• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुर्गा मंदिर की दीवार पर लिखा ‘786’ और ‘अल्लाह’, हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश

Writer D by Writer D
02/01/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Durga Mandir

Durga Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में नए साल के मौके पर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। दरअसल, शहर के घनी आबादी वाले इलाके में स्थित दुर्गा मंदिर (Durga Mandir) की दीवार पर ‘786’ और ‘अल्लाह’ लिख दिया गया जिससे हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश पैदा गया। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर की दीवार पर लिखे शब्दों को मिटवा दिया। फिलहाल, मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है कि आखिर किसने तनाव उत्पन्न करने का प्रयास किया।

पुजारी ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा दुर्गा मंदिर (Durga Mandir) की दीवार पर ‘786’ और उर्दू में ‘अल्लाह’ लिख दिया गया था, जब लोगों ने इसे देखा तो उनकी भावना को ठेस पहुंची। हिंदू संगठन से जुड़े लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए, उन्होंने पुलिस के सामने विरोध दर्ज कराया। फिलहाल, दीवार पर लिखे शब्दों को मिटवा दिया गया है।

आला हजरत दरगाह से पहले स्थित है ये मंदिर (Durga Mandir)

बता दें कि पूरी घटना बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बिहारीपुर इलाके की है, जहां आला हजरत दरगाह से पहले एक प्राचीन मंदिर है, इसी मंदिर की दीवार पर कुछ शरारती लोगों ने ‘786’ और ‘अल्लाह’ लिख दिया। घटना बीती रात की बताई जा रही है। जैसे ही इलाके के लोगों ने देखा कि मंदिर पर कुछ लोगों ने ऐसा कुछ लिखा है तो यह खबर जंगल में आग की तरफ फैल गई। फौरन हिंदू संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी बुला लिया गया।

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार

मौके की नजाकत को देखते हुए क्षेत्राधिकारी पंकज श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत ही मंदिर पर लिखे हुए शब्दों/अंकों को पेंट से मिटवा दिया। मंदिर के बाहर कोई सीसीटीवी कैमरा ना लगा होने की वजह से आरोपियों का पता नहीं चल सका है। फिर भी पुलिस आसपास बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। साथ ही अब मंदिर में भी कैमरे लगाए जाएंगे।

Tags: bariley newscrime newsdurga mandirup news
Previous Post

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार

Next Post

न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में मास शूटिंग, 11 लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

एक लाख करोड़ के पार पहुंचा यूपी का आईटी एक्सपोर्ट!!

07/10/2026
Next Post
Mass shooting at a New York nightclub

न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में मास शूटिंग, 11 लोग घायल

यह भी पढ़ें

छठ पूजा की तैयारी

छठ महापर्व की तैयारियों में जुटे लोग, बाज़ारों में बढ़ी रौनक

17/11/2020
Tractor-Bus Collision

राजकोट में एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत

02/01/2021

भारत ने फिर ड्रैगन को दिया बड़ा झटका, चीनी कंपनियों से कई बड़े प्रोजेक्ट छीने

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version