• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका में पढ़ रही छात्रा सुदीक्षा की औरंगाबाद के पास सड़क हादसे में मौत

Desk by Desk
11/08/2020
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
छात्रा सुदीक्षा

छात्रा सुदीक्षा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डेरीस्कनर की होनहार छात्रा की सोमवार को बुलंदशहर के औरंगाबाद के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, सुदीक्षा भाटी (19) अपने चाचा के साथ बाइक पर जा रही थी।

उनकी बाइक में दूसरे बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी। सुदीक्षा और उनके चाचा बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान सुदीक्षा का सिर सड़क से टकरा गया और उनकी मौके पर ही मौत गई।

प्रधानमंत्री को गोलियों से भून दूंगा….. 112 पर फोन कर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

बताया गया है कि सुदीक्षा ने हेलमेट नहीं लगाया था, जबकि उनके चाचा ने हेलमेट लगा रखा था। लोगों का कहना है कि सुदीक्षा ने हेलमेट लगाया होता तो उनकी जान बच सकती थी। वहीं, हादसे के तुरंत बाद टक्कर मारने वाला मौके से फरार हो गया। उधर, बेटी की मौत के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है। छात्रा अमेरिका में बीबीए की पढ़ाई कर रही थी। वहां की सरकार ने छात्रा को 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप दी थी। सुदीक्षा सोमवार को चाचा सतेंद्र भाटी के साथ बाइक से औरंगाबाद स्थित माधवगढ़ गांव में रिश्तेदारी में गई थी। सुदीक्षा ने बुलंदशहर के विद्या ज्ञान स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी। इंटर में 98 फीसदी अंक हासिल किए थे। छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

3.80 करोड़ की स्कॉलरशिप मिली थी

स्कूल में उच्च स्तर की पढ़ाई के लिए फॉर्म भरवाए गए थे। छात्रा का अमेरिका के नामी कॉलेज बैबसन में बीबीए के लिए चयन हो गया था। सुदीक्षा ने अमेरिकी सरकार से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था। उन्हें 3.80 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली थी। सामान्य परिवार की छात्रा ने स्कॉलरशिप हासिल कर परिवार, क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया था। वह जुलाई, 2018 में अमेरिका गई थी। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उनका सम्मान भी किया था।

कोरोना वायरस के कारण सुदीक्षा 14 मार्च को अमेरिका से भारत आ गई थीं। तब से अपने घर पर ही थीं। 16 अगस्त को उन्हें वापस अमेरिका जाना था। सुदीक्षा के पिता की चाय की दुकान थी। फिलहाल परचून की दुकान है। वही परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। सुदीक्षा की तीन बहन और दो भाई हैं। वह सबसे बड़ी थी। सभी को उम्मीद थी कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वह घर की जिम्मेदारी संभालेंगी। तीन साल की पढ़ाई पूरी हो चुकी थी, लेकिन सुदीक्षा की मौत ने परिवार के सपनों को चकनाचूर कर दिया।

मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या

लड़कियों को शिक्षित करने का था सपना

सुदीक्षा एक साधारण परिवार से निकलकर शिक्षा के दम पर अमेरिका तक पहुंच गई थीं। वह गांव और देश की अन्य लड़कियों को भी शिक्षित करना चाहती थीं। यही कारण था कि अमेरिका से आने पर वह गांव की लड़कियों को पढ़ाती थीं। परिजनों से कहती थी कि 20 साल की एक योजना बनाई है। एनजीओ बनाकर गांव और देश की लड़कियों को शिक्षित करने का काम करेंगी। सुुदीक्षा का कहना था कि अगर लड़कियां शिक्षित हो जाएंगी तो देश की कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

Tags: road accidentSudikshaछात्रा सुदीक्षासड़क हादसे में मौत
Previous Post

राहुल : क्या सूट-बूट-लूट की सरकार गरीबों का दर्द समझेगी?

Next Post

भारत खुद को मजबूत बनाने के लिए तैयार कर रहा है आधुनिक लेजर वेपन

Desk

Desk

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Viksit Bharat
उत्तराखंड

चकराता में तीन दिन गूंजेगा ‘विकसित भारत’ अभियान

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post
लेजर वेपन

भारत खुद को मजबूत बनाने के लिए तैयार कर रहा है आधुनिक लेजर वेपन

यह भी पढ़ें

irrfan khan son babil

बाबिल को यूजर ने दी ये सलाह, इरफान के बेटे बोले- मैं आपको भारतीय सिनेमा पर गर्व करने का मौका जरूर दूंगा

12/09/2020

चुनाव से पहले भाजपा को झटका, बिल्सी विधायक ने की साइकिल की सवारी

10/01/2022
JP Nadda

…जब नड्डा बोले- ओ भाई मेरी बात भी सुन लो और गांव-गांव जाकर बताओ

04/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version