होगा। इसे दिल्ली के विशेषज्ञ जितेन्द्र कोही संचालित करेंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर यह कार्यक्रम पहले से होता रहा है लेकिन नगरीय स्तर पर पहली बार हो रहा है। इसमें किसी भी उम्र, जाति, धर्म, महिला-पुरुष व बच्चे भाग ले सकते हैं। पत्रकार वार्ता में आयोजन से जुड़े आशीष कुमार अग्रवाल, अशोक हलवासिया, संयोजक राजन सेंगर भी उपस्थित थे।

वहीं उप्र संस्कृत संस्थान की ओर से बुधवार को निरालानगर स्थित माधव सभागार परिसर में योगाभ्यास कराया जाएगा। तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इसके अलावा जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट और भारतीय आदर्श योग संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मोती महल वाटिका में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्व धर्म के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय आदर्श योग संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण दत्त मिश्र ने योग के संबंध में संक्षिप्त परिचय के साथ किया। योगाभ्यास में आरए बाजार कैंट छावनी तोपखाना बाजार के बच्चों ने योग गुरु कृष्णदत्त मिश्र और लखनऊ योगा एसोसिएशन की सेक्रेटरी मालविका बाजपेई के निर्देशन में विभिन्न योगासनों को किया।

विकास कार्यों के साथ सीएम योगी के हाथों मिलेगी हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात

बच्चों ने ताड़ासन, वृक्षासन, हस्तपादासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, बैठकर आसन में दंडासन, भद्रासन, उत्कटासन, शशांक आसन, वक्रासन आदि किया। संयोजक मुरलीधर आहूजा ने इन सभी बच्चों को गिफ्ट पैक, मेडल, टी शर्ट देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर योग गुरु कृष्णदत्त मिश्र, लखनऊ योगा एसोसिएशन की सेक्रेटरी मालविका बाजपेई, जश्न- ए-आजादी ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा, ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सैयद रफत ने योग के महत्व और आसनों के फायदे भी बताए।

Tags: international yoga dayinternational yoga day 2023kd dingh babu stadiumLucknow Newsyoga day
Previous Post

विकास कार्यों के साथ सीएम योगी के हाथों मिलेगी हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात

Next Post

सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले कर्मचारी नेता

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Bhatkhande University of Culture's new campus to be built in Kakarabad
उत्तर प्रदेश

भारतीय कला-संस्कृति को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच, भातखंडे के नए परिसर की रूपरेखा पर हुआ मंथन

06/07/2026
Next Post
CM Dhami

सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले कर्मचारी नेता

यह भी पढ़ें

CM योगी का आज से दो दिवसीय गोरखपुर का दौरा, दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरण करेंगे

16/09/2020
Jaya Prada

अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने बेटे संग लगाई पावन डुबकी

09/02/2025
arrested

बच्चों को जंजीर से बांधने के मामले में मदरसा संचालक मौलवी समेत दो लोग गिरफ्तार

29/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version