• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुनिया को कोरोना वैक्सीन पर मिली बड़ी खुशखबरी, इस देश ने 10 करोड़ डोज की डील

Desk by Desk
21/07/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। दुनियाभर में अब तक 6 लाख से अधिक लोगों की इसके संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है, जबकि अब तक 1 करोड़ 44 लाख से अधिक केस सामने आ चुके हैं।

अब इस बीच ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में सफलता मिलती दिखाई दे रही है। ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन ट्रायल में सुरक्षित और इम्यून को मजबूत करने में सफल साबित हुई है। इस वैक्सीन के नतीजे बेहद उत्साहजनक मिले हैं।

लालजी टंडन के निधन पर मध्यप्रदेश में पांच दिन का राजकीय शोक घोषित

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने वैक्सीन के परीक्षण में करीब 1,077 लोगों को शामिल किया था और पाया कि जिन्हें वैक्सीन दी गई उनमें एंटीबॉडी और व्हाइट ब्लड सेल्स बने जो कोरोना वायरस से लड़ने में सक्षम थे।

अभी इसका बड़े पैमाने पर ट्रायल होना है। ब्रिटेन ने पहले ही वैक्सीन की 10 करोड़ डोज सुरक्षित (डील) कर ली हैं। भारत में भी इस वैक्सीन का उत्पादन किया जा रहा है। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का उत्पादन करने का काम सौंपा गया है।

कोरोना वायरस की वैक्सीन की दौड़ में फिलहाल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन सबसे आगे हैं। एक तरफ जहां कई वैक्सीन अपने अंतिम चरण या एडवांस स्टेज में पहुंचने वाली हैं, जबकि ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन इस चरण में पहले से ही पहुंच चुकी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार ये वैक्सीन सितंबर तक लोगों के लिए आ जाएगी।

ऑक्सफोर्ड की प्रोफेसर सारा गिल्बर्ट की कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में अहम भूमिका रही है। इस वैक्सीन के तीसरे और फाइनल स्टेज का भी नेतृत्व सारा गिल्बर्ट कर रही हैं। गिल्बर्ट का दावा है कि ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन कोरोना वायरस से लोगों को बचाने में 80 प्रतिशत तक प्रभावी है। गिल्बर्ट ने दावा किया है कि लोगों को ठंड के मौसम में वायरस की मार नहीं झेलनी पड़ेगी, क्योंकि ये वैक्सीन सितंबर तक आ जाएगी।

कई वैक्सीन अपने अंतिम चरण में पहुंचने वाले हैं जबकि ऑक्‍सफोर्ड की वैक्‍सीन 10,000 लोगों पर अपना आखिरी ट्रायल खत्म करने वाली है। वैक्सीन टास्कफोर्स की अध्यक्ष केट बिंघम ने बताया कि ये वैक्सीन पूरी दुनिया में सबसे आगे है और ये किसी भी वैक्सीन से सबसे ज्यादा एडवांस है।

Tags: Corona vaccineकोरोना वैक्सीन
Previous Post

लालजी टंडन के निधन पर मध्यप्रदेश में पांच दिन का राजकीय शोक घोषित

Next Post

सीतापुर का विकास भवन कोरोना वायरस की चपेट में, किया गया सील

Desk

Desk

Related Posts

10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
Monsoon session disrupted by uproar
नई दिल्ली

हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक टली

21/07/2026
JP Nadda
नई दिल्ली

RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश

21/07/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा फिर हुई शुरू, यात्रियों से प्रशासन ने की ये अपील

21/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

21/07/2026
Next Post
सीतापुर का विकास भवन कोरोना वायरस की चपेट में

सीतापुर का विकास भवन कोरोना वायरस की चपेट में, किया गया सील

यह भी पढ़ें

तेजस्वी यादव Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव ने बीजेपी को घेरा- पहले महंगाई डायन थी, आज क्या भौजाई लागेली?

31/10/2020
KKR / RR

राजस्थान ने टॉस जीतकर केकेआर को चुनौती के लिए ललकारा

24/04/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने आपदा राहत कार्यों को लेकर ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

04/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version