• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रियंका का योगी पर बड़ा हमला, बोलीं- यूपी में क्राइम-कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल

Desk by Desk
01/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में 25 जुलाई से लापता वकील धर्मेंद्र चौधरी की हत्या हो गई है। पुलिस ने उसका शव बरामद किया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस महासचवि प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस मामले पर यूपी सरकार पर हमला किया है और कहा है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना और क्राइम दोनों ही आउट ऑफ कंट्रोल है।

उप्र में जंगलराज फैलता जा रहा है।
क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है।

बुलंदशहर में श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी का 8 दिन पहले अपहरण हुआ था। कल उनकी लाश मिली।

कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर। हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्ती है और जंगलराज के लक्षण हैं।

पता नहीं सरकार कब तक सोएगी?

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 1, 2020

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज फैलता जा रहा है, क्राइम और कोरोना कंट्रोल से बाहर है। बुलंदशहर में धर्मेन्द्र चौधरी का 8 दिन पहले अपहरण हुआ था, कल उनकी लाश मिली। कानपुर, गोरखपुर, बुलंदशहर। हर घटना में कानून व्यवस्था की सुस्ती है और जंगलराज के लक्षण हैं। पता नहीं सरकार कब तक सोएगी?।

बता दें कि कोतवाली खुर्जा क्षेत्र से लापता वकील धर्मेंद्र चौधरी का शव पुलिस ने फैक्ट्री से बरामद किया है। पुलिस की जांच में हत्या के पीछे करीब 80 लाख की रकम ब्याज पर देने का मामला सामने आया है। मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने जांच के तमाम पहलुओं को उजागर किया है। उन्होंने बताया 25 जुलाई की रात को लगभग 11 बजे के आसपास थाने पर वकील धर्मेंद्र चौधरी जो प्रॉपर्टी का काम करते थे, उनके गायब होने की सूचना परिवारवालों द्वारा दी गई। पुलिस लगतार उनकी तलाश में रात भर सर्च ऑपरेशन चलाती रही।

अगले दिन सुबह 6 बजे के आसपास उनकी मोटरसाइकिल 6 किलोमीटर दूर सड़क किनारे गड्डे में मिली है। उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की गई तो उनका मोबाइल भी उसी इलाके में 8.52 पर बंद हुआ पाया गया।

धर्मेंद्र की डायरी मिली तो घरवालों को दोस्त विक्की पर हुआ शक

एसएसपी ने बताया कि शहर के सभी सीसीटीवी खंगाले गए, धर्मेंद्र चौधरी की मोटरसाइकिल कहीं भी नहीं दिखी। वहीं विक्की ने जो टाइमिंग बताई गई, उसी अनुसार उसकी मोबाइल लोकेशन दुकान से घर की थी। उन्होंने बताया कि आखिरकार घरवालों को 27 जुलाई की रात को विक्की पर कुछ शक हुआ। उन्हें धर्मेंद्र की अलमारी से एक डायरी मिली, जिसमें करीब 70 से 80 लाख रुपए के लेनदेन का हिसाब था।

धर्मेंद्र चौधरी विक्की को 4 प्रतिशत ब्याज पर देते थे पैसे

इसके बाद घरवालों ने बताया कि धर्मेंद्र चौधरी विक्की को 4 प्रतिशत ब्याज पर पैसे देते थे। डायरी से पता चला कि केवल एक-एक महीने का ब्याज जमा था। ब्याज करीब 10 लाख के आसपास हो गया था, लेकिन किसी भी टेक्निकल जांच में विक्की का लिंक नहीं दिख रहा था, बस ये प्रमाणित था कि आखिरी बार धर्मेंद्र विक्की के यहां गए थे।

Tags: priyanka gandhiयूपी में क्राइम-कोरोना कंट्रोल से बाहर
Previous Post

बिहार पुलिस ने बताया- मुंबई में डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने से किया इनकार

Next Post

श्वेता ने शेयर की सुशांत के व्हाइटबोर्ड की फोटो, जिसमे 29 जून तक का था वर्क प्लान

Desk

Desk

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

06/08/2026
Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
Uttar Pradesh tops with milk production of 38.8 million metric tons
उत्तर प्रदेश

देश में अव्वलः 38.8 मिलियन मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

05/08/2026
Matru Vandana Yojana
उत्तर प्रदेश

मातृ वंदना योजना में उत्तर प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान, लक्ष्य से अधिक हुआ पंजीकरण

05/08/2026
Next Post
सुशांत के व्हाइटबोर्ड की फोटो

श्वेता ने शेयर की सुशांत के व्हाइटबोर्ड की फोटो, जिसमे 29 जून तक का था वर्क प्लान

यह भी पढ़ें

Gaurav Khanna

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना ने जीते 50 लाख, जानिए कहां करेंगे अपनी प्राइस मनी

08/12/2025
Preaching of true devotion

सुख हो या दुख महात्मा अपने शिष्यों को सच्ची भक्ती का देते है उपदेश

26/08/2020

देश को 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उपहार देने में गौरान्वित महसूस कर रहा हूं : मोदी

07/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version