• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि का वैभव लौटने की आस से छाया उल्लास

Desk by Desk
06/08/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राम जन्मभूमि

राम जन्मभूमि

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अष्टचक्रा नवद्वारा देवानां पूरयोध्या। तस्यां हिरण्यय: कोश: स्वर्गो ज्योतिषावृत:।। अथर्ववेद का यह श्लोक कहता है कि वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस में वर्णित राम की अयोध्या का वैभव अब लौटने वाला है। राजनीतिक कारणों से अब तक उपेक्षा की शिकार रही अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि पर पहली बार आए प्रधानमंत्री के संकल्प से जश्न में डूबी है। एक साथ होली-दिवाली का उत्सव मना रहे रामनगरी के लोगों को उम्मीद है कि उनकी बदहाली और फटेहाली का अंत होगा, फिर रामराज लौटेगा।

मंदिर बनने के साथ अयोध्या भी बननी चाहिए…का संदेश देने वाले संघ प्रमुख मोहनराव भागवत को अयोध्या में टेलीविजन से चिपके यहां के जन-जन ने दिल से साधुवाद दिया। हर तरफ एक ही आवाज थी कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर तो बनना ही था, लेकिन इसकी शुरुआत में नौ महीने लगे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या का वैभव लौटाने के वादे पर अतिशीघ्र अमल करना होगा।

सुषमा स्वराज बोली थी- -‘जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी’, आज है पुण्यतिथि

अवध विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर विनोद श्रीवास्तव कहते हैं कि मंदिर के साथ यहां के ढांचागत विकास और पयर्टन की संभावनाओं से रोजगार तलाशना सबसे बड़ी जरूरत है। इतिहास एवं पुरातत्व के प्रो. अजय प्रताप सिंह कहते हैं पीएम मोदी ने अयोध्या से रामेश्वरम तक जहां-जहां प्रभु राम के कदम पड़े, उनके विकास की बात कही है। रामायण सर्किट का जिक्र किया है, ऐसे में अब वह दिन दूर नहीं जब अयोध्या विश्व पयर्टन के शिखर पर होगी। अयोध्या पर शोध करने वाले इतिहासकार डॉ. हरिप्रसाद दुबे कहते हैं कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में अयोध्या के सांस्कृतिक परिदृश्य का भी खाका खींचा है। ऐसे में हिंदू धर्म के साथ बौद्ध, जैन, सिख आदि से जुड़ी यहां की जड़ें देश-विदेश के लाखों लोगों को आकर्षित करेंगी। बस जरूरत है सरकार सच्चे मन से आधारभूत संरचनाएं तैयार करे।

महंत वैदेही वल्लभ शरण कहते हैं कि अयोध्या कभी स्वर्ग से सुंदर थी, लेकिन इसकी लगातार उपेक्षा ने इसे गरीबी से जकड़ दिया है। देश-विदेश से आने वाले भक्त यहां कदम रखते ही तमाम दुश्वारियों को झेलते हैं, कहते हैं कि किताबों में जो लिखा है और वर्तमान की स्थिति में जमीन-आसमान का अंतर क्यों है।

छात्रा दिव्या उपाध्याय कहती हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के जरिए अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर अविस्मरणीय बनाया है, लेकिन आजादी के इतने साल बाद जब कोई प्रधानमंत्री पहली बार रामलला के दर पर आया हो, तो यहां की बिगड़ी तस्वीर का अंदाजा लगाया जा सकता है। यहां की बदहाली पॉलिटिक्स की देन है।

चीन में नई संक्रामक बीमारी ने पांव पसारने किए शुरू, इंसानों में फैलने की जताई आशंका

रामनगरी में पिछले कई दिनों से मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन शुरू होने को लेकर आस्था का प्रवाह चरम पर था, मगर प्रधानमंत्री समेत संघ प्रमुख और मुख्यमंत्री ने जैसे ही अयोध्या को विश्व की सबसे वैभवशाली और संपन्न नगरी बनाने का वादा किया, समूची अयोध्या उम्मीदों का दीप जलाने सड़कों पर उतर आई। विकास की आशाएं मुखर हुईं। लोगों ने घर, आंगन को दीपों से सजाया तो राम की पैड़ी, सरयू घाट और मठ-मंदिर समेत सड़कें और गलियां भी लाखों दीपों से जगमग हो उठीं। वहीं जगह-जगह आतिशबाजी भी की गई।

Tags: ram janm bhoomi ayodhyaram mandirram mandir bhumi poojanRam mandir constructionram mandir nirmanराम जन्मभूमि
Previous Post

चीन में नई संक्रामक बीमारी ने पांव पसारने किए शुरू, इंसानों में फैलने की जताई आशंका

Next Post

पटना पुलिस की पूछताछ के दर से सिद्धार्थ पिठानी हुए रवाना, आए संदेह के घेरे में

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
Next Post
sidhhartha pathani

पटना पुलिस की पूछताछ के दर से सिद्धार्थ पिठानी हुए रवाना, आए संदेह के घेरे में

यह भी पढ़ें

man saving wolf

व्यक्ति ने अपनी जान पर खेलकर इस तरह बचाई भेड़िए की जान

08/09/2020
AI से 80% नौकरियां खतरे में, CEO तक बदले जा सकते हैं, एक्सपर्ट ने दी बड़ी चेतावनी

AI से आएगी जॉब क्राइसिस? एक्सपर्ट का दावा—कर्मचारी ही नहीं, CEO भी रिप्लेस होंगे

08/12/2025

खेत पर गए बालक को गुलदार ने बनाया अपना शिकार, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

08/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version