• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिमाचल के लाहौल स्पीति में बाढ़ से 9 लोगों की मौत, उप राष्ट्रपति नायडू ने मदद का भरोसा दिलाया

Desk by Desk
29/07/2021
in Main Slider, हिमाचल प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाहौल स्पीति. हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में मंगलवार रात बादल फटने से एक नाले में बाढ़ आ गई। इस घटना में कई लोगों के बह जाने की आशंका है। 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अब भी लापता हैं। ITBP ने तोजिंग नाले से अब तक 6 शव निकाले हैं। चंबा जिले से भी एक शख्स बाढ़ में लापता बताया गया है। कुल्लू की मणिकर्ण घाटी की ब्रह्मगंगा नदी में बाढ़ आने से मां-बेटे के बहने की खबर है।

हादसे की सूचना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। कई घरों में बुधवार को दिन भर चूल्हा नहीं जला। वीरवार को एक ही गांव से चार अर्थियां उठेंगी। नाले में बही जीप में मंडी जिले के भमसोई और न्योलीधार के सात लोग ठेकेदार के माध्यम से पांगी में रोप-वे का निर्माण कार्य करने जा रहे थे।

आम आदमी को राहत, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

जीप में भमसोई गांव के छह और पनारसा के न्योलीधार का एक व्यक्ति सवार था। मंगलवार दोपहर बाद सातों ने अपने अपने घरों से पांगी का रुख किया और बुधवार सुबह तोजिंग नाले के पास हादसा हो गया। मृतक निरत राम अपने पीछे पत्नी लता देवी और एक बेटा व तीन बेटियां छोड़ गया है। परिवार में निरत राम ही कमाने वाला था।

शेर सिंह के परिवार में पत्नी बिमला देवी और दो बेटे, रूम सिंह के परिवार में पत्नी व एक बेटा और एक बेटी हैं और मेहर चंद अपने पीछे पत्नी और बेटी छोड़ गया है। भमसोई गांव के देसराज और तेजराम के अलावा होतम राम हादसे में बाल-बाल बचा है। बुधवार को जैसे ही सूचना मिली पूरे गांव में हड़कंप मच गया। प्रभावित परिवार फोन पर एक अपनों का हाल जानने में जुट गए। चारों मृतकों का अंतिम संस्कार पैतृक गांव भमसोई के श्मशानघाट में होगा।

मॉर्निंग वॉक पर निकले जज की हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

लाहौल स्फीति में बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर नायडू ने जताया दुख

उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्फीति में हुई जान-माल की हानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। नायडू ने गुरूवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि लाहौल स्फीति में अचानक हुई जान- माल की हानि की सूचना पाकर गहरा दुःख हुआ। उन्होंने कहा,”मेरी संवेदनायें पीड़ित परिवारों के साथ है। मैं लापता लोगों की सुरक्षा के लिये प्रार्थना करता हूं।”

Tags: cloud burstFlood havocFlood newsflood updatesfloods due to rainfloods in Brahmaganga riverfloods in himachalfloods in lahaul spitifloods in the countryHimachal PradeshITBPLahaul SpitiVice President Naidu
Previous Post

Tokyo Olympic: मेडल के करीब पहुंची सिंधु, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Next Post

चार धाम यात्रा पर 18 अगस्त तक लगी रोक, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

Desk

Desk

Related Posts

'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
43.218 km long Varuna Elevated Corridor will be constructed
Main Slider

वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर: वाराणसी को मिलेगी 43 किमी लंबी नई शहरी यातायात व्यवस्था

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी में पहली बार कोई सरकार तीसरी बार लगातार रिपीट होगी : योगी आदित्यनाथ

15/07/2026
Next Post
char dham yatra

चार धाम यात्रा पर 18 अगस्त तक लगी रोक, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

यह भी पढ़ें

Farmers

योगी सरकार का किसानों के पंजीकरण पर जोर, सभी जनपदों में 50% कार्य पूर्ण

01/10/2025
collision

तेज रफ्तार पिकअप और टैंकर की भिड़ंत में 6 की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

18/06/2022
UP Assembly

कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, विपक्ष ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

16/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version