• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत ने फिर ड्रैगन को दिया बड़ा झटका, चीनी कंपनियों से कई बड़े प्रोजेक्ट छीने

Desk by Desk
18/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चीन के साथ सैन्य विवाद के बाद भारत के कड़े रुख के कारण चीनी कंपनियों को लगातार झटके लग रहे हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली -मुंबई कॉरिडोर परियोजना में दो चीनी कंपनियों का ठेका रद्द कर दिया है।

दूसरी ओर रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए कानपुर से मुगलसराय के बीच सिगनल व दूरसंचार के काम के लिए चीनी कंपनी के साथ 471 करोड़ रुपए के करार को खत्म कर दिया है।

अमेरिका से कांपा चीन : साउथ साइना सी में यूएस के फिर 12000 जवानों ने किया युद्धाभ्यास

दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर परियोजना का काम छीना

पूर्वी लद्दाखी की गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच सैन्य विवाद पैदा होने के बाद मोदी सरकार ने चीन के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। 59 चीनी एप्स पर पाबंदी लगाने के साथ ही विभिन्न परियोजनाओं से चीनी कंपनियों को बेदखल करने का सिलसिला जारी है।

इसी कड़ी में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रीन फील्ड दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर परियोजना में दो चीनी कंपनियों का करार रद्द कर दिया गया है। मंत्रालय ने ठेका हासिल कर चुकीं चीनी की दो कंपनियों के ठेके को रद्द करते हुए काम करने से मना कर दिया है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पहले ही साफ कर दिया था कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में चीनी कंपनियों को अब नहीं घुसने दिया जाएगा। उनका कहना था कि प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष दोनों तरीकों से चीनी कंपनियों को काम की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि किसी चीनी कंपनी को ठेका मिल गया है तो उसका ठेका रद्द करके फिर टेंडर जारी किए जाएंगे या करार में शामिल दूसरे नंबर की कंपनी को ठेका दे दिया जाएगा।

पावर टिलर के आयात पर भी प्रतिबंध

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से पहले विदेश व्यापार महानिदेशालय ने भी कृषि क्षेत्र में प्रयोग होने वाले पावर टिलर के आयात पर रोक लगा दी है। चीन से आयात होने वाले पावर टिलर भारत के मुकाबले काफी सस्ते होते हैं और इस कारण टिलर बाजार में चीन की हिस्सेदारी करीब 35 फ़ीसदी तक है। सरकार के इस फैसले से चीन को बड़ा झटका लगा है। देश में काफी संख्या में किसान पावर टिलर का उपयोग करते हैं और देश में सालाना 35 से 40 हजार पावर टिलर की खरीद होती है।

उधर रेलवे ने बड़ा कदम उठाते चीनी कंपनी बीजिंग नेशनल रेलवे रिसर्च एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट और सिग्नल एंड कम्युनिकेशन से किए गए 471 करोड़ रुपए के करार को रद्द कर दिया है। कानपुर और मुगलसराय के बीच 417 किलोमीटर लंबे रेल खंड पर सिग्नल और दूरसंचार के काम के लिए चीनी कंपनी का यह ठेका दिया गया था। रेलवे की ओर से शुक्रवार को करार को रद्द करने का लेटर जारी कर दिया गया।

काम की धीमी प्रगति पर कड़ी कार्रवाई

इस मामले में पहले ही ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चीनी कंपनी को 14 दिन का नोटिस जारी किया गया था। यह नोटिस काम की धीमी प्रगति को लेकर जारी किया गया था। 2016 में दिए गए इस ठेके में 2019 तक काम पूरा होना था मगर अभी तक सिर्फ 20 फीसदी ही काम हो पाया है। अब इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए कंपनी का करार रद्द कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए विश्व बैंक से पैसा मिला है और करार खत्म करने की जानकारी विश्व बैंक को दे दी गई है। माना जा रहा है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में सैन्य विवाद बढ़ने के कारण चीनी कंपनियों को आने वाले दिनों में और झटके लग सकते हैं।

Tags: 24ghanteonline.comCoronavirusCOVID-19hindi newsIndia again gave a big blow to DragonIndia News in Hindilatest newslockdownnarendra modiNEWSnews in hindipm modisnatched many big projects from Chinese companiesUttar Pradeshकोरोना वायरसचीनी कंपनियों से कई बड़े प्रोजेक्ट छीनेपीएम मोदीभारत ने फिर ड्रैगन को दिया बड़ा झटकालखनऊहिंदी समाचार
Previous Post

प्रियंका चोपड़ा मना रही अपना बर्थडे, माधुरी दीक्षित समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने किया विश

Next Post

बच्चों का ये टीका कोरोना वायरस के इलाज में बनेगा मददगार

Desk

Desk

Related Posts

cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Will provide permanent solution to flood problem: CM Yogi
Main Slider

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान: सीएम योगी

03/09/2026
Rajnath Singh-CM Dhami
Main Slider

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, रक्षा मंत्री ने दिया उचित विचार का भरोसा

03/09/2026
Next Post
बच्चों का ये टीका कोरोना के इलाज में मददगार

बच्चों का ये टीका कोरोना वायरस के इलाज में बनेगा मददगार

यह भी पढ़ें

दही और चीनी

कोई भी शुभ काम करने से पहले क्यूँ खाई जाती है दही और चीनी, जानिए रहस्य

19/07/2021
Bed

बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, घिर जाएंगे आर्थिक तंगी से

10/03/2026
Navneet Sehgal

प्रदेश में दो हफ्ते में घटे एक लाख 10 हजार कोरोना मरीज : सहगल

14/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version