• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत की बड़ी कामयाबी : घुटनों पर आया ड्रैगन सभी भारतीयों को लौटाया

Desk by Desk
12/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
भारत की बड़ी कामयाबी

भारत की बड़ी कामयाबी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश से शनिवार को बड़ी राहत देने वाली खबर आ रही है। राज्य के सुवानसिरी जिले में रास्ता भटके 5 भारतीय नागरिक वापस अपने वतन आए हैं। ये पांचों नागरिक भटकते हुए चीन की सीमा के पार चले गए थे। ऐसे में चीनी सैनिकों ने वाचा के नजदीक उन्हें भारतीय सैनिकों को सौंप दिया।

मार्कशीट बनी प्रेशरशीट, बच्चो को मार्कशीट के तनाव से निकालना है जरूरी-मोदी

बता दें कि चीनी सीमा के समीप रहने वाले इन भारतीयों की जिंदगी बहुत जोखिमभरी होती है। लेकिन चीनी सीमा के करीब रहने वाले ये लोेग भारतीय सेना के लिए काफी मददगार साबित हुए हैं। ऐसे में देश को बड़ी कामयाबी मिली है। क्योंकि इन दिनों से चीन से भारत की झड़प के चलते भारतीय का वापस आना काफी मुश्किल नजर आ रहा था, लेकिन चीन की तरफ से भारतीय नागिरकों को वापस वतन के हवाले कर दिया गया है।

चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा कार्य

ऐसे में इस जंगली और बीहड़ इलाके के हर भूभाग की जानकारी और कमाल की शारीरिक क्षमता के चलते ये लोग लगातार 15 दिनों तक पैदल यात्रा तय करके भारतीय सेना का रसद फॉर्वर्ड पोस्ट पर पहुंचाते हैं। इस सभी दुर्गम इलाकों में मौजूद इन फॉर्वर्ड पोस्ट पर नीचे से पहुंचना चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा कार्य है।

इस दौरान ये लोग कई बार भटकते हुए चीन की सीमा में चले जाते हैं। जिसके चलते फायदा उठाते हुए चीनी सैनिक इन्हें अपने कब्जे में ले लेते हैं। भारतीय सेना के लिए काम करने वाले ये स्थानीय भारतीय नागरिक ‘पोर्टर’ के नाम से जाने जाते हैं।

भारतीय सेना के सामान को उसकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए इन्हें बीहड़ जंगलों, नदियों, पहाड़ों, विषैले सांपों से होकर जाना पड़ता है। राज्य के सुवानसिरी जिले के रहने वाले तालेन मुसुर जोकि पोर्टर हैं। वे भारतीय सेना के साथ काम कर चुके हैं और सेना का साजो सामान पहाड़ों की तलहटियों से ऊपर की चोटियों तक पहुंचा चुके हैं।

मॉनसून में समस्या और भी घातक

आगे तालेन कहते हैं कि हम 15 दिनों के खाने-पीने का सामान लेकर आगे बढ़ते हैं, लेकिन जंगल में खाना और सूखी लकड़ी पाना बहुत मुश्किल है, मॉनसून में समस्या और भी विकट है। काई जमें पत्थरों और लकड़ियों पर मामूली फिसलन भी हमें सैकड़ों फीट गहरी खाई में ले जा सकती है, जहां हमारी बॉडी भी नहीं मिलेगी।

ऐसे में मुसीबतों का सामना करने वाले तालेम जैसे कई लोगों का जोखिमभरी जिंदगी जीनी पड़ रही है। तालेम का कहना है हम भारतीय सेना के लिए काम करते हैं और हमें उन पर अटटू भरोसा है। इन पोर्टरों की मांग है कि सरकार इनके इलाके में मेडिकल, रोड, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराए, जिससे इनका जीवन थोड़ा आसान हो।

Tags: भारत की बड़ी कामयाबी
Previous Post

मार्कशीट बनी प्रेशरशीट, बच्चो को मार्कशीट के तनाव से निकालना है जरूरी-मोदी

Next Post

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पासआउट मेधावियों छात्रों का बज रहा डंका

Desk

Desk

Related Posts

राष्ट्रीय

45 घंटे बाद खत्म हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, CM सैनी-विज के साथ बैठक में बनी सहमति

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
नई दिल्ली

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

24/10/2026
Next Post
UPPSC

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पासआउट मेधावियों छात्रों का बज रहा डंका

यह भी पढ़ें

Kangana's sister Rangoli targets two designers, will drag her to court

कंगना की बहन रंगोली ने दो डिज़ाइनर्स पर साधा निशाना, बोली अदालत तक घसीटेंगे

05/05/2021
स्किन केयर

इंसटेंट ग्लो लाने के लिए फेस पर इस फल का करें इस्तेमाल

08/06/2023
KGMU

स्वयं हटाएं, वरना… KGMU ने 600 साल पुरानी मजार पर चिपकाया नोटिस

24/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version