• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Happy Birthday Shakti Kapoor : एक एक्सीडेंट ने शक्ति कपूर को बना दिया स्टार, विलेन बनकर जीता सबका दिल

Desk by Desk
03/09/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
Happy Birthday Shakti Kapoor

Happy Birthday Shakti Kapoor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने विलेन और कॉमेडियन शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है। फिल्म इंडस्ट्री में करीब 43 साल से एक्टिव शक्ति कपूर ने अब तक करीब 750 फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कैंडी का जिक्र जब भी आता है तो उनमें शक्ति कपूर का नाम भी शुमार होता है। आइए जानते हैं शक्ति कपूर के बारे में कुछ खास बातें।

तीन बार स्कूल से निकाले जा चुके हैं

शक्ति कपूर का जन्म 3 सितंबर 1958 को दिल्ली में हुआ था। शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है उन्हें अपना सुनील नाम पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने इसे बदलकर शक्ति रख लिया। शक्ति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की। शक्ति कपूर के पिता की दिल्ली के कनॉट प्लेस में सिलाई की दुकान हुआ करती थी। शक्ति बचपन से ही शैतान थे और पढ़ाई में उनका मन जरा कम ही लगता था। उनकी शरारतों का आलम ये था कि एक या दो बार नहीं बल्कि उन्हें तीन बार स्कूल से निकाल तक दिया गया था और उन्हें बार-बार स्कूल बदलने पड़ते थे।

एक्सीडेंट से मिली इंडस्ट्री में पहचान

FTII से कोर्स पूरा करने के बाद शक्ति कपूर फिल्मों में स्ट्रगल कर ही रहे थे कि तभी एक दिन वो एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। शक्ति अपनी गाड़ी से किसी काम के लिए जा रहे थे कि उनकी टक्कर एक दिन एक बीएमडब्लू से हुई जिससे शक्ति की गाड़ी को काफी नुकसान हुआ। अपनी गाड़ी के शीशे टूटने के बाद गुस्साए शक्ति ने दूसरी गाड़ी वाली से उसका हर्जाना मांगा। उस दिन शक्ति कपूर की गाड़ी और किसी से नहीं बल्कि एक्टर फिरोज खान की गाड़ी से टकराई थी। उस वक्त फिरोज खान अपनी फिल्म ‘कुर्बानी’ बनाने की तैयारी कर रहे थे और विलेन की तलाश कर रहे थे। उस दिन हादसे के बाद फिरोज वहां से चले तो गए लेकिन उनके जेहन में शक्ति कपूर कहीं न कहीं रह गए थे। जिसके बाद उन्होंने तय किया कि उनकी फिल्म के विलेन शक्ति ही होंगे। फिल्मों में दमदार रोल के लिए जद्दोजहद कर रहे शक्ति के लिए फिल्म न ‘कुर्बानी’ का ये रोल उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

खलनायक के साथ कॉमेडियन के रूप में भी बेहतरीन

शक्ति कपूर ने निगेटिव के साथ कई फिल्मों में कॉमेडियन किरदार भी निभाए जिसमें ‘राजा बाबू’सबसे प्रसिद्ध रही। इस फिल्म के लिए शक्ति कपूर को बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। शक्ति कपूर और कादर खान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इन दोनों अभिनेताओं ने अब तक लगभग 100 फिल्मों में एक साथ काम किया है। शक्ति कपूर का फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में ‘क्राइम मास्टर गोगो’ वाला किरदार काफी फेमस हुआ था।

वहीं शक्ति की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी शिवांगी कोल्हापुरे से हुई है जो एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। शक्ति की बेटी श्रद्धा कपूर और बेटा सिद्धांत कपूर हैं। दोनों फिल्मों में काम कर रहे हैं।

Tags: Bollywood NewsHappy Birthday Shakti Kapoorशक्ति कपूर का जन्मदिनश्रद्धा कपूर
Previous Post

रिया और शोविक लेते हैं ड्रग्स, इसकी जानकारी उनके पिता को है : श्रुति मोदी के वकील

Next Post

कुलभूषण जाधव मामले में इस्लामाबाद हाई कोर्ट में आज सुनवाई

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
Main Slider

विश्व बैंक सहायतित SPFM परियोजना से उत्तराखंड में वित्तीय सुदृढ़ीकरण को मिलेगी गति

18/09/2026
Next Post
kulbhushan jadav

कुलभूषण जाधव मामले में इस्लामाबाद हाई कोर्ट में आज सुनवाई

यह भी पढ़ें

Nitin Gadkari

नितिन गडकरी को डॉक्टरेट की उपाधि, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित

03/06/2025
dronagiri glacier brust

‘कोरोना’ की वजह से फटा द्रोणागिरी ग्लेशियर, जानें वैज्ञानिकों का क्या है कहना?

07/02/2021

छात्रों को विद्वान बनाने में नयी शिक्षा नीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : राजनाथ

30/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version