• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजीव त्यागी अपनी पत्नी से बोले- मैं ठीक नहीं हूं और कुर्सी से लुढ़क गए

Desk by Desk
13/08/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
rajeev tyagi

राजीव त्यागी rajeev tyagi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी ( rajeev tyagi) की बुधवार शाम हार्टअटैक से मौत हो गई। वह एक चैनल की डिबेट में अपने घर से ही ऑनलाइन चर्चा कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे शुरू हुई डिबेट के शुरू से ही राजीव त्यागी ( rajeev tyagi) बार-बार गिलास में पानी लेकर पी रहे थे। इस पर बराबर वाले कमरे में टीवी पर राजीव को देख रहीं पत्नी संगीता त्यागी और छोटे बेटे धनंजय को शक हो गया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बताया BJP को ‘मजबूत’ और कांग्रेस को ‘कमजोर’

चैनल की डिबेट के दौरान परिवार का कोई सदस्य राजीव त्यागी ( rajeev tyagi) के कमरे में नहीं जाता था। टीवी पर पति को असहज देख जब पत्नी कमरे में पहुंचीं तो राजीव ने कहा कि वह असहज महसूस कर रहे हैं, इतना कहते ही वह कुर्सी से गिर गए। इसके बाद बेटा धनंजय भागता हुआ पड़ोस के एक डॉक्टर को बुलाकर लाया। डॉ. चौहान ने उन्हें तुरंत सीपीआर देकर अस्पताल ले जाने के लिए कहा। इसके बाद राजीव त्यागी के साले विवेक, कमलकांत, पत्नी संगीता और बेटा धनंजय व छोटू नाम का ड्राइवर 6:02 बजे कार से लेकर 6:10 बजे कौशांबी के यशोदा अस्पताल पहुंचे।

वहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत राजीव को आईसीयू में ले जाकर सीपीआर दी। यशोदा अस्पताल के सीओओ डॉ. सुनील डागर ने बताया कि शाम सवा छह बजे राजीव त्यागी ( rajeev tyagi) को अस्पताल लाया गया था। सघन जांच के बाद उन्हें मृत पाया गया। रात करीब सवा आठ बजे परिजन अस्पताल से शव को लेकर घर के लिए निकले। इसके बाद परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर को शीशे के बॉक्स में घर के कमरे में अंतिम दर्शन के लिए रखा। पति की मौत से गमगीन पत्नी संगीता और बेटा धनंजय समेत परिवार के अन्य लोग देर रात तक पार्थिव शरीर के पास ही बैठे रहे।

स्‍वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी आज करेंगे पारदर्शी कराधान मंच की शुरुआत

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी ( rajeev tyagi) की हार्टअटैक से मौत की खबर से प्रदेश से लेकर जिले के तमाम नेता सहम गए। देर शाम तक उनके घर पर नेताओं का जमावड़ा लग गया। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, सतीश शर्मा, पूर्व एमएलसी नसीब पठान, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, डॉ संजीव शर्मा, अनेज तेवतिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा, विदित चौधरी समेत तमाम बड़े नेताओं का तांता लगा रहा। पूर्व विधायक रामनरेश रावत ने निधन पर शोक जताया।

Tags: chanelcongressCongress spokesmandebateDiedheart attackHospitalIndian national congress speakersleader of congressOnlinerajeev tyagitalkwife
Previous Post

प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, मृत्यु की खबर मात्र अफवाह : अभिजीत मुखर्जी

Next Post

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज झमाझम बारिश, जलभराव से लोग परेशान

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post
Rain in delhi ncr

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज झमाझम बारिश, जलभराव से लोग परेशान

यह भी पढ़ें

Police Encounter

मुठभेड़ में टॉप टेन बदमाश गिरफ्तार

29/04/2022
mole

अनचाहे तिल छीनते हैं सुंदरता, ये घरेलू नुस्खे बेहद काम के

08/02/2025
JDU

कांग्रेस की अब वह हैसियत नहीं है कि वह किसी को ऑफर दे सके : जदयू

14/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version