• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुदीक्षा भाटी के परिजनों से मिले CM योगी, कहा- वह देश की बेटी थी, उसके जाने का दुख सबको है

Desk by Desk
13/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
सीएम योगी

सुदीक्षा भाटी के परिजनों से मिले CM योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर में बीते दिनों एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाली छात्रा सुदीक्षा भाटी के परिजनों ने रविवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सदीक्षा के परिजनों के साथ दादरी विधायक तेजपाल नागर और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर भी लखनऊ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से बातचीत में सुदीक्षा के बारे में, परिवार के कामकाज के बारे में जानकारी ली।

श्री योगी ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया और सांत्वना देते हुए सुदीक्षा के निधन को देश और समाज की अपूरणीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से कहा, ”वह देश की बेटी थी, समाज की बेटी थी। उसके जाने का दु:ख सबको है, पर हिम्मत से काम लें। हम सब साथ हैं।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि सुदीक्षा भाटी के नाम पर प्रेरणा स्थल और लाइब्रेरी बनाई जाएगी ताकि क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने और पढ़ने की प्रेरणा मिल सके।

अमेरिका में पढ़ रही छात्रा सुदीक्षा की औरंगाबाद के पास सड़क हादसे में मौत

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परिवार की आर्थिक मदद के भी निर्देश दिए। सुदीक्षा के परिवार को 15 लाख रुपए सरकार की ओर से और ₹5 लाख सांसद सुरेंद्र नागर की ओर से दिए जाएंगे। परिजनों ने सीएम योगी को बताया कि सुदीक्षा बेहद मेधावी थी और अभावों के बीच भी पढ़ने के प्रति काफी लगन रखती थी।

एक ही कमरे में पूरा परिवार रहता था फिर भी पढ़ाई करती रहती थी। सुदीक्षा की मां और पिता ने मुलाकात के बाद कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को सुना और सुदीक्षा के नाम पर जो कुछ करने के लिए सहमति जताई उससे वे संतुष्ट हैं।

गल्वन घाटी में मारे गए थे 60 चीनी सैनिक, भारतीय सेना के नियंत्रण के बाद चीन की बढ़ी चिंता

ये था मामला

बेहद प्रतिभाशाली छात्रा सुदीक्षा भाटी ने अपनी योग्यता के दम पर 3.75 करोड़ की स्कॉलरशिप हासिल की थी। वह अमेरिका के बॉब्सन कॉलेज में पढ़ रही थीं। सुदीक्षा भाटी की बीते 10 अगस्त को बुलंदशहर के औरंगाबाद में बाइक से गिरकर मौत हो गई थी।

NEET की परीक्षा आज, जानिए किसके बिना नहीं मिलेगा प्रवेश और क्या होगा अनिवार्य

इस मामले ने काफी तूल पकड़ा और आरोप लगे की मनचलों की छेड़खानी से सुदीक्षा भाटी का एक्सीडेंट हुआ। लेकिन बुलंदशहर पुलिस प्रशासन ने छेड़छाड़ की घटना से इनकार किया। जांच में यह बात सामने आई की सुदीक्षा भाटी की मौत हादसा थी, न ​की छेड़खानी। जिस बुलेट सवार की सुदीक्षा के भाई की मोटसाइकिल से टक्कर हुई थी, पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला था।

Tags: 24ghante online.comBulandshahar News in Hindicm yogicrime newsin hindiLatest uttar pradesh NewsSudeeksha BhatiSudeeksha Bhati accused arrestedSudeeksha Bhati death caseSudiksha BhatiSudiksha Bhati accused arrestedSudiksha Bhati death caseup government newsआरोपी गिरफ्तारबुलंदशहर की ताजा खबरसीएम योगी से मुलाक़ातसुदीक्षा भाटी आरोपीसुदीक्षा भाटी आरोपी गिरफ्तारसुदीक्षा भाटी ऐक्सिडेंटसुदीक्षा भाटी की मौतसुदीक्षा भाटी की मौतआरोपी गिरफ्तार
Previous Post

प्रशांत भूषण ने SC में दाखिल की रिट याचिका, मांगा अपील करने का अधिकार

Next Post

केजरीवाल ने फिर शुरू की डोरस्टेप डिलीवरी योजना, 50 रुपये में उठाए सरकारी सेवाओं का फायदा

Desk

Desk

Related Posts

Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Next Post
कोरोना वैक्सीन Corona vaccine

केजरीवाल ने फिर शुरू की डोरस्टेप डिलीवरी योजना, 50 रुपये में उठाए सरकारी सेवाओं का फायदा

यह भी पढ़ें

Prabhat Jha

वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

26/07/2024
akhilesh yadav

भाजपा सरकार में ऊपर से नीचे तक घोटालों और भ्रष्टाचार का बोलबाला : अखिलेश

23/10/2020
Lok Sabha Elections

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त

02/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version