• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उच्च शिक्षण संस्थानों में जब पढ़ाई ही नहीं हुई तो परीक्षा किस बात की?

Desk by Desk
14/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, शिक्षा, स्वास्थ्य
0
petrol prices increased

पेट्रोल कीमत घटाने के आदेश को किया खारिज

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने देश भर के कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटी में स्नातक पाठ्यक्रमों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं रद्द करने संबंधी याचिकाओं की सुनवाई 18 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी है। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से कहा कि जब पढ़ाई ही नहीं हुई तो परीक्षा किस बात की?

याचिकाकर्ता यश दुबे की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की खंडपीठ के समक्ष अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के निर्णय पर सवाल खड़े किये। श्री सिंघवी ने कहा कि जब पाठ्यक्रम की पढ़ाई ही नहीं हुई, तो परीक्षा किस बात की ली जायेगी। कोई विश्वविद्यालय बिना पढ़ाये परीक्षा देने पर बाध्य नहीं कर सकता।

भारत दुश्मनों को माकूल जबाव देने में सक्षम : रामनाथ कोविंद

उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि जब देश में 1137 कोरोना के मामले थे। तब यूजीसी ने परीक्षाएं आयोजित नहीं की तो वह 22 लाख से अधिक मामले होने पर भी परीक्षाएं कैसे आयोजित करा सकती है? उन्होंने यह भी कहा कि जब गृह मंत्रालय ने अपने अनलॉक कार्यक्रम में स्कूल कॉलेजों को खोलने की अनुमति नहीं दी है। तो उसने परीक्षा आयोजित कराने के लिए यूजीसी को निर्देश कैसे दे दिया?

श्री सिंघवी ने कहा कि गृह मंत्रालय ने इन पहलुओं पर बिना सोचे समझे ही परीक्षा आयोजित करने के लिए यूजीसी को आदेश जारी कर दिये और आयोग ने भी 30 सितम्बर तक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित करने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी।

कुछ छात्रों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान ने भी कहा कि 29 अप्रैल को देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1137 थी, तब यूजीसी ने परीक्षाएं आयोजन कराने का निर्णय नहीं लिया। ऐसे में आज जब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 लाख से अधिक है तो यूजीसी परीक्षाएं कैसे आयोजित करा सकता है?

Tags: Supreme Courtजब पढ़ाई ही नहीं हुई तो परीक्षा किस बात की?सुप्रीम कोर्ट
Previous Post

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- अगर दुश्मन देश हमला किया तो देंगे करारा जवाब

Next Post

यूपी के 23 पुलिस अफसरों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
CM Yogi will inaugurate the Mango Festival
Main Slider

सीएम योगी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश आम महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

02/07/2026
Next Post

यूपी के 23 पुलिस अफसरों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित

यह भी पढ़ें

Rekha Gupta

रामलीला और दुर्गा पूजा समितियों को 1,200 यूनिट तक मुफ्त बिजली… मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

07/09/2025
death from corona

कोरोना महामारी ने छीन लिया विकलांग बेटी के सिर से मां का साया

02/05/2021
नरेश उत्तम पटेल

झूठी और प्रपंच रचने वाली सरकार को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी : सपा

22/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version