• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा ने NEET-JEE को रद्द किए जाने की मांग को लेकर राजभवन पर प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठी

Desk by Desk
27/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, शिक्षा, स्वास्थ्य
0
सपा का राजभवन पर प्रदर्शनSP's protests at the Raj Bhavan

सपा का राजभवन पर प्रदर्शन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को NEET-JEE को रद्द किए जाने की मांग को लेकर राजभवन पर प्रदर्शन किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजभवन का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। इसके पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कंट्रोल करने जमकर लाठियां भांजी। इसके बाद मची भगदड़ कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं।

neet और jee की परीक्षा न कराए जाने के विरोध में राजभवन पर सपा ने किया प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर किया योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी
समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने घेरा राजभवन
पुलिस और कार्यकर्ताओं में हुई झड़प,चली लाठियां@samajwadiparty @UPGovt pic.twitter.com/yPl3iAp07P

— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) August 27, 2020

सपा कार्यकर्ता कोरोना के मद्देनजर प्रतियोगी परीक्षा नहीं कराये जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक हुयी, बाद में उन्हे तितर बितर करने के लिये पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया।

गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष जेईई और नीट की परीक्षा के सरकार के फैसले का लगातार विरोध कर रहे हैं। उनका तर्क है कि प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकते है जिसका सीधा असर उनके परिवार और घर के बुजुर्गो पर होगा।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना संक्रमण काल में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के सरकार के फैसले को बेतुका करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के स्वास्थ्य की परवाह नहीं है। साथ ही मांग की कि जेईई और नीट परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिये परिवहन की व्यवस्था और रहने खाने का इंतजाम सरकार को करना चाहिये।

भाजपा के खिलाफ खुले पत्र में यादव ने लिखा कि भाजपा की तरफ से हास्यास्पद और तर्कहीन बातें फैलायी जा रही है कि जब लोग अन्य कामों से घर से बाहर निकल रहे है तो परीक्षा क्यों नहीं दे सकते।

उन्होंने कहा कि ऐसी बाते कहने वालों को पता होना चाहिये कि लोग मजबूरी में घरों के बाहर निकल रहे हैं। जबकि सरकार परीक्षा के नाम पर उन्हें घर से बाहर निकलने पर विवश कर रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा देने निकले किसी परीक्षार्थी अथवा अभिभावक को कोरोना संक्रमण हो जाता है। उनके संपर्क में आये घर के बुजुर्ग भी संक्रमित हो जाते हैं तो क्या सरकार उसकी कीमत चुकायेगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना और बाढ की वजह से ट्रेन बसे बाधित हैं। बाहर रहने और खाने की बेहद दिक्कत है, ऐसे मे अगर परीक्षा कराई जाती है। तो छात्रों के आने जाने, रहने और खाने पीने की व्यवस्था कराई जानी चाहिए।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समझ चुकी है कि बेरोजगारी से त्रस्त युवा और बाढ काेरोना से रोजी रोजगार गंवा चुका मध्यम वर्ग उसे वोट नहीं देगा और यही कारण है कि सरकार युवाओं से बदला ले रही है। वह अच्छी तरह जानती है कि सत्ता में वह दोबारा नहीं लौटेगी। उन्होने नारा दिया “ जान के बदले एग्ज़ाम, नहीं चलेगा, नहीं चलेगा।

Tags: #NEETdemonstrationsjee examLucknowprotestRaj BhavanSP workersजेईई परीक्षानीटप्रदर्शनराजभवनलखनऊविरोधसपा का राजभवन पर प्रदर्शनसपा कार्यकर्ताओ
Previous Post

LAC को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चेताया, कही यह बात…

Next Post

सुप्रीम कोर्ट मुहर्रम पर बोला- लोगों की जान खतरे में डालने का नहीं देंगे आदेश

Desk

Desk

Related Posts

पंजाब

‘गैंगस्टरों ते वार’ का 280वां दिन: पंजाब में 510 ठिकानों पर छापेमारी, 175 गिरफ्तार

28/10/2026
पंजाब

पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही युवाशक्ति: मुख्यमंत्री

27/10/2026
उत्तर प्रदेश

टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार: चयन आयोग

27/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा: नायब सैनी ने माता सुदीक्षा से लिया आशीर्वाद, खटीक समाज के लिए खोला खजाना

27/10/2026
Next Post
petrol prices increased

सुप्रीम कोर्ट मुहर्रम पर बोला- लोगों की जान खतरे में डालने का नहीं देंगे आदेश

यह भी पढ़ें

TikTok

अमेरिका के न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन के आदेश को किया स्थगित, टिकटॉक पर हटाया बैन

28/09/2020
pm garib kalyan yojna

कोरोना संकट में फिर से गरीबों को मुफ्त में राशन मुहैया कराएगी मोदी सरकार

23/04/2021
CM Dhami

CM Dhami ने प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड, स्वच्छता के लिए प्रयासों का नेतृत्व किया

31/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version