• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास दुबे के मारे गए साथी प्रभात के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
बिकरूकांड

बिकरूकांड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

कानपुर। कानपुर के बिकरूकांड में मारे गए प्रभात के साथ गोली चला रहे उसके पिता राजेन्द्र मिश्रा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र सरेंडर करने की फिराक में था और वकील से मिलने आया था तभी दबोचा गया।

राजेन्द्र ने अपने बेटे प्रभात व अन्य लोगों के साथ अपनी छत से पुलिस पर गोलियां चला रहा था। राजेन्द्र ने पुलिस टीम पर पिस्टल से गोलिया दागी थी। वहीं बेटे प्रभात ने सेमी आटोमेटिक पिस्टल से फायरिंग की थी।

बड़ी खबर : मोदी सरकार अब सिर्फ जारी करेगी ई-पासपोर्ट, जानें इसके फायदे

राजेंद्र घटना के बाद भागते समय विकास दुबे को पनी पिस्टल देकर भाग निकला था। 2 जुलाई को हुए बिकरूकांड के बाद से राजेंद्र फरार था। पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। लगातार वह आसपास क्षेत्र व कानपुर देहात औरेया में छिपता रहा। शनिवार को वह अपने वकील से मिलने आया था तभी पुलिस को भनक लग गई और दबोच लिया गया।

कानपुर के आसपस ही अन्य की भी है लोकेशन

विकास दुबे के गुर्गों की लोकेशन बिकरू और उसके आसपास मिलने से एसटीएफ सक्रिय हो गई है। आधा दर्जन कारों में सवार एसटीएफ और पुलिस कर्मी सभी आरोपितों की तलाश में जुटे हैं। बिकरू कांड में अब तक पुलिस 22 लोगों को जेल भेज चुकी है।

इस मामले में अभी दस नामजद और बाकी हैं जिन्हें जेल भेजना है। इसके अलावा वह अज्ञात जो घटना में शामिल रहे हैं मगर उनका नाम एफआईआर में नहीं आ पाया है। उन्हें भी पुलिस द्वारा चिन्हित कर जेल भेजा जा रहा है। हाल में पुलिस के सामने विकास के एक गुर्गे उमाकांत ने सरेंडर किया था।

वहीं एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अन्य गुर्गे बाल गोविंद को चित्रकूट से गिरफ्तार किया था। एसटीएफ को सूचना मिली कि विकास के तीन और गुर्गे बिकरू और उसके आसपास के गांव में छुपे हुए हैं। इस पर आधा दर्जन कारों में एसटीएफ और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से दोपहर में गांव और उसके आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद देर रात टीम फिर से बिकरू पहुंची। वहां के अलावा आसपास के आधा दर्जन गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया मगर कुछ मिला नहीं।

Tags: hindi newsnews in hindiPrabhat PandeyRajendra Mishra arrestedvikas dubeyप्रभात पांडेयबिकरूकांडराजेंद्र मिश्रा गिरफ्तारविकास के सहयोगी प्रभात के पिता गिरफ्तारविकास दुबे
Previous Post

तात्या टोपे के वशंज चला रहे हैं दुकान, तो उधम सिंह के वशंज हैं दिहाड़ी मजदूर

Next Post

कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को किया सलाम

Desk

Desk

Related Posts

mug omelette
Main Slider

आपकी क्रिएटिविटी दिखाएगा ये ऑमलेट, नोट करें Recipe

28/06/2026
beard
Main Slider

हीरो जैसी बियर्ड की है चाहत, तो आजमाए ये नुस्खें

28/06/2026
forehead
ख़ास खबर

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
Next Post

कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को किया सलाम

यह भी पढ़ें

CM Dhami

4 जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल : मुख्यमंत्री धामी

28/03/2024
13th brics summit

गर्व करने के लिए हमारे पास बहुत कुछ है, लेकिन इससे आत्मसंतुष्ट न हों : पीएम मोदी

09/09/2021
CM Yogi

योगी के आह्वान पर कटेहरी व कुंदरकी के मतदाता भी हो गए एक

23/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version