• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश को अन्य राज्यों को जोड़ने वाले मार्गों को और अधिक किया जाय विकसित : मौर्य

Desk by Desk
11/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश की सीमाओं को अन्य राज्यों से जोड़ने वाली सड़कों को और अधिक मजबूत व सुदृढ़ किया जाय।

श्री मौर्य ने गुरूवार को यहां कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में ग्रामीण मार्गों के साथ-साथ मुख्य मार्गों, जिला मार्गो, राज्य मार्गों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बिछाया जा रहा है, उसी तरह प्रदेश की सीमाओं को जोड़ने वाले राज्यों के बार्डर तक बनी सड़कों को और अधिक मजबूत व सुदृढ़ किया जाय।

शाहजहांपुर आरटीओ ऑफिस में बिजलेंस टीम का छापा,15 लोग चार लाख रुपए के साथ गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं जनसामान्य को सुविधा देने के उद्देश्य से राज्य से जुड़ने वाले अन्य प्रदेशों/देश की सीमाओं तक महत्वपूर्ण मार्गोें को और अधिक विकसित करने तथा सौन्दर्यीकृत किये जाने की आवश्यकता है। इन मार्गों के विस्तार से यातायात की सुगमता के साथ-साथ आर्थिक विकास में भी सुगमता होगी।

उपमुख्यमंत्री ने इण्डो-नेपाल बाॅर्डर योजना के तहत प्रथम फेज में कराये जा रहे अवशेष कार्यों को शीघ्र से शीघ्र पूरा कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये हैं। लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम फेज में इस योजना में 12 पैकेज पर काम शुरू किया गया था, जिसमें नौ पैकेज पूरे हो गये हैं तथा तीन पैकेज पर अभी कार्य चल रहा है।

वायुसेना प्रमुख भदौरिया बोले-राफेल दुश्मनों पर पड़ेगा भारी, बढ़ी हमारी ताकत

उन्होंने कहा कि नेपाल बाॅर्डर के जिलों-खीरी, श्रावस्ती के दो दो पैकेज का काम पूरा हो गया है तथा पीलीभीत, बहराईच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर व महराजगंज के एक एक पैकेज का काम पूरा हो गया है। सिद्धार्थनगर की सीमा पर दो पैकेज व महराजगंज की सीमा पर एक पैकेज पर काम चल रहा है। इन 12 परियोजनाओं के लिये कुल 694 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया, जिसके सापेक्ष 642 करोड़ रूपये व्यय किये जा चुके हैं। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण के लिये 277.70 करोड़ रूपये की धनराशि गत वर्षों में प्राप्त हुयी तथा वर्ष 2020-21 में भूमि अधिग्रहण के लिये 38.50 करोड़ रूपये की धनराशि प्राप्त हुयी है। नेपाल बाॅर्डर पर लगभग 600 किलोमीटर लम्बाई में केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मुख्य मार्ग का नवीन संरेखण स्वीकृत किया गया है तथा सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल की चौकियों को भी आवश्यकतानुसार जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

कोविड किट की खरीद में घोटाले की होगी एसआईटी जांच, 10 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

उपमुख्यमंत्री ने सशस्त्र सीमा सुरक्षा बलों की पैट्रोलिंग व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर नेपाल बाॅर्डर की परियोजनाओं के सम्बन्ध में सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

Tags: 24ghante online.comIndo Nepal BorderKeshav Prasad Mauryanational highwayइंडो-नेपाल बार्डरकेशव प्रसाद मौर्यराष्ट्रीय राजमार्ग
Previous Post

दिव्यांग व्यक्ति ने स्केटबोर्ड की मदद से हवा में की ऐसी कलाबाजी

Next Post

साक्षरता से देश बनेगा आत्मनिर्भर : डॉ निशंक

Desk

Desk

Related Posts

Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Next Post
Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank

साक्षरता से देश बनेगा आत्मनिर्भर : डॉ निशंक

यह भी पढ़ें

Brajesh Prajapati

BJP छोड़ सपा में आए पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति भेजे गए जेल, जानें पूरा मामला

14/09/2022
kanwariyas

ट्रक-ऑटो की टक्कर में एक की मौत, 10 घायल

15/08/2022
AC

भारत ने चीन को बड़ा झटका देते हुए एयरकंडीशनर के आयात पर भी लगाया प्रतिबंध

16/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version