• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिवरफ्रंट की रेलिंग टूटने से 9 साल का बच्चा डूबा, सपा ने योगी सरकार पर लगाया आरोप

Writer D by Writer D
05/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
River Front

River Front

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मंगलवार दोपहर रिवरफ्रंट (River Front) पर खेलते हुए एक 9 साल का बच्चा राज गोमती नदी में गिर गया। रिवरफ्रंट पर रेलिंग टूटने के कारण ये हादसा हुआ। बच्चा टूटी रेलिंग के पास खेल रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वो टूटी हुई रेलिंग से सीधे गोमती नदी में गिर गया। जिस समय ये हादसा हुआ बच्चे की मां वहीं मौजूद थी। वहीं बच्चे के गिरने के बाद गोताखोरों ने बच्चे को काफी ढूंढा लेकिन वो नहीं मिला फिर एसडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर रात तक भी बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका था।

जिसके बाद बुधवार को एक बार फिर SDRF की टीम सर्च ऑपरेशन चलाएगी, ताकि बच्चे को ढूंढ़ा जा सके। SDRF एडीएम हिमांशु गुप्ता ने कहा कि ‘मामले की सूचना मिलते ही फौरन टीम मौके पर पहुंच गई थी। वहीं अंधेरा होने के कारण खोज और बचाव अभियान को रोक दिया गया है। आज सुबह फिर से खोज और बचाव अभियान शुरू किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश की जाएगी कि आज बच्चे के शव को ढूंढ लिया जाए। सरकार की तरफ से जो भी उचित राहत धन राशि होगी वो परिवार को दी जाएगी।

सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना

इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी योगी सरकार पर हमलावर हो गई है। समाजवादी पार्टी की तरफ से किए गए ट्वीट में बच्चे की मौत का जिम्मेदार सीएम योगी को बताया गया है। पार्टी ने ट्वीट कर लिखा है कि ‘योगी जी इस बच्चे की मौत के सीधे जिम्मेदार आप हैं। आपके राज में जनेश्वर मिश्र पार्क, रिवर फ्रंट (River Front), लोहिया पार्क के साथ द्वेष भावना के तहत मेंटीनेंस रोक दिया गया। टूटी रेलिंग, बंद बोट्स, टूटी बेंच, टूटे झूले, सूखे पेड़ आपके राज में बदहाली बयां कर रहे, जिसका दुखद परिणाम ये हुआ है।’

UP BTC DElEd 2nd, 4th सेमेस्‍टर रिजल्‍ट जारी, यहां से करें चेक

वहीं एक अन्य ट्वीट में पार्टी ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि देने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि ‘आखिर ये सब करके आपको मिला क्या? जनता को परेशान करके आपको क्या मिल रहा है? आप सपा को बदनाम करने और जबरन जांच के नाम पर सिर्फ द्वेषपूर्ण राजनैतिक भावना के तहत कार्य कर रहे जो कि गलत है। इस बच्चे की मौत पर अपनी गलती मानिए और 1 करोड़ रुपए का मुआवजा इस पीड़ित परिवार को दीजिए।’

बेटे को लेकर कपड़े धोने गई थी मां

शहर के हजरतगंज की लक्ष्मण मेला सिकंदनगर बस्ती में संतोष कुमार अपनी पत्नी पार्वती के साथ रहता है। संतोष एक रिक्शा चालक है। दंपति के तीन बच्चे हैं, सबसे बड़ा बेटा राज था जो 9 साल का था। मंगलवार को पार्वती दोपहर में लगभग तीन बजे बेटे राज को लेकर रिवरफ्रंट (River Front) पर कपड़ा धोने गई थीं। मां कपड़े धो रही थी। तभी टूटी रेलिंग के पास खेलते हुए मासूम का पैर फिसल गया और वो सीधा नदी में जा गिरा। बच्चे के गिरते ही पार्वती शोर मचाने लगी। आस-पास पड़ी प्लास्टिक के डंडों की मदद से उसे बाहर निकालने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन मां की नजरों के सामने ही राज बह गया।

Tags: gomti riverLucknow Newsriver front
Previous Post

UP BTC DElEd 2nd, 4th सेमेस्‍टर रिजल्‍ट जारी, यहां से करें चेक

Next Post

सूर्य प्रताप शाही कोरोना से संक्रमित

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Surya Pratap Shahi

सूर्य प्रताप शाही कोरोना से संक्रमित

यह भी पढ़ें

Counselling

UPCET 2021 काउंसलिंग स्थगित, नई तिथि जल्द वेबसाइट पर होगी जारी

16/09/2021
Electricity

UPPCL की उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात, बिल में सिक्योरिटी राशि का ब्याज मिलना हुआ शुरू

09/09/2023

जम्मू और कश्मीर में कोरोना के 351 नए मामले, संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version