• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्थान में चल रहे भ्रष्टाचार में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक

Desk by Desk
04/08/2020
in Categorized, Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, राजस्थान
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीगंगानगर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृतलाल जीनगर को एक दलाल सहित दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि जीनगर को गिरफ्तार करने के दौरान उनके सुरक्षाकर्मी ने एसीबी के अधिकारी पर गोली चला दी जिसमें वह बाल बाल बच गये।

सूत्रों के अनुसार रायसिंहनगर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सरकारी निवास पर देर रात करीब डेढ़ बजे जयपुर और सीकर से तीन-चार वाहनों में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारी एकाएक पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृतलाल जीनगर के निवास को घेर लिया और कुछ ही देर में उन्हें दो लाख की रिश्वत लेने के जुर्म में पकड़ लिया।

कोविड-19 को देखते हुए प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी के ये नियम

इस कार्रवाई के दौरान अमृतलाल जीनगर के एक सुरक्षाकर्मी ने ब्यूरो के दल पर गाेली चला दी। इससे इस कार्रवाई में शामिल ब्यूरो के एक अधिकारी बाल बाल बच गये। रायसिंहनगर पुलिस थाना के पीछे हुए इस घटनाक्रम से हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनते ही थाने में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दूसरे पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर आ गए।

सूत्रों के मुताबिक एसीबी की जयपुर और सीकर से आई टीमें अमृतलाल जीनगर, दलाल और सुरक्षाकर्मी को पकड़ कर श्रीगंगानगर में एसीबी की चौकी में लेकर तड़के 4:30 बजे पहुंची। तभी से वे अपनी कार्रवाई करने में व्यस्त हैं। अधिकृत रूप से ब्यूरो द्वारा कोई जानकारी नहीं दी जा रही कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को किस मामले में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। अलबत्ता ब्यूरो के सूत्रों ने अमृतलाल जीनगर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि की है।

पकड़ा गया दलाल भाजपा के एक पूर्व मंत्री का तथाकथित निजी सचिव बताया जा रहा है। हालांकि उक्त पूर्व मंत्री का कहना है कि अब वह सत्ता में नहीं है और कोई उनका निजी सचिव नहीं है। जब वह मंत्री थे, तब उन्हें सरकार की तरफ से एक सरकारी अधिकारी बतौर निजी सचिव मिला था।

अमृतलाल जीनगर श्रीगंगानगर जिले में श्रीकरणपुर का पुलिस उपाधीक्षक रह चुका है। बाद में पदोन्नत होकर वह रायसिंहनगर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त हुआ। फिलहाल गोली चलाने वाले सुरक्षाकर्मी का नाम जाहिर नहीं किया गया है। सूत्रों ने बताया कि उसके खिलाफ ब्यूरो की ओर से रायसिंहनगर थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने और हत्या का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज करवाये जाने की संभावना है।

Tags: ongoing corruption in RajasthanPolice arrestedtwo lakhs in ongoingपुलिस अधीक्षकराजस्थान में भ्रष्टाचाररिश्वत लेते गिरफ्तारश्रीगंगानगर
Previous Post

UPSC सिविल सेवा-2019 का रिजल्ट घोषित, प्रदीप सिंह बने टॉपर

Next Post

रिया चक्रवर्ती के वकील ने सुशांत केस सीबीआई को ट्रांसफर करने की सिफारिश पर उठाए सवाल

Desk

Desk

Related Posts

gold
Main Slider

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

05/11/2025
Monorail Train
क्राइम

ट्रायल रन के दौरान झुक गई मुंबई की मोनोरेल, हवा में लटकी बोगी

05/11/2025
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.
Main Slider

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
CM Yogi gave flats to 72 families from the weaker income group.
Main Slider

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को देना होगा हिसाब- सीएम योगी

05/11/2025
Zohran Mamdani
Main Slider

मुझे जवाहर लाल नेहरू… जोहरान ममदानी ने विक्ट्री स्पीच में पूर्व पीएम को किया याद

05/11/2025
Next Post
सुशांत केस में नया मोड़

रिया चक्रवर्ती के वकील ने सुशांत केस सीबीआई को ट्रांसफर करने की सिफारिश पर उठाए सवाल

यह भी पढ़ें

Clothes distributed in Leprosy Ashram by LJA

कुष्ठ रोगियों के प्रति मत भिन्नता को दूर करना समाज के हित में: आलोक कुमार त्रिपाठी

29/03/2025
Molests

फसल काट रही महिला का दो लोगों ने यौन उत्पीड़न किया, एक गिरफ्तार

13/04/2021
tara sutariya

तारा सुतारिया ने किया ऐसा फैसला, सुनकर पेरेंट्स के उड़ गए होश

27/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version