• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेसीबी से खोदकर निकाली 800 लीटर कच्ची शराब, दो महिलाएं गिरफ्तार

Writer D by Writer D
29/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 800 लीटर कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं काे गिरफ्तार किया है, जबकि उनकी दो साथी महिला भाग गई। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए कच्ची शराब से भरे ड्रम जमीन में दबा रखे थे। मौके पर 5 हजार किलोग्राम लहन भी नष्ट किया गया।

26 सदस्य टीम ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना मिलने पर रविवार रात को दातार नगर परवई के कबूतरा डेरा में की है। चारों महिलाओं के खिलाफ रक्सा थाना में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस फरार दो महिलाओं की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अब तक उनका कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस के अनुसार रविवार रात को रक्सा थाना की पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम अवैध शराब की बिक्री व निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सूचना पर दातार नगर परवई से पहले नहर के किनारे पहुंची। वहां से दातार परवई निवासी मीना पत्नी राकेश कबूतरा और संगम पत्नी रंजीत कबूतरा को गिरफ्तार किया गया। दोनों से 100-100 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।

पूछताछ में टीम उनको लेकर कबूतरा डेरा पर पहुंची। जहां टीम को आते देख गंगावती पत्नी वीरेंद्र कबूतरा और रमेशो पत्नी श्रीराम कबूतरा भाग गई। गंगावती के पास 500 लीटर और रमेशो के पास से 100 लीटर शराब बरामद हुई। डेरा पर महिलाओं ने शराब जमीन में दबा रखी थी। तब टीम ने जेसीबी मंगाकर खुदाई कर ड्रम निकाले।

लेखपाल और पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या, मौके पर पहुंचे DIG-SP

झांसी में कच्ची शराब का कारोबार ज्यादा है। कच्ची शराब बनाकर महिलाएं ही उनकी बिक्री करती हैं। सुबह से ही वे अलग-अलग गांवों में अपने ठिकानों पर पहुंच जाती हैं और दिनभर अवैध रूप से शराब की बिक्री करती हैं। अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं ने अपने ठिकाने बना रखे हैं।

Tags: crime newsJhansi newsraw liquorup news
Previous Post

सामूहिक विवाह कार्यक्रम से सरकार ने दूर की अभिभावकों की चिंता : योगी

Next Post

IND-NZ test series: हाथ से निकल गई जीत, कानपुर टेस्ट हुआ ड्रॉ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीराइज में छाया आर्गेनिक फार्मिंग का आइडिया, शुभावरी ने जीता 25 हजार का पुरस्कार

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद की भी रहेगी ट्रेड शो में धमक

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में प्रवाहित होगी संगम नगरी के हस्तशिल्प, खानपान और परिधानों की त्रिवेणी

23/09/2026
Next Post

IND-NZ test series: हाथ से निकल गई जीत, कानपुर टेस्ट हुआ ड्रॉ

यह भी पढ़ें

ms dhoni holding

माइकल होल्डिंग ने कहा- भारत को धोनी के ‘कौशल और रवैये’ की कमी खल रही है

29/11/2020
Rajasthan royals vs Delhi Capitals

बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स लड़खड़ाई, राजस्थान ने झटका पंत का विकेट

15/04/2021
बर्ड फ्लू पर हाई अलर्ट High alert on bird flu

बर्ड फ्लू : केरल ने घोषित की राजकीय आपदा, देश में लाखों पक्षियों की मौत

05/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version