Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर एटीएम में शार्टसर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप

लखनऊ। लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह दो एटीएम में शार्टसर्किट से लगी आग जलकर राख हो गए हैं। हादसे से स्टेशन अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। आग की वजह में शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

चारबाग स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे शार्ट सर्किट से परिसर में लगे दो एटीएम धूं-धूं कर जल उठे। एटीएम में अचानक आग लगने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया है। गॉर्ड से जानकारी पाकर मौके पर आरपीएफ और जीआरपी कर्मी पहुंचे हैं। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर एक एटीएम को पूरा जलने से बचा लिया है।

पैतृक संपत्ति पर बेटी का हर स्थिति में समान अधिकार : सुप्रीम कोर्ट

बता दें कि चारबाग परिसर में इंडियन और पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम लगे थे। मौके पर पीएनबी एटीएम पर मौजूद गार्ड ने इंडियन बैंक में शार्ट सर्किट से आग लगते देखा तो भागते हुए जाकर इसकी जानकारी आरपीएफ और जीआरपी को दी।

दोनों ने ही फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचना दी। शार्ट सर्किट से लगी आग इतनी भयावह थी कि इंडियन बैंक का एटीएम पूरा जलकर खाक हो गया। साथ ही उसमे रखे लाखों रुपये भी जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीएनबी का एटीएम भी बुरी तरह जल गया।

जानिए कर्नाटक में कौन सी है प्रथा जिस पर NHRC ने भेजा राज्य सरकार को नोटिस

उम्मीद लगाई जा रही है कि पीएनबी में रखे पैसे को जलने से बचा लिया गया है। फिलहाल, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह जगह बैंक को किराये पर दी गयी है। वहीं, गार्ड के मुताबिक शार्ट सर्किट से आग लगी है। फिलहाल, किसी भी एटीएम में अग्निशामक यंत्र की कोई व्यवस्था नहीं थी।

Related Articles

Back to top button