• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामजन्‍मभूमि की खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष, चंपत राय ने शेयर की फोटो

Writer D by Writer D
13/09/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
ancient temple

Remains of ancient temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामजन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण आखिरी चरण में है। इस दौरान खुदाई में प्राचीन मंदिर (Ancient Temple) के अवशेष मिले हैं। इसके बारे में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एक्स पर जानकारी दी। उन्होंने एक फोटो शेयर की जिसमें ये अवशेष इकट्ठा करके रखे गए हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर (Ancient Temple) के अवशेष। इसमें अनेकों मूर्तियाँ और स्तंभ शामिल हैं।

गौरतलब है कि यह पहला मौका है जब मंदिर निर्माण के समय खुदाई के दौरान मिली वस्तुओं की फोटो सामने आई है, जिसमें दर्जन भर से ज्यादा मूर्तियां, स्तंभ, शिलाएं आदि शामिल हैं। इन शिलाओं में देवी-देवताओं की कलाकृतियां उभरी हुई हैं। फोटो में मंदिरों (Ancient Temple) में लगने वाले स्तंभ भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि है कि खुदाई के दौरान मिले इन अवशेषों को रामलला के भव्य मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा जाएगा।

श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष। इसमें अनेकों मूर्तियाँ और स्तंभ शामिल हैं। pic.twitter.com/eCBPOtqE1W

— Champat Rai (@ChampatRaiVHP) September 12, 2023

मालूम हो कि जब मंदिर बनना शुरू हुआ था तब करीब 40 से 50 फीट की खुदाई की गई थी। मंदिर परिसर की खुदाई के दौरान ये सारी वस्तुएं मिली हैं, जो हिंदू पक्ष के दावे को और पुष्ट करती हैं। ASI के सर्वे में भी काफी सारी वस्तुएं मिली थीं। मंदिर-मस्जिद मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भी इनका संज्ञान लिया था।

रामलला के दर्शन

बता दें कि राम मंदिर का निर्माण कार्य बेहद तेजी से चल रहा है। प्रथम तल लगभग बनकर तैयार है। जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका लोकार्पण होना है। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी निर्माण कार्य जारी रहेगा। राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों के मुताबिक, प्रथम तल और द्वितीय तल काम दिसंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। जनवरी तक मूर्ति स्थापित हो जाएगी जिसके बाद श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। मतलब- इस साल के अंत तक लोग रामलला के दर्शन मंदिर के अंदर करना शुरू कर देंगे।

तुलसी लगाते समय इन नियमों का करें पालन

राम मंदिर कई चरणों में बन रहा है। पहले चरण का काम दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा। वहीं, दूसरे चरण का काम दिसंबर 2024 और तीसरे चरण का काम दिसंबर 2025 में पूरा होगा। यानी मंदिर का फाइनल निर्माण करीब ढाई साल में पूरा कर लिया जाएगा।

Tags: ayodhya newschamapt rairam mandir nirmanramjanmbhumiup news
Previous Post

ट्रेलर एवं बस के टकराने पर 11 लोगों की मौत, पन्द्रह से अधिक घायल

Next Post

जम्मू-कश्मीर राजभवन में चली गोली, अंदर मौजूद थे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

21/07/2026
GATE 2027
Main Slider

GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख

21/07/2026
Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
Next Post
Raj Bhavan

जम्मू-कश्मीर राजभवन में चली गोली, अंदर मौजूद थे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

यह भी पढ़ें

Poision

सर्राफा व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खा कर की आत्महत्या, नोट में लिखी ये बात

07/08/2021
CBI

CBI ने 1800 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन जगहों पर की छापेमारी

05/12/2020
shot

चुनावी रंजिश में पूर्व महिला प्रधान को मारी गोली, हालत गंभीर

17/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version