• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास दुबे SO से बोला था, ‘इतना बड़ा कांड करूंगा चाहे जिंदगी भर जेल में रहना पड़े’

Desk by Desk
21/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
विकास दुबे SO से बोला

विकास दुबे SO से बोला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। गैंगस्टर विकास दुबे ने कहा कि चाहे जिंदगी भर फरारी करनी पड़े या चाहे जीवन भर जेल काटूंगा लेकिन बहुत बड़ा कांड करूंगा। जी हां, ये बात विकास दुबे ने फोन पर एक पुलिस वाले से की थी। अब इसका ऑडियो वायरल हो रहा है। यह बातचीत विकास दुबे के ऊपर मुकदमा लिखवाने से पहले का है। इस ऑडियाे के वायरल होने से यह स्पष्ट हो गया है कि विकास दुबे ने पहले से ही पुलिस वालों को मारने की प्लानिंग तय कर रखी थी।

एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक वायरल ऑडियाे में एक तरफ विकास दुबे है तो दूसरी आवाज चौबेपुर थाने के सस्पेंड एसओ विनय तिवारी की है। घटना के बाद जो STF को मोबाइल बरामद हुआ है उसमें ये आडियो मिला है। सूत्रों के मुताबिक ये आडियो 2 जुलाई से कुछ दिन पहले का है।

इसमें विकास दूबे विनय तिवारी को दरोगा केके शर्मा को लेकर धमकी दे रहा है कि अगर के के शर्मा, चौकी प्रभारी, हल्का उसके यानि विकास के खिलाफ मामला दर्ज करता है तो वो उसे छोड़ेगा नहीं। विकास कहता है कि बहुत हो गया कि चाहे जिंदगी भर फरारी करनी पड़े या जेल जाना पड़े इतना बड़ा कांड करूंगा कि लोग देखते रह जाएगा।

अब यह सवाल उठने लगा है  कि जब विकास ने पहले ही धमकी दी थी तो उसे गंभीरता से लेना चाहिए था

इस ऑडियो के बाद अब यह सवाल उठने लगा है  कि जब विकास ने पहले ही धमकी दी थी तो उसे गंभीरता से लेना चाहिए था। हालांकि एसओ विनय तिवारी को विकास तिवारी से दोस्ती के इन्हीं सब आरोपों के कारण पहने सस्पेंड किया गया फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विनय पर ही आरोप है कि उसने ही मुखबिरी की थी कि पुलिस विकास को पकड़ने आने वाली है। इसके बाद विकास ने अपने साथियों को जुटा लिया। रात तक जब पुलिस पहुंची तो घेर पर उस पर हमला किया गया। जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इस घटना के बाद विकास मोस्ट वांटेंड अपराधी बन गया। यूपी पुलिस ने उस पर 5 लाख का ईनाम रखा था। यूपी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में पकड़ा गया। इसके बाद उसे कानपुर लाते समय कार पलट गई और पुलिस के मुताबिक विकास ने पुलिस की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।

ये हैं विकास दुबे के साथी

बिकरू गांव आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद एफआईआर में विकास दुबे के अलावा अमर दुबे, अतुल दुबे, प्रेम कुमार, प्रभात मिश्रा, बउवा, हीरू, शिवम, जिलेदार, राम सिंह, उमेश चन्द्र, गोपाल सैनी, अखिलेश मिश्रा, विपुल, श्यामू बाजपेई, राजेन्द्र मिश्रा, बाल गोविंद, दयाशंकर अग्निहोत्री शामिल थे। जिसमें अब तक पुलिस विकास दुबे, अमर, अतुल, प्रेम कुमार, प्रभात और बउआ को मुठभेड़ में मार गिराया है। जो बचे हुए अपराधी है उनकी तलाश में एसटीएफ ने बीते दिनों कानपुर देहात, औरैया और झांसी में एक साथ दबिश ऑपरेशन चलाया था। जिसमें एक दर्जन लोगों को उठाकर पूछताछ की मगर उनसे कुछ नहीं मिला। सात लोगों को फिलहाल छोड़ दिया गया है।

Tags: Audio Viraleven if I have to stay in jail all my life.hindi newsI will do such a big scandalnews in hindiSO Vinay TiwariSO विनय तिवारीvikas dubeyVikas Dubey Audioइतना बड़ा कांड करूंगाऑडियो वायरलचाहे जिंदगी भर जेल में रहना पड़ेविकास दुबेविकास दुबे SO से बोलाविकास दुबे ऑडियो
Previous Post

पंचतत्व में विलीन हुए लालजी टंडन, छोटे पुत्र अमित टंडन ने दी मुखाग्नि

Next Post

बलिया में 50 और नये कोरोना पॉजिटिव मिले ,संक्रमितों की संख्या 771 पहुंची

Desk

Desk

Related Posts

Kalyan Mandapam
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी 29 अगस्त को करेंगे कल्याण मंडपम का लोकार्पण

25/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मिशन रोजगार के तहत 3572 युवाओं को नियुक्ति, चयनित अभ्यर्थियों ने सराहा योगी सरकार का पारदर्शी मॉडल

25/08/2026
Kuku Kohli
Main Slider

फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, अजय देवगन को बनाया था स्टार

25/08/2026
One District-One River
Main Slider

‘एक जनपद-एक नदी’ के तहत गौड़ी नदी परियोजना के काम जल्द पूरे करने के निर्देश

25/08/2026
Yogi Cabinet
Main Slider

Yogi Cabinet: प्रदेश में 2,606 करोड़ का औद्योगिक निवेश, 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

25/08/2026
Next Post
बलिया में 50 और नये कोरोना पॉजिटिव

बलिया में 50 और नये कोरोना पॉजिटिव मिले ,संक्रमितों की संख्या 771 पहुंची

यह भी पढ़ें

महालया के साथ दुर्गा पूजा शुरू, HC ने दिया कोरोना प्रोटोकॉल का आदेश

05/10/2021
BSP

Ghosi By-Election: मतदान से पहले BSP का बड़ा सियासी दांव, बसपाई घर बैठेंगे या दबाएंगे नोटा

04/09/2023

राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वाले लोकतंत्र की ताकत के सामने झुके : योगी

03/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version