• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तानाशाह की राह पर, आलोचक प्रोफेसर को किया बर्खास्त

Desk by Desk
19/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। चीन के शीर्ष विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के लिए दो कार्यकाल की सीमा को निरस्त कर उनके असीम कार्यकाल का मार्ग प्रशस्त करने वाले संविधान संशोधन सहित सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के कटु आलोचक रहे कानून के एक प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया है।

हांगकांग से प्रकाशित होने वाले साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रविवार की खबर के मुताबिक तिंगुआ विश्वविद्यालय में कानून के प्रोफेसर शु झांगरून को पद से हटाने की शनिवार को औपचारिक अधिसूचना जारी की गई। इस विश्वविद्यालय में वह 20 साल से सेवारत थे। विश्वविद्यालय ने कहा कि 10 जुलाई को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

उल्लेखनीय है कि फरवरी और मई में प्रोफेसर शु ने दो लंबे आलेख प्रकाशित किए थे, जिनमें कोरोना वायरस संकट से सही तरीके से नहीं निपटने को लेकर सीपीसी नेतृत्व की कटु आलोचना की गई थी। पोस्ट की खबर के मुताबिक व्यंग्य और आधुनिक एवं शास्त्रीय चीनी भाषा का उपयोग करते हुए शु ने लिखा था कि किस तरह से देश अलग-थलग पड़ गया है।

शरद पवार ने कसा केंद्र पर तंज, बोले- कुछ लोग सोचते हैं राम मंदिर बनाने से खत्म हो जाएगा कोरोना

वह चीन में अकादमिक क्षेत्र के उन कुछ गिने-चुने विद्वानों में एक हैं जिन्होंने चीन में और विदेशों में कई सारे ऑनलाइन आलेखों के जरिए सीपीसी नेतृत्व की आलोचना की है। विश्वविद्यालय की अधिसूचना में कहा गया है। हम यह सत्यापित करते हैं कि प्रोफेसर शु ने जुलाई 2018 से कई आलेख प्रकाशित किए हैं और यह नए युग में संस्थानों में अध्यापकों के लिए पेशेवर आचरण के 10 मानदंडों का गंभीर उल्लंघन है।

ये दिशा-निर्देश शिक्षा मंत्रालय ने 2018 में जारी किए थे जिनमें कहा गया है कि यदि अध्यापक सीपीसी के प्राधिकार को कमतर करने के लिए कुछ करते हैं या पार्टी के निर्देशों या नीतियों का उल्लंघन करते हैं, तो उन्हें बर्खास्त या दंडित किया जा सकता है।

इस महीने की शुरूआत में प्रोफेसर शु को चेंगदु पुलिस उनके घर से उठा ले गई थी। बाद में उनकी पत्नी को बताया गया कि उन्होंने शिचुआन प्रांत की राजधानी की यात्रा के दौरान धन के बदले यौन संबंध की पेशकश की थी। हालांकि, शु के मित्रों ने इसे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाला आरोप करार देते हुए खारिज कर दिया था। शु को रविवार को रिहा किया गया और वह छह दिन हिरासत में रहने के बाद घर लौटे।

जुलाई 2018 में शु ने सीपीसी नेतृत्व की अपनी पहली आलोचना प्रकाशित की थी। इसमें से एक में उन्होंने कुछ सार्वजनिक बयान शामिल किए थे जिनमें राष्ट्रपति के कार्यकाल की सीमाएं हटाने का विरोध किया गया था। दरअसल, कार्यकाल की ये सीमाएं हटाए जाने से शी चिनफिंग 2023 के बाद भी पद पर काबिज रह सकते हैं। शी (67) सीपीसी और चीनी सेना के प्रमुख हैं तथा अभी राष्ट्रपति पद पर उनका दूसरा कार्यकाल है।

माओत्से तुंग को छोड़कर शी से पहले के सभी अधिकारियों ने पांच साल के दो कार्यकाल के नियम का अनुपालन किया। चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने 2018 में पांच साल के कार्यकाल का नियम खत्म कर दिया और इसके जरिए शी के आजीवन कार्यकाल का मार्ग प्रशस्त कर दिया गया।

Tags: bitter critic of JinpingChina Morning PostChinese Communist PartyChinese President Xi Jinpinghindi newsnews in hindiPresident of ChinaXi Jinpingचाइना मॉर्निंग पोस्टचीन के राष्ट्रपतिचीनी कम्युनिस्ट पार्टीजिनपिंग के कटु आलोचकशी जिनपिंगशी जिनपिंग तानाशाह
Previous Post

सुशांत सिंह राजपूत केस में आया आदित्य चोपड़ा का बयान

Next Post

सैफ-करीना ने किया पानी की टंकी का ऐड

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post

सैफ-करीना ने किया पानी की टंकी का ऐड

यह भी पढ़ें

Chandan Gupta Murder Case

चंदन गुप्ता हत्याकांड में सभी 28 दोषियों को उम्रकैद, इतने हुए बरी

03/01/2025
Kangana Ranaut

कंगना रनोट हुई मुंबई के लिए रवाना, बोलीं- लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी

09/09/2020
Vastu

कार्यक्षेत्र में बढ़ते काम के दबाव से होने लगे है नीरस, तो अपनाएं ये उपाय

10/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version