• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना वायरस: पूरे विश्व में 44 वैक्सीन पर ह्यूमन ट्रायल जारी, चीन सबसे आगे

Desk by Desk
27/10/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
Corona Vaccine

Corona Vaccine

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्वास्थ्य डेस्क.  कोरोना वायरस की महामारी से इस वक़्त पूरा विश्व झूंझ रहा है. सब को बस जल्द से जल्द इसकी वैक्सीन बनने का इन्तेजार है. पूरे विश्व में इस वक़्त सारे देश इस वायरस की वैक्सीन बनाने में लगे हुए है. काफी देशों ने इस पर ह्यूमन ट्रायल भी शुरू कर दिया है. कुछ इसमें सफल दिखाई दे रहें हैं तो कुछ नाकाम. आइये जानते हैं पूरा हाल…

कोरोना वायरस की वजह से गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार नरेश कनोडिया की मौत

WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, इस वक्त पूरे विश्व में 154 वैक्सीन पर क्लीनिकल ट्रायल जारी है. इनमें 44 ऐसी वैक्सीन हैं, जो ह्यूमन ट्रायल तक पहुंच चुकी हैं. ह्यूमन ट्रायल में ही इंसानों पर किसी आदर्श वैक्सीन की प्रभावशीलता और सुरक्षा की जांच की जाती है. हालांकि आधिकारिक रूप से लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने के दो और चरण होते हैं.

वैक्सीन की रेस में चीन की तीन कंपनियां इस वक्त सबसे आगे हैं. सिनोवाक (चीन), सिनोफार्म (वुहान) और सिनोफार्म (बीजिंग) तीनों ही कंपनियां वैक्सीन ट्रायल के तीसरे चरण में हैं. इनमें से दो कंपनियों ने तो देश के तमाम कर्मचारियों और हेल्थ केयर वर्कर्स को ये वैक्सीन जुलाई में ही देना शुरू कर दिया था. ध्यान देने वाली बात ये है कि अभी तक इन कंपनियों के वैक्सीन का कोई बड़ा साइड इफेक्ट भी सामने नहीं आया है.

चीनी वैक्सीन के अलावा ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका (ब्रिटेन), मॉडर्ना (अमेरिका,) कैनिसिनो बायोलॉजिकल (चीन), जॉनसन एंड जॉनसन (अमेरिका) और नोवावैक्सन (अमेरिका) द्वारा विकसित वैक्सीन भी क्लीनिकल ट्रायल के तीसरे चरण में हैं.

कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने वाला रूस दुनिया का पहला देश है. ये दावा अभी तक सिर्फ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीन पुतिन और उनके तमाम वरिष्ठ अधिकारी ही करते रहे हैं. अमेरिका, चीन और भारत समेत कई देश रूस के इस दावे पर भरोसा नहीं कर सके हैं. रूस का दावा है कि उसकी Sputnik-v वैक्सीन ट्रायल के सभी स्टेज पर खरी उतरी है और कई लोगों के इम्यून पर वैक्सीन का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है.

ज्हाफी (चीन), इनोवायो फार्मास्यूटिकल कंपनी (अमेरिका), मर्क एंड कंपनी (अमेरिका) सनोफी (फ्रांस) और ग्लैक्सोमिथक्लाइन (ब्रिटिश) के साझा सहयोग से विकसित हो रही वैक्सीन ट्रायल फिलहाल क्लीनिकल ट्रायल के दूसरे चरण में हैं, जिनसे एक अच्छी वैक्सीन बनाने की उम्मीद की जा रही है.

क्लीनिकल ट्रायल का तीसरा चरण पूरा होने के बाद वैक्सीन का इमरजेंसी ऑथोराइजेशन लेना होगा. इस स्टेज पर कोविड-19 के गंभीर रूप से बीमार पड़े मरीजों को आपातकालीन स्थिति में वैक्सीन देने की अनुमति होगी. इसके साइड इफेक्ट या इम्यून पर अच्छे रिस्पॉन्स की पूरी डेटा लिस्ट तैयार किया जाएगा. इसके बाद आखिर में वैक्सीन निर्माता कंपनियों को फाइनल अप्रूवल लेना होगा, जिसके बाद वैक्सीन सामान्य लोगों के लिए उपलब्ध होने लगेगी.

Tags: 24ghanteonline.comamerica corona vaccineChinaCorona vaccinecorona vaccine human trialsCorona vaccine updatescorona virusCOVID-19India Corona Vaccinevaccinevaccine side effecswhen corona vaccineWHO
Previous Post

दिल्ली दंगा : जामिया छात्र आसिफ इकबाल की जमानत याचिका खारिज

Next Post

करीना कपूर खान पति सैफ आली खान संग मुंबई स्ट्रीट पर वॉक करती आईं नज़र

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
Next Post
करीना कपूर खान पति सैफ आली खान संग

करीना कपूर खान पति सैफ आली खान संग मुंबई स्ट्रीट पर वॉक करती आईं नज़र

यह भी पढ़ें

cm yogi

करंट से हुई मौत पर CM योगी ने जताया शोक, आश्रितों को दी दो-दो लाख की आर्थिक सहायता

01/09/2021
shivraj singh chauhan

शिवराज बोले- वह मौका आएगा जब प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में गोल्ड मैडल लाएंगे

29/12/2020
kabul airport blast

अमेरिका ने माना ड्रोन अटैक में मारे गए निर्दोष, रक्षा मंत्री ने मांगी माफी

18/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version