• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड-19 को देखते हुए प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी के ये नियम

Desk by Desk
04/08/2020
in Categorized, Main Slider, धर्म, राष्ट्रीय
0
कड़ी निगरानी के ये नियम

कड़ी निगरानी के ये नियम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या: राम मंदिर के भूमिपूजन में अब सिर्फ 24 घंटों का वक्त बचा है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कल बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर की नींव रखेंगे। इसी बीच अयोध्या में एसपीजी ने सुरक्षा संभाल ली है। अयोध्या की सीमा सील कर दी गई है। 5 अगस्त तक बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। स्थानीय निवासियों को पहचान पत्र रखना अनिवार्य है।

राम मंदिर के भूमि पूजन में यूं तो सिर्फ 175 अतिथियों को निमंत्रण दिया गया है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में 137 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुछ कार सेवकों के परिवार के सदस्यों को भी निमंत्रण दिया गया है।

राम मंदिर के भूमिपूजन में देशभर से 2000 पवित्र स्थान से मिट्टी और जल अयोध्या पहुंचा है। 100 से अधिक नदियों का जल अयोध्या लाया गया है। अयोध्या में भूमि पूजन के दौरान 9 शिला के पत्थर भूमि पूजन में रखे जाएंगे।

कर्नाटक के पूर्वमुख्यमंत्री सिद्धारमैया हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में कराया गया भर्ती

9 शिला 1989-90 के दौरान राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी हैं। 9 शिलाओं में से एक शिला को गर्भगृह में रखा जाएगा, बाकी 8 अन्य स्थानों पर। 9 शिलाओं का इस्तेमाल नक्शा पास होने के बाद मंदिर निर्माण के वक्त किया जाएगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मंच पर सिर्फ पांच लोग ही होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास मंच पर रहेंगे।

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया की वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी आयु ज्यादा होने की वजह से नहीं आ पाएंगे जबकि बीजेपी नेता उमा भारती ने बताया कि वो कोरोना की वजह से सरयू किनारे रहकर ही कार्यक्रम की गवाह बनेंगी।

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के मुताबिक, भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कल कोविड-19 के प्रोटोकॉल के साथ ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रहेगी। सभी निमंत्रण प्राप्त लोगों को सुबह 10:30 बजे तक आना अनिवार्य है। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी अतिथियों को प्रधानमंत्री के आगमन के दो घंटे पहले तक पहुंचना होगा।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आमंत्रित किया गया है उनको कार्ड मिल जाएगा। इस कार्ड के आधार पर कोई दूसरा व्यक्ति उनकी जगह नहीं आ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कोई वाहन पास जारी नहीं किया गया है। वाहनों को कार्यक्रम स्थल से दूर ही रखा जाएगा।

हनुमानगढ़ी में आज सुबह 10 बजे निशान पूजन होगा। निशान पूजन से हनुमान जी सरकार की अनुमति ली जाएगी। राम मंदिर निर्माण में निशान हनुमानगढ़ी का निशान पूजन का महत्व है। हनुमानगढ़ी का निशान 1700 वर्ष पुराना है। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र निशान पूजन करेंगे।

राम जन्मभूमि परिसर में आज राम अर्चना होगी। रामर्चान पूजन के माध्यम से भगवान श्रीराम को प्रसन्न किया जाएगा। भगवान श्री राम की प्रसन्नता के लिए रामर्चान पूजन विशेष तरीके का पूजन होता है. वाराणसी, अयोध्या, दिल्ली, हरिद्वार दक्षिण भारत के संत रामर्चान पूजन करेंगे।

 

 

Tags: कोवि़ड-19भूमिपूजनराम मंदिर
Previous Post

राम नगरी में 2.30 घंटे रहेंगे पीएम मोदी, जानें भूमि पूजन का पूरा कार्यक्रम

Next Post

UPSC सिविल सेवा-2019 का रिजल्ट घोषित, प्रदीप सिंह बने टॉपर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
UPSC सिविल सेवा-2019 रिजल्ट घोषित

UPSC सिविल सेवा-2019 का रिजल्ट घोषित, प्रदीप सिंह बने टॉपर

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

hina khan

हिना खान के गुलाबी गालों का राज है स्टाबेरी पैक

07/12/2020
Students

उप्र में बगैर परीक्षा दिए अगली कक्षा में जाएंगे परिषदीय छात्र

30/03/2023
Ishant sharma

राहुल द्रविड़ की देखरेख में तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने शुरू की बॉलिंग

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version