• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन में नई संक्रामक बीमारी ने पांव पसारने किए शुरू, इंसानों में फैलने की जताई आशंका

Desk by Desk
06/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
नई संक्रामक बीमारी

नई संक्रामक बीमारी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग। वुहान से शुरू हुए कोरोना संक्रमण से अभी पूरी दुनिया जूझ ही रही है कि चीन में एक नई संक्रामक बीमारी ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। इस संक्रमण से चीन में सात लोगों की मौत हो चुकी है और 60 लोग बीमार हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने बुधवार को आशंका जताई है कि यह संक्रमण इंसानों के बीच फैल सकता है। पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में पिछले छह महीने के दौरान एसएफटीएस वायरस से 37 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। पूर्वी चीन के अन्हुई प्रांत में भी 23 लोगों के संक्रमित होने की बात सामने आई है।

आज का इतिहास : आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से 255 लोग मारे गए थे

एसएफटीएस वायरस से संक्रमित जियांग्सू की राजधानी नानजियांग की एक महिला को शुरू में खांसी व बुखार के लक्षण दिखाई दिए थे। एक महीने के इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, इस वायरस से अन्हुई और झेजियांग प्रांत में कम से कम सात लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, एसएफटीएस वायरस नया नहीं है। चीन में पहली बार वर्ष 2011 में इसका पता चला था। वायरोलोजिस्ट का मानना है कि यह संक्रमण पशुओं के शरीर पर चिपकने वाले कीड़े (टिक) से मनुष्य में फैल सकता है। इसके बाद मानव जाति में संक्रमण का प्रसार हो सकता है।

उधर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन सरकार को वुहान में ही कोरोना महामारी को रोक देना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘यह वायरस दुनियाभर में नहीं फैलना चाहिए था। वे इसे रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने इसे फैलने दिया। इसी कारण चीन के प्रति अमेरिका को अपनी सोच बदलनी पड़ी। चीन पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता है।’ पिछले महीने भी अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा था कि चीन ने वायरस की बात छिपाई, दुनिया को धोखे में रखा और अपनी करतूत को ढंकने की कोशिश की।

सुषमा स्वराज बोली थी- -‘जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी’, आज है पुण्यतिथि

बीते दिनों उत्तरी चीन में ब्यूबानिक प्लेग के फैलने का मामला सामने आया था। इसको लेकर चीन की सरकार ने चेतावनी जारी की थी। चीन के पश्चिमी मंगोलिया में एक 15 साल के लड़के की इस संक्रमण से मौत भी हो गई थी। चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमित मरमैट (Marmot) का मांस खाने के कारण उक्‍त लड़का बीमार पड़ा था। ब्यूबानिक प्लेग मरमैट (Marmot) और बड़े रोडेंट्स (large rodents) में पाया जाता हैं जो उत्तरी एशियाई घास के मैदान में रहते हैं। बता दें कि कोरोना ने सबसे पहले चीन में ही तबाही मचाई थी और धीरे-धीरे यह पूरी दुनिया में फैल गया।

Tags: China Jiangsu Provincehuman to human transmissionnew infectious disease in ChinaNew Virus attack in ChinaNew Virus Disease in Chinatick borne virus in Chinaनई संक्रामक बीमारी
Previous Post

सुषमा स्वराज बोली थी- -‘जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी’, आज है पुण्यतिथि

Next Post

अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि का वैभव लौटने की आस से छाया उल्लास

Desk

Desk

Related Posts

150 people stranded in the Mandakini floods were safely rescued.
Main Slider

चित्रकूट में मंदाकिनी की बाढ़ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित निकाला, योगी सरकार का राहत तंत्र सतर्क

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र

02/09/2026
Afzal Ansari
Main Slider

अफजाल अंसारी की पत्नी की कुर्क कोठी चार साल बाद वापस मिली, लाखों के जेवर-सामान गायब

02/09/2026
Former Air Marshal Jitendra Mishra becomes the first CEO of the Ram Mandir.
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर लगी मुहर

02/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री

02/09/2026
Next Post
राम जन्मभूमि

अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि का वैभव लौटने की आस से छाया उल्लास

यह भी पढ़ें

sexually haressment with child

छ साल की मासूम के साथ 6 साल के ही बच्चे ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

19/10/2020

बिहार सरकार लॉकडाउन पर बोली- वायरल लेटर है फेक, शाम को होगी कैबिनेट की बैठक

29/07/2020

500 रुपये टीबी पोषण भत्ते की योजना कागजों तक सिमटी: अजय कुमार लल्लू

24/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version