• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

Writer D by Writer D
15/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
80th Independence Day celebrated in Lucknow

80th Independence Day celebrated in Lucknow

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधानभवन के सामने 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी भव्यता, गरिमा और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच जब आसमान से पुष्प वर्षा हुई तो दर्शकों का उत्साह देखते ही बना। पूरा परिसर देशभक्ति और सांस्कृतिक एकता के संदेश से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 9:15 बजे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुई। भारतखण्डे संगीत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम की शानदार प्रस्तुति देकर वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इसके बाद 32वीं वाहिनी पीएसी, 35वीं वाहिनी पीएसी और मिलिट्री बैंड ने अनुशासित एवं आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमा बढ़ाई। तिरंगे गुब्बारों को मुख्यमंत्री ने जब आसमान में छोड़ा तो माहौल भारत माता के जयघोष और उत्साह से भर उठा।

एक भारत- श्रेष्ठ भारत की दिखी झलक

स्वतंत्रता दिवस समारोह में संस्कृति विभाग की ओर से ‘एक भारत- श्रेष्ठ भारत’ की भावना को केंद्र में रखते हुए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, पूर्वांचल, अवध और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति के साथ जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, गुजरात और बिहार के कलाकारों ने अपनी-अपनी लोक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘छठी मैया’ के लोकगीतों से लेकर विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों तक कलाकारों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को एक मंच पर उतार दिया।

भगवान राम और माता सीता की झांकी ने मोहा मन

गौरी कला मंडपम ग्रुप की ओर से भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की झांकी प्रस्तुत की गई। वाराणसी की कुमकुम रस्तोगी ने माता सीता, ऋत्विक सिंह ने भगवान राम और आयुष साहू ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई। करीब 16 कलाकारों की टीम ने इस प्रस्तुति को तैयार किया था।

कुमकुम रस्तोगी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्तुति देना उनके लिए बेहद शुभ और गौरवपूर्ण अवसर रहा। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के लिए इतने बड़े मंच पर अपनी कला प्रस्तुत करने से बड़ा अवसर नहीं हो सकता। टीम ने करीब पांच दिनों तक संगीत नाट्य अकादमी में लगातार तैयारी की थी।

कथक एवं लोकनृत्य ने बांधा समां

भारतखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कथक एवं लोकनृत्य टीम ने भी शानदार प्रस्तुति दी। टीम में 20 प्रतिभागियों ने कथक और छह प्रतिभागियों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। कथक के अंतर्गत तराना प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए करीब पांच दिनों से अभ्यास चल रहा था। भारतखण्डे की टीम को हर वर्ष इस तरह के राष्ट्रीय समारोह में प्रस्तुति देने का अवसर मिलता है। वहीं मथुरा-वृंदावन से आए रवि शंकर ने शंख वादन की प्रस्तुति देकर वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा भर दी। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों से रिहर्सल चल रही थी और स्वतंत्रता दिवस के इस बड़े मंच पर प्रस्तुति देकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।

छत्तीसगढ़ के ‘रेला पाटा’ ने दिखाई बस्तर की संस्कृति

छत्तीसगढ़ से आए 19 कलाकारों के दल ने बस्तर की प्रसिद्ध पारंपरिक लोक कला ‘रेला पाटा’ की प्रस्तुति दी। दल का नेतृत्व कर रहे कुलभूषण चंद्राकर ने बताया कि उनकी टीम करीब एक सप्ताह से प्रस्तुति की तैयारी कर रही थी। अलग-अलग राज्यों के कलाकारों के साथ मिलकर करीब 15 मिनट की प्रस्तुति में रेला पाटा को शामिल किया गया। कुलभूषण ने कहा कि लखनऊ आकर उन्हें बेहद अच्छा लगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि बस्तर में अपार प्रतिभाएं मौजूद हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी कला दिखाने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती को माता कौशल्या का मायका कहा जाता है और आज उन्हें भगवान राम की धरती उत्तर प्रदेश में आकर प्रस्तुति देने का अवसर मिला है।

अरुणाचल और महाराष्ट्र के कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति

अरुणाचल प्रदेश से आई नीलम ने बताया कि उनकी टीम ने भी स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुति दी और सभी कलाकारों के लिए यह बेहद खुशी एवं गर्व का अवसर रहा है। वहीं महाराष्ट्र से आए बाहुबली राजमान ने बताया कि उनकी 22 सदस्यीय टीम ने करीब एक सप्ताह तक तैयारी की। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों के साथ एक मंच पर प्रस्तुति देना बेहद सुंदर अनुभव रहा है।

पुष्प वर्षा और तिरंगे गुब्बारों ने बढ़ाया उत्साह

समारोह के दौरान आसमान से हुई पुष्प वर्षा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगे गुब्बारों को हवा में उड़ाया। इस दृश्य ने वहां मौजूद बच्चों और आम लोगों में खासा उत्साह पैदा किया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और हाथों में तिरंगा पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंगता नजर आया।

इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मेयर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सांसद बृजलाल, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cm yogi
Previous Post

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

Next Post

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी में पर्यटन से बढ़ा कारोबार, GST के 51 कैटेगरी से होगा आर्थिक असर का आकलन

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

दुनिया में यूपी की बढ़ती साख का प्रतीक बना इंटरनेशनल ट्रेड शो : भूपेंद्र चौधरी

29/09/2026
Next Post
CM Yogi interacted with artists from eight states.

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

CM Dhami

अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी टीम इंडिया, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

06/02/2026
ancient temple

रामजन्‍मभूमि की खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, चंपत राय ने शेयर की फोटो

13/09/2023
exercise

सीढ़ियां चढ़ना है सबसे आसान और फायदेमंद वर्कआउट

20/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version