• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर का निर्माण हिंदुस्तान की अस्मिता का प्रतीक : भैय्याजी जोशी

Desk by Desk
02/08/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सुरेश भैय्याजी जोशी

सुरेश भैय्याजी जोशी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी ने आज कहा कि देश में कई ‘आक्रांता’ आए और अपने चिह्न छोड़ गए जिन्हें देखकर ‘वेदना’ होती है और ऐसे में राम मंदिर का बनना ‘राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक’ है।

जोशी ने कहा, ‘अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण केवल आस्था के एक केंद्र या एक और मंदिर की स्थापना नहीं बल्कि देश की अस्मिता और मानव कल्याण से जुड़ा विषय है।’ जोशी श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के विषय पर अशोक सिंघल फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

दिग्विजय बोले- पूर्व पीएम राजीव गांधी भी चाहते थे कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने

संघ के सरकार्यवाह ने कहा, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण केवल एक मंदिर की स्थापना नहीं है। देश में भगवार राम के हजारों मंदिर हैं। इन मंदिरों की श्रृंखला में एक और मंदिर बन जाए, यही केवल अयोध्या आंदोलन का भाव नहीं रहा।’’

उन्होंने कहा कि इस मंदिर के संदर्भ में भिन्न दृष्टि से देखने और भगवान राम के जीवन को महसूस करने की जरूरत है जो अनुकरणीय आदर्श हैं। आरएसएस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण एक नए परिवर्तन की शुरूआत है।

राम मंदिर भूमि पूजन : पीएम मोदी के अयोध्या आगमन पर अभूतपूर्व सुरक्षा के इंतजाम

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के  सह-सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने शुक्रवार को कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराना सरकार की सांस्कृतिक जिम्मेदारी है और यह निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप होना चाहिए क्योंकि सरकार लोगों की नुमाइंदगी करती है। ‘राम जन्म भूमि’ पुस्तक के लोकार्पण के मौके पर आरएसएस के पदाधिकारी ने कहा, ‘मंदिर निर्माण के कार्य का संबंध केवल कानूनी या प्रशासनिक कार्य से नहीं है।

Tags: #rss24ghante online.com5अगस्त को होगा भूमि पूजन5अगस्त पीएम मोदी का अयोध्या में आगमनBhoomi Poojan to be held on August 5PM Modi's arrival in Ayodhya on August 5Ram mandir constructionRam Mandir Construction Bhoomi PoojanSuresh Bhaiyyaji Joshiआरएसएसराम मंदिर निर्माणराम मंदिर निर्माण भूमि पूजनसुरेश भैय्याजी जोशी
Previous Post

रक्षाबंधन : रविवार को खुलेंगी मिठाई और राखी की दुकानें, महिलाएं करेंगी मुफ्त बस यात्रा

Next Post

आज अयोध्या आएंगे सीएम योगी, भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

PM मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा के संकल्प की मिसाल: ए के शर्मा

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

मोदी ने नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई, जम्मू-कश्मीर से हटाई धारा 370: राजनाथ

17/09/2026
छत्तीसगढ़

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री साय

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘पहले लड़कियों के साथ लव जिहाद, अब लड़कों का हो रहा माइंडवॉश’, संगीत सोम बोले- यूसीसी ही उतारेगा ये ‘बुखार’

17/09/2026
OP Rajbhar-Akhilesh
Main Slider

सत्ता के लिए व्याकुल हैं अखिलेश, मोदी-योगी का विकास नहीं दिख रहा… राजभर का सपा पर तीखा हमला

17/09/2026
Next Post
राम मंदिर

आज अयोध्या आएंगे सीएम योगी, भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा

यह भी पढ़ें

Ganesh Visarjan

इस विधि से करें गणेश विसर्जन, जानें इस दिन का महत्व

18/09/2021
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने प्रवर्तन दल प्रभारी के रूप में 5 अधिकारियों की तैनाती के दिए आदेश

04/08/2023
rakhi sawant bharti singh

भारती सिंह का ड्रग्स केस में नाम आने पर राखी सावंत ने कहा कुछ ऐसा

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version