• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घर पर जरूर लाएं ये तीन चीजें

Desk by Desk
12/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
जन्माष्टमी

जन्माष्टमी

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस खास दिन को कृष्ण जन्माष्टमी और गोकुलाष्टमी जैसे नामों से भी जाना जाता है। इस दिन लोग व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा करके रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 12 अगस्त को है।

वैसे तो हर साल इस त्योहार को कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से एहतियात के तौर पर यह त्योहार सादगी से मनाया जा रहा है। इस दिन मंदिरों के अलावा लोग अपने घरों में झाकियां भी लगाते हैं। इसके साथ ही कई तरह के पकवान बनाकर लड्डू गोपाल को भोग भी लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कृष्ण जन्माष्टमी के दिन तीन चीजों को घर पर लाना बहुत शुभ होता है। ये तीन चीजें वहीं है जो भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय हैं।

बांसुरी

भगवान कृष्ण को बांसुरी बहुत प्रिय है। यहां तक कि श्रीकृष्ण को मुरली मनोहर भी कहा जाता है। मान्यता है कि जिस घर में बांसुरी होती है वहां पर भगवान कृष्ण का वास होता है। इसके साथ ही वहां पर कभी भी धन की कमी नहीं होती।

बाल गोपाल

भगवान श्री कृष्ण का जन्माष्टमी के दिन जन्म हुआ था। इसी वजह से भगवान कृष्ण के लड्डू गोपाल रूप की इस दिन पूजा अर्चना होती है। मान्यता है कि अगर आपके घर में कोई भी बाल गोपाल यानी कि अगर आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो इस शुभ दिन पर घर पर बाल गोपाल जरूर लाएं। मान्यता है कि ऐसा करने पर आपकी संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो जाती है।

घी-मक्खन

भगवान श्री कृष्ण को माखन बहुत पसंद है। इसी वजह से इन्हें माखनचोर भी कहा जाता है। जन्माष्टमी के दिन गाय के दूध से बना घी और मक्खन जरूर लाएं। भगवान कृष्ण को इन दोनों चीजों का भोग लगाने से आपकी सारी समस्याएं दूर होंगी।

भगवत गीता में एक लोकप्रिय कथन है- “जब भी बुराई का उत्थान और धर्म की हानि होगी, मैं बुराई को खत्म करने और अच्छाई को बचाने के लिए अवतार लूंगा।” जन्माष्टमी का त्यौहार सद्भावना को बढ़ाने और दुर्भावना को दूर करने को प्रोत्साहित करता है। यह दिन एक पवित्र अवसर के रूप में मनाया जाता है जो एकता और विश्वास का पर्व है।

Tags: Krishna Janmashtami 2020Krishna Janmashtami bring these three things at homeKrishna Janmashtami dateKrishna Janmashtami importanceकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमीकृष्ण जन्माष्टमी पर घर में जरूर लाएं ये तीन चीजेंगोकुलाष्टमीजन्‍माष्‍टमी
Previous Post

प्रतिस्पर्धी लागत और गुणवत्ता पर ध्यान देें निर्यातक : गडकरी

Next Post

राजनीति में बयानबाजी सोच समझकर की जानी चाहिए : पायलट

Desk

Desk

Related Posts

Tea Strainer
फैशन/शैली

चाय की छलनी हो गई है काली, ऐसे करें साफ

03/07/2026
Dandruff
फैशन/शैली

डैंड्रफ में इन नुस्खों से मिलेगा फायदा

03/07/2026
God
Main Slider

देवी-देवताओं को लगाएं इनका भोग, मिलेगा आर्थिक लाभ का आशीर्वाद

03/07/2026
Money
धर्म

कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं टिकता है पैसा, तो करें ये उपाय

03/07/2026
salt
धर्म

पति-पत्नी में होती है अनबन, तो करें ये उपाय

03/07/2026
Next Post

राजनीति में बयानबाजी सोच समझकर की जानी चाहिए : पायलट

यह भी पढ़ें

yogi

Twin Tower ध्वस्तीकरण में कड़ाई से हो सुरक्षा मानकों का पालन: सीएम योगी

26/08/2022
kangna-urmila

कंगना रनौत संग जुबानी जंग के बीच उर्मिला मातोंडकर को मिला सपोर्ट

19/09/2020
Dengue

इस राज्य में डेंगू का कहर, मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 8 हजार के पार

29/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version