• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एलाइंस बिल्डर की 89 करोड़ की सम्पत्ति जब्त, प्रशासक नियुक्त

Writer D by Writer D
01/05/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
property seized
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला प्रशासन ने भू माफियाओं पर एक बड़ी कार्यवाही की है। प्रशासन ने संगठित होकर आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए सरकारी और आमजन की भूमि पर कब्जा कर उस पर प्लॉटिंग करने के आरोप में एलाइंस बिल्डर की 89.44 करोड़ रूपये की संपत्ति जब्त (Property Seized) की है।

जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने रविवार को बताया कि भूमाफिया रमनदीप सिंह, अमनदीप सिंह, हनी कुमार भाटिया, अरविंदर सिंह बग्गा, युवराज सिंह और सतवीर सिंह (एमडी व निदेशक एलाइंस बिल्डर) की 89.44 करोड़ रूपये की संपत्ति जब्त की है। जब्त संपत्ति का प्रशासक उप जिलाधिकारी सदर को बनाया गया है । जिला में भूमाफिया के खिलाफ पहली बार कार्रवाई हुयी है।

बरेली निवासी रमनदीप सिंह पर 08, अमनदीप सिंह पर 05, हनी कुमार भाटिया पर 04, अरविंदर सिंह बग्गा पर 09, युवराज सिंह पर 06, सतवीर सिंह पर तीन आपराधिक केस हैं।

डीएम ने बताया कि इसके आधार पर इनकी संपत्ति जिसकी कुल कीमत 89 करोड़ 44 लाख एक हजार 478 रुपये है, धारा 14 (1) उप्र गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 की धारा 14 (1) अंर्तगत लोकहित व जनसुरक्षा की दृष्टिगत से जब्त की गई। उप जिलाधिकारी सदर को उक्त संपत्ति का प्रशासक बनाया गया।

उल्लेखनीय है कि गरीबों में आतंक और दहशत पैदा कर उनकी जमीनें हड़पने, सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले माफिया बिल्डर रमनदीप सिंह और उनके पांच गुर्गों के गैंग को पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व रजिस्टर्ड किया था । जिसमे रमनदीप सिंह को डी-160 गैंग का लीडर बनाया गया । उनके भाई समेत पांच गुर्गों को गैंग में शामिल किया गया । इससे पहले उनकी 35 करोड़ 11 लाख की काली कमाई गैंगस्टर एक्ट में इज्जतनगर थाना पुलिस जब्त कर चुकी है। 150 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच (Property Seized)करने की तैयारी, एलायंस बिल्डर्स निदेशकों की 150 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आई है। इसमें दो कार्यालय, निर्माणाधीन होटल, लान व बार, पेट्रोप पंप, कोठी, प्लाट शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि भू-माफिया रमनदीप सिंह ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर सरकारी व गरीबों की जमीनों पर कब्जे किए। गरीबों को धमका कर उन पर आतंक पैदा कर जमीन को औने पौने दामों में खरीदा और कब्जा किया। उसमें नई दो कॉलोनी काट कर समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहे। भू- माफिया रमनदीप पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। पुलिस प्रशासन ने भूमाफिया का गैंग रजिस्टर्ड कर दिया है।

Tags: bareilley news
Previous Post

सात्विक-चिराक ने रचा इतिहास, 58 साल बाद बैडमिंटन में भारत ने जीता गोल्ड

Next Post

PCS संघ ने स्व. वीर बहादुर यादव के परिजनों को दिए एक करोड़ पांच लाख

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Veer Bahadur Yadav

PCS संघ ने स्व. वीर बहादुर यादव के परिजनों को दिए एक करोड़ पांच लाख

यह भी पढ़ें

Illegal Liquor

50 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

09/12/2022
Afsha Ansari

मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें बढ़ी, पत्नी के नाम करोड़ों की सम्पत्ति जब्त

21/11/2021
Dhanteras

धनतेरस पर इस समय खरीदें झाड़ू, साल भर घर में रहेगा मां लक्ष्मी का वास

15/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version