• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुनील गावस्कर ने बताया- विराट कोहली जैसे क्रिकेटर को धोनी ने बनाया बेहतर

Desk by Desk
16/08/2020
in खेल, राष्ट्रीय
0
Virat- Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| भारत के बल्लेबाजी के दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि इसमें कोई शक नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के लीजेंड हैं। गावस्कर को यह भी लगता है कि भारत के दो वनडे विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव के बीच बहुत समानताएं हैं। गावकर की यह टिप्पणी धोनी के इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इंटरनैशनल क्रिकेट से रिटायमेंट के एक दिन बाद आई है। धोनी के बारे में बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने भारत के वर्तमान कप्तान विराट कोहली सहित कई बड़े खिलाड़ियों को अपने अंडर ग्रूम किया।

एमएस धोनी की रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कही ये बात…

सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, ”बिल्कुल, इसके बारे में कोई सवाल ही नहीं है कि वह एक लीजेंड है। क्रिकेट में उन्होंने जो हासिल किया है, वह निश्चित रूप से उन्हें एक लीजेंड बनाता है।” उन्होंने कहा, ”जिस तरह से उन्होंने भारत की कप्तानी की है, जिस तरह से उन्होंने युवाओं को तैयार किया है, जिस तरह से उन्होंने सिर्फ लीडर को ही नहीं बल्कि बल्लेबाजों को भी तैयार किया है। उन्होंने अपने अंडर विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को तैयार किया है, जिस तरह से उन्होंने स्पिनरों को तैयार किया है। यह निश्चित रूप से उसे एक लीजेंड बनाता है।”

उन्होंने कहा, ”क्योंकि उनका योगदान क्रिकेट फील्ड से परे रहा है। जब भी आप जीवन के किसी भी क्षेत्रों में लीडर के बारे में बात करते हैं, तो उसका नाम हमेशा सामने आएगा। वह उनमें से हैं।” गावस्कर ने आगे कहा कि महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव का खेल के प्रति समान दृष्टिकोण था। उन्होंने कहा, ”दोनों ही धोनी और कपिल बहुत, बहुत समान थे। दोनों का खेल के लिए समान दृष्टिकोण था। उन्हें खेल खेलना पसंद था। दोनों ही एक्शन के सेंटर में रहना पसंद करते थे और वे अपनी टीमों के लिए शानदार चीजें हासिल करना चाहते थे। इस लिहाज से दोनों में बहुत ज्यादा समानता थी।”

सुनील गावस्कर ने कहा, ”इसके अलावा फिर से, दोनों ही ऐसे शहरों से आए, जो क्रिकेट केंद्रित नहीं थे। मुझे लगता है कि यह किस्मत में ही था कि यदि भारत का पहला विश्व कप विजेता कप्तान गैर-क्रिकेट शहर से होगा। इसके बाद अगला विश्व कप विजेता कप्तान भी गैर-क्रिकेट शहर जैसे रांची से रहा। मैदान पर दोनों ही समान हैं, वे बहुत शांत हैं, शायद ही कभी अपनी भावनाओं को दिखाते हैं,  जो उनके खिलाड़ियों के लिए आसान बनाता है।”

उन्होंने कहा, ”अगर एक कप्तान कोई कैच छोड़ने या मिसफिल्ड में थोड़ा अधिक चिड़चिड़ा होता है, तो खिलाड़ी और भी अधिक घबरा जाते हैं। यहां कपिल देव और धोनी ने स्कोर किया। वे बहुत अच्छे से अपने इमोशंस को कंट्रोल करते थे, ताकि खिलाड़ियों पर प्रभाव ना पडे़ और वह अपना खेल आजाद होकर खेल सकें।”

कोरोना पॉजिटिव कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान अभी भी वेंटिलेटर पर, हालत नाजुक

यह पूछे जाने पर कि क्या धोनी और कपिल देव को भारत की सर्वकालिक प्लेइंग इलेवन टीम के लिए कप्तान बना सकते हैं? इस पर गावस्कर ने कहा, ”हां, मुझे लगता है कि भारत की सर्वकालिक प्लेइंग इलेवन के कप्तान के लिए वह बहुत ज्यादा दावेदार होंगे। अगर आप भारत के वनडे क्रिकेट में कप्तानी देखें तो वहां सिर्फ दो लोग होंगे, जो कप्तान के  फ्रेम में नजर आएंगे। एक महेंद्र सिंह धोनी और दूसरे कपिल देव।

गावस्कर ने कहा, ”मुझे लगता है कि ये दो दावेदार हैं। दूसरों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया हो सकता है, लेकिन वे जीते हैं। इन दोनों ने द्विपक्षीय सीरीज जीती हैं,  लेकिन जब विश्व कप जीतने की बात आती है तो मुझे लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी की कपिल पर थोड़ी बढ़त है, क्योंकि वह सिर्फ 50 ओवर का विश्व कप नहीं, बल्कि टी-20 विश्व कप भी जीते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि धोनी ही सही रहेगा।”

Tags: Chennaicricketcricket newsCSK Training CampdhoniDhoni InstagramDhoni retiresDhoni SanyasHindi Cricket NewsIndian Cricketerskapil devlatest cricket newsLegend Dhonimahendra singh dhonims dhonims dhoni retirementsunil gavaskarsuresh rainaSuresh Raina RetirementThank You DhoniThank You MS Dhonivirat kohliएमएस धोनी रिटायरमेंटकपिल देवथैंक्यू एमएस धोनीथैंक्यू धोनीधोनीधोनी संन्यासमहेंद्र सिंह धोनीमहेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंटलीजेंड धोनीविराट कोहलीसुनील गावस्कर
Previous Post

फेसबुक पर बीजेपी नेताओं को हेट स्पीच की दी जाती है छूट? जानें नया विवाद

Next Post

एमएस धोनी को 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए: सुब्रमण्‍यम स्‍वामी

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 11 परियोजनाओं के लिए ₹13.30 करोड़ की स्वीकृति दी

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Next Post
2024 का लोकसभा चुनाव 2024 Lok Sabha elections

एमएस धोनी को 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए: सुब्रमण्‍यम स्‍वामी

यह भी पढ़ें

PM Modi reached Papua New Guinea

पापुआ न्यू गिनी पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री मरापे ने पांव छूकर किया स्वागत

21/05/2023
Dead Skin

डेड स्किन को गायब कर देगी ये चीज, ऐसे करें इस्तेमाल

25/07/2026

दो मंज़िला इमारत ढहने से मां-बेटे की मौत, चार अन्य घायल

29/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version