• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में जंगल राज के हालात है : लल्लू

Desk by Desk
01/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को यहां कहा कि राज्य में ‘जंगल राज’ के हालात हैं। अपराधियों के मंसूबे बुलंद हैं तथा लगातार रोजगार के अवसर कम होने से आम लोगों के लिए जीवनयापन करना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

वाराणसी के बुनकर सरदार मबूल हासमी समेत अन्य बुनकरों से संवाद करने आये कंग्रेस नेता लल्लू ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था की स्थित बेहद खराब हैं। वाराणसी समेत राज्य के अनेक भागों में हत्या, लूटपाट, दुष्कर्म, दलितों एवं कमजोर वर्ग के लोगों पर अत्याचार समेत संगीन आपराधिक घटनों में लगातार वृद्धि हो रही है। गत दिनों वाराणसी, आगरा समेत अनेक जिलों कई लोगों की हत्या की घटनाएं हुई हैं। एक माह में 124 लोगों की विभिन्न कारणों से हत्या हुई हैं लेकिन इनती बड़ी संख्या में आपराधिक घटनाओं को नजरअंदाज करते मुख्यमंत्री जनता को लगातर गुमराह कर रहे हैं। रोज-रोज गलत आंकड़ों के सहारे अपराध कम होने के दावे किये जाते हैं।

राम मंदिर निर्माण पूरा होने से पूर्व इन सात प्रमुख स्थलों पर लगेगी आदमकद मूर्तियां

उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए रोजगार पैदा करने का वादा कर केंद्र एवं राज्य की सत्ता में आयी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गलत नीतियों से लोगों के रोजगार को संकट में डालने का सिलसिला जारी है। बुनकरों के लिए महंगी बिजली समेत अन्य समस्याएं पैदा कर उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि दुनियां में देश का मान बढ़ाने वाले बनारसी साड़ी के कारीगर आज रोटी-रोटी को मोहताज हैं लेकिन केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकारें झूठे आश्वासनों के अलावा उन्हें कुछ नहीं दे रही।

उन्होंने कहा कि साड़ी ही नहीं, दुनिया में मशहूर भदोही का कालीन उद्योग् एवं यहां के लकड़ी के खिलौनों के कारोबार से जुड़े लाखों लोग गंभीर संकट से गुजर रहे हैं। रोजगार देने वाली मशीनें बंद होने के कगार पर हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को हल करने के बजाय लोगों के सामने गलत आंकड़े पेश कर गुमराह कर रही है।

अच्छी खबर : दिल्ली में 89 प्रतिशत लोगों ने दी कोरोना को मात

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को बार-बार अगाह करने के वाबजूद उसने ध्यान नहीं दिया जिससे स्थिति दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को चीनी ‘घुसपैठ’ से लेकर बेरोज़गारी एवं महँगाई समेत जनता एवं देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार अगाह किया लेकिन उसका असर सरकार पर नहीं रहा है।

Tags: 24ghante oline.comajay kumar lalluBJP Governmentsocial justice killing in broad daylightअजय कुमार लल्लू
Previous Post

कबूतर को किक मारने के चक्कर में औंधे मुंह गिरा लड़का

Next Post

कन्टेंनमेन्ट जोन के बाहर के क्षेत्रों को खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी : योगी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

कन्टेंनमेन्ट जोन के बाहर के क्षेत्रों को खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी : योगी

यह भी पढ़ें

bihar board 10th result

बिहार बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम आज होंगे घोषित, जानें कहां चेक कर पायेंगे रिजल्ट

31/03/2024
Salman Khan

सलमान खान का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, नए लुक ने बढ़ाई चर्चा

03/08/2026
Meri Mati Mera Desh

नौ अगस्त से ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान का होगा शुभारंभ, सीएम योगी ने कही ये बात

28/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version