• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने खाद विक्रताओं 623 लाइसेंस निलंबित कर 17 दुकानें सील व 35 के खिलाफ FIR

Desk by Desk
23/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Cm yogi सीएम योगी

Cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाद की कालाबाजारी कर रहे खाद विक्रेताओं के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। सीएम के निर्देशों के बाद प्रदेश में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। खाद की कालाबाजारी की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अब तक 623 विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित करने के साथ-साथ 35 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक कुल 9,747 दुकानों पर औचक निरीक्षण करते हुये 3,287 खाद के नमूने लिए गए हैं।

विभिन्न गड़बड़ियों के दृष्टिगत अब तक 623 विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित किया गया है, जबकि 517 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब-तलब करने की कार्रवाई की गई है। कालाबाजारी कर रहे 22 विक्रेताओं का लाइसेंस भी निरस्त किया गया, जबकि 35 दुकानों की बिक्री प्रतिबंधित कर संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। 17 दुकानों को सील भी किया गया है, जबकि 666 विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है।

अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि आकस्मिक निरीक्षण कार्रवाई के अंतर्गत बीते 19-20 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में खाद की दुकानों का सघन औचक निरीक्षण किया गया। 20 अगस्त को 3,119 स्थानों का निरीक्षण करते हुए 653 नमूने लिए गए। नियम विरुद्ध बिक्री की शिकायतों के दृष्टिगत 247 विक्रेताओं से जवाब-तलब किया गया है, जबकि 158 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किये गए और 15 दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई हुई।

लखीमपुर खीरी में 112 नये कोरोना मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1716 हुई

चतुर्वेदी के मुताबिक 20 अगस्त की इस कार्रवाई में 94 दुकानों को चेतावनी जारी करते हुये 15 दुकानों पर बिक्री प्रतिबंधित की गई, साथ ही 06 दुकानें सील कर दी गईं। 34 विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराया गया। इसी क्रम में एक दिन पहले 19 अगस्त को प्रदेश में 3,109 स्थानों पर औचक निरीक्षण कर 1,059 नमूने लिए गए। 270 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई साथ ही, 228 दुकानों का लाइसेंस निलंबित भी किया गया। कालाबाजारी की पुष्टि होने पर 12 दुकानों की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई जबकि 06 दुकानों को सील करने की कार्रवाई भी हुई है।

इससे पहले, बीते माह 22 जुलाई को को 3,519 जगहों पर छापे मारे गए, 1,575 नमूने लिए गए, 237 लाइसेंस निलंबित किया गया, साथ ही, 07 दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई हुई है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों एक साथ हुई इस कार्रवाई में 421 लोगों को चेतावनी दी गई, 08 दुकानों में बिक्री प्रतिबंधित की गई, 05 दुकानें सील की गई जबकि 01 व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई।

Tags: cm yogifor dgp upMajor action against fertilizer vendorspm narendra modiseals 17 shopsup crime newsup newsup policeYOGIYogi GovernmentYogi government suspends 623 licenses of fertilizer vendorsखाद विक्रताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाईयोगी सरकार
Previous Post

लखीमपुर खीरी में 112 नये कोरोना मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1716 हुई

Next Post

संजय सिंह का बड़ा आरोप- पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हुई हत्या

Desk

Desk

Related Posts

Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
PM Modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर की किस्मत बदलने आ रहे PM मोदी, 5 मेगा प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण

23/06/2026
Monsoon
Main Slider

48 घंटे में बिहार पहुंचेगा मानसून, जानिए यूपी में कब बरसेंगे बादल

23/06/2026
Main Slider

राम मंदिर केस में SIT रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय समेत कई नामों पर सवाल

23/06/2026
Next Post
चेतन चौहान की हुई हत्या

संजय सिंह का बड़ा आरोप- पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हुई हत्या

यह भी पढ़ें

दिल्ली वासियो को बड़ी राहत, केजरीवाल सरकार ने 8.36 रुपये प्रति लीटर घटाए डीजल के दाम

30/07/2020
Savin Bansal

आपदा की विकट परिस्थिति भी नही रोक पाई प्रशासन के हौसले

20/09/2025
Sheetala Ashtami

मां शीतला को लगाया जाता है बासी खाने का भोग, जानें वजह

01/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version