• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जीडीपी में जबरदस्त गिरावट पर कपिल सिब्बल बोले- सिर्फ़ भाषण ,ज़ीरो शासन

Desk by Desk
01/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने जीडीपी में जबरदस्त गिरावट पर ट्वीट कर चिंता जताई है। कपिल सिब्बल ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में कहा कि मोदी जी क्या आपको याद है? अच्छे दिन, सब का साथ सब का विकास, आपने कांग्रेस को 60 साल दिये मुझे सिर्फ़ 60 महीने दो। पकोड़े तलने का वक्त आ गया है-वो भी नहीं बिकेंगे ! सिर्फ़ भाषण-ज़ीरो शासन।

GDP : Minus 23.9%

मोदी जी क्या आपको याद है :

अच्छे दिन
सब का साथ सब का विकास
आपने कांग्रेस को साठ साल दिये मुझे सिर्फ़ साठ महीने दो

पकोड़े तलने का वक्त आ गया है

वो भी नहीं बिकेंगे !

सिर्फ़ भाषण
ज़ीरो शासन

— Kapil Sibal (@KapilSibal) September 1, 2020

कांग्रेस नेता व बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी जीडीपी को लेकर सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि जिस तरह हमने सकल घरेलू उत्पाद के 23 फीसदी गिरने की दिल तोड़ने वाली खबर सुनी। दुरभाग्य से यह 40 सालों में सबसे खराब गिरावट रही है। उम्मीद है और दुआ भी करता हूं कि इसे भी ‘ईश्वर के कदम’ का जिम्मेदार न ठहराया जाए।

तमिलनाडु के सलेम में मिलेगी मोदी इडली, 10 रुपये में 4 इडली सांभर के साथ

सोमवार को आए जीडीपी के आंकड़ों ने देश में सभी की चिंता बढ़ा दी है। तमाम विपक्षी नेताओं से लेकर आम जनता भी इसको लेकर परेशानी महसूस कर रही है। प्रबुद्ध वर्ग भी जीडीपी के गिरकर -23.9 फीसदी पर आने को लेकर चर्चा कर रहा है।

कोविड-19 संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट आयी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े आज जारी किए हैं। इन आंकड़ों में जीडीपी में भारी गिरावट दिखी है। सकल घरेलू उत्पाद में इससे पिछले वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

बता दें कि अलग-अलग रेटिंग एजेंसियों और इंडस्ट्री के जानकारों ने पहली तिमाही में जीडीपी में गिरावट आने के अनुमान दिए थे। इसकी साफ तौर पर वजह बताई गई कि कोरोना वायरस महामारी और उसको रोकने के लिये लगाए ‘लॉकडाउन’ के चलते औद्योगिक उत्पादन गिरा है, देश में सकल घरेलू उत्पाद में बेतहाशा कमी आई है और रोजगार के आंकड़ों में भी बड़ी गिरावट है।

Tags: economy growth rategdpgross domestic productkapil sibalकपिल सिब्बलकोरोना वायरस महामारीजीडीपीलॉकडाउन
Previous Post

तमिलनाडु के सलेम में मिलेगी मोदी इडली, 10 रुपये में 4 इडली सांभर के साथ

Next Post

चीन से तनातनी के बीच एक्शन में राजनाथ सिंह, अधिकारियों से ली हालात की जानकारी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तराखंड

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालयों में शिक्षा से सुविधाओं तक होगा सुधार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Next Post
नई शिक्षा नीति New education policy

चीन से तनातनी के बीच एक्शन में राजनाथ सिंह, अधिकारियों से ली हालात की जानकारी

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

16/11/2022
Murder

बेटी को हुआ फूफा से प्यार, मां ने किया विरोध तो उठाया ये खौफनाक कदम

31/08/2022

रविशंकर प्रसाद ने कहा- डेटा पर कभी भी समझौता नहीं करेगी सरकार

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version