• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवराज बोले- वह मौका आएगा जब प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में गोल्ड मैडल लाएंगे

Writer D by Writer D
29/12/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
shivraj singh chauhan

shivraj singh chauhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शिवराज बोले- वह मौका आएगा जब प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में गोल्ड मैडल लाएंगे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में खेलों का निरंतर विकास हो रहा है तथा वह मौका आएगा जब हमारे खिलाड़ी ओलंपिक खेलों में गोल्ड मैडल प्राप्त करेंगे।

श्री चौहान आज यहां मिंटो हॉल में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह 2019 में खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर रहे थे। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा, मध्य प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के दिग्विजय सिंह, प्रमुख सचिव पंकज राग, संचालक पवन जैन आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही खिलाड़ियों की आवश्यकताओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। हमारा लक्ष्य है देश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तैयार कर देना। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि पिछले ओलंपिक में महिला हॉकी की टीम में मध्यप्रदेश की 06 खिलाड़ी शामिल हुई थीं। इस वर्ष प्रदेश की 02 खिलाड़ियों द्वारा भारत के लिए ओलंपिक कोटा लाना गर्व का विषय है। जब प्रदेश के खिलाड़ियों के गले में मैडल टंगते हैं तो उनका सिर गर्व से ऊँचा हो जाता है।

अवैध कच्ची शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद, एक गिरफ्तार

श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में खेलों का निरंतर विकास हो रहा है। खेलों के क्षेत्र में मध्य प्रदेश आज भारत के अग्रणी राज्यों में है। वर्ष 2006 में जहां हमारा खेल बजट 05 करोड़ रूपए था आज 150 करोड़ रूपए है। आगे भी खेलों के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं आने देंगे।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। एशियन गेम्स 2018 में मध्यप्रदेश की मुस्कान किरार ने तीरंजादी में तथा हर्षिता तोमर ने सेलिंग में पदक प्राप्त किए। प्रदेश में खेलों के विकास के लिए विभागीय मंत्री सहित खेल विभाग का पूरा अमला बधाई का पात्र है।

श्री चौहान ने प्रदेश के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपमें अनंत शक्तियां हैं, आप अमृत की संतान हैं। हिम्मत और हौसले के साथ खेलें। आपको सभी सुविधाएं हम दिलवाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों ने पूरे जोश से मुख्यमंत्री के साथ स्वर मिलाते हुए कहा ‘हम छूलेंगे आसमाँ।’

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि यह मध्यप्रदेश के गौरव की बात है कि हमारे खिलाड़ी देश के लिए दो ‘ओलंपिक कोटा’ लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश के ऐश्वर्य प्रताप सिंह सहित दो खिलाड़ी अगले ओलंपिक के लिए भारत के लिए 2 ओलंपिक कोटा लाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खेलों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। गत सरकार में न केवल वर्ष 2019 का खेल अंलकरण समारोह नहीं हुआ अपितु खेल गतिविधियां पूरी तरह से बंद हो गई। मुख्यमंत्री ने आते ही खेल गतिविधियां प्रारंभ कीं तथा आज वर्ष 2019 का खेल अलंकरण समारोह हो रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वन्देमातरम के गायन, म.प्र. गान तथा मुख्यमंत्री द्वारा कन्या पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में खेल स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। खेल पुरस्कार वितरित किए गए।

 

Tags: mp newsshivraj singh chauhan
Previous Post

ऑर्गेनिक सब्जियों एवं फलों पर ध्यान दे किसान : चतुर्वेदी

Next Post

रेलवे ट्रैक पर मिला डिप्टी स्पीकर का शव, सदन में कुछ दिन पहले हुई थी धक्का-मुक्की

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post
Deputy Speaker S.L. Dharmagowda

रेलवे ट्रैक पर मिला डिप्टी स्पीकर का शव, सदन में कुछ दिन पहले हुई थी धक्का-मुक्की

यह भी पढ़ें

Arrested for abetment to suicide

पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कुछ देर बाद पिता ने भी जहर खाकर दे दी जान

13/02/2021

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद काम पर लौट रही है शहनाज, प्रोड्यूसर ने कही ये बात

23/09/2021
नगर निगम चुनाव

नगर निगम के दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू, 1287 उम्मीदवार हैं चुनावी मैदान में

01/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version