• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रैड हॉग बोले : रैना के लिए टीम इंडिया में रोल नहीं बचा, वापसी करने का एक ही तरीका

Desk by Desk
27/07/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप  को स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में कुछ सीनियर खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी नैशनल टीम में वापसी की उम्मीदें अब लगभग खत्म सी हो गई हैं। उनमें से ही एक हैं सुरेश रैना। रैना 33 साल के हैं और लंबे समय से फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं। 2019 वर्ल्ड कप में उन्हें वापसी की उम्मीद थी, लेकिन वो वनडे टीम में वापसी नहीं कर सके और अब उनकी निगाहें टिकी थीं इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट ब्रैड हॉग का मानना है कि रैना के लिए अब टीम इंडिया में कोई रोल बचा ही नहीं है।

इंडियन प्रीमियर लीग 19 सितंबर से खेला जाना है, रैना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन कर टी20 टीम में वापसी की पूरी कोशिश जरूर करेंगे। यह बाएं हाथ का बल्लेबाज आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक है। इसके अलावा रैना 2011 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा भी थे। हॉग से एक फैन ने पूछा, ‘क्या रैना के पास टीम इंडिया में वापसी करने का मौका है जबकि टी20 वर्ल्ड कप स्थगित कर दिया गया है?’ अपने यूट्यूब चैनल ‘हॉग्स व्लॉग’ पर इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘रैना टीम इंडिया के लिए अच्छे खिलाड़ी रहे हैं, वर्ल्ड क्रिकेट में भारत की ओर से बेस्ट फील्डर्स में शुमार रहे हैं। वो शानदार बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।’

बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज काजी अनिक इस्लाम को किया दो साल के लिए बैन

हॉग ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की नजरें इस समय युवा क्रिकेटरों पर टिकी हैं। ऐसे में रैना के लिए जगह बची नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अगर आप अभी टीम इंडिया के बैटिंग लाइन-अप पर नजर डालेंगे, जहां विराट कोहली किसी को लेना चाहेंगे, लेकिन उनकी नजर फिलहाल युवा क्रिकेटरों पर है। श्रेयस अय्यर ने नंबर-4 पर अच्छी बल्लेबाजी की है, जहां रैना बैटिंग कर सकते हैं। मैंने उन्हें बैटिंग ऑर्डर में नीचे बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखता हूं, वो ऐसे बल्लेबाज हैं जो तीसरे या चौथे नंबर पर आएं और बीच के ओवर खेलें। मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम में अब उनके लिए रोल बचा है।’

हॉग ने आगे कहा, ‘एक ही तरीका है कि रैना की टी20 टीम में वापसी हो सकती है, रोहित शर्मा और केएल राहुल पारी का आगाज करें और शिखर धवन टीम से बाहर रहें, तो उनके लिए एक मौका हो सकता है। लेकिन यह कहना निराशाजनक है लेकिन मैं रैना को इंटरनैशनल क्रिकेट फिर से खेलते हुए नहीं देखता।’ रैना ने भारत की ओर से 226 वनडे इंटरनैशनल और 78 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। रैना के खाते में 5615 वनडे और 1605 टी20 इंटरनैशनल रन हैं। उन्होंने 18 टेस्ट मैच भी खेले हैं। भारत की ओर से तीनों फॉर्मैट में सेंचुरी लगाने का खास रिकॉर्ड भी रैना के नाम दर्ज है। जुलाई 2018 में वो आखिरी बार टीम इंडिया के लिए खेले थे।

Tags: Brad Hoggchennai superkingscricketcricket newsCSKHindi Cricket Newsindian cricket teamIPL 2020RainaShreyas Iyersuresh rainateam indiavirat kohliआईपीएल 2020क्रिकेटचेन्नई सुपरकिंग्सटीम इंडियाब्रैड हॉगभारतीय क्रिकेट टीमविराट कोहलीश्रेयस अय्यरसुरेश रैना
Previous Post

बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज काजी अनिक इस्लाम को किया दो साल के लिए बैन

Next Post

जुनैद खान ने बताया- कैसे विलियमसन, स्मिथ जो रूट और आजम से बेहतर बल्लेबाज हैं विराट कोहली

Desk

Desk

Related Posts

खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
पंजाब

परविंदर झोटा केस में बड़ा फैसला, CM मान ने CBI जांच को दी मंजूरी

20/10/2026
Main Slider

CM Dhami ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

20/10/2026
Next Post
जुनैद खान विराट कोहली

जुनैद खान ने बताया- कैसे विलियमसन, स्मिथ जो रूट और आजम से बेहतर बल्लेबाज हैं विराट कोहली

यह भी पढ़ें

Chardham Yatra

अब प्री बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं के लिए चारधाम पंजीकरण की विशेष व्यवस्था

08/04/2023
दम्पति ने पिया तेजाब

बीमारी से पीड़ित वृद्ध दम्पति ने पिया तेजाब, पति की मौत

13/08/2020
डब्ल्यूएचओ who

अब हम कोरोना महामारी खत्म होने का देख सकते हैं सपना : डब्ल्यूएचओ

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version