• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रमजान में मदद वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़, 85 की मौत

Writer D by Writer D
20/04/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Ramadan

Ramadan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सना। यमन की राजधानी सना में रमजान (Ramadan) के महीने में मदद वितरण कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ जानलेवा हो गयी। भगदड़ में 85 लोगों की मौत हो गयी और सैकड़ों घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक यमन की राजधानी सना में रमजान (Ramadan) के महीने में जरूरतमंदों को वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ईद से पहले इस आयोजन में वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे थे।

यमन की सत्ता पर इस समय ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का नियंत्रण है। यमन के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार वित्तीय सहायता के लिए जुटे सैकड़ों गरीबों के बीच अचानक भगदड़ मच गयी। भगदड़ के बाद स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया और 85 लोगों को जान गंवानी पड़ी। घटना में सैकड़ों लोग घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जिनमें से 73 गंभीर रूप से घायल हैं। हूती की तरफ से मृतक परिवारों को 2,000 डॉलर और घायलों को 400 डॉलर मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

यमन के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्देल-खलीक अल-अघरी ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना गलत तरीके से वित्तीय सहायता वितरित करने के कारण यह घटना हुई। सहायता वितरण कार्यक्रम एक स्कूल में आयोजित किया गया था। घटना के बाद विद्रोहियों ने स्कूल को सील कर दिया।

KVS क्लास 1 की एडमिशन लिस्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

चश्मदीदों ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हथियारबंद हूती विद्रोहियों ने हवा में गोली चलाई और बिजली के तार से टकराकर उसमें विस्फोट हो गया। इससे कार्यक्रम में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोगों ने भागना शुरू कर दिया। आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि उसने दो आयोजकों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच चल रही है।

Tags: international NewsRamadanYemen
Previous Post

KVS क्लास 1 की एडमिशन लिस्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Next Post

अमृतपाल सिंह की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका, लंदन जाने की फिराक में थी

Writer D

Writer D

Related Posts

Yusuf Afridi
Main Slider

कश्मीर हमलों का मास्टरमाइंड खत्म, हाफिज सईद के करीबी यूसुफ अफरीदी ढेर

27/04/2026
Blast
अंतर्राष्ट्रीय

चुनाव से पहले दहशत, बम ब्लास्ट में 19 की मौत

27/04/2026
Firing during dinner at the White House
Main Slider

व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान चली गोली, बाल-बाल बचे ट्रंप

26/04/2026
Abbas Araghchi
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की जमीन से ईरान का दोटूक जवाब- अमेरिका से कोई बात नहीं होगी

25/04/2026
Kathmandu
अंतर्राष्ट्रीय

Pollution Alert! Kathmandu की हवा बिगड़ी, AQI 247; Lahore नंबर-1

23/04/2026
Next Post
Amritpal Singh

अमृतपाल सिंह की पत्नी को अमृतसर एयरपोर्ट पर रोका, लंदन जाने की फिराक में थी

यह भी पढ़ें

STF

एसटीएफ ने इनामी फरार बदमाश को सुलतानपुर से किया गिरफ्तार

30/07/2021
Electricity Company

इंजीनियरिंग में सरकारी नौकरी तलाश कर रहे लोगों के लिए निकली वैकेंसी

17/11/2020

आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य अगस्त, 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए : सीएम योगी

08/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version