• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाइक बोट घोटाला : 26 आरोपियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

Writer D by Writer D
27/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Bike Bot Scam

Bike Bot Scam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चर्चित बाइक बोट घोटाले में नोएडा पुलिस ने घोटाले के मास्टर माइंड समेत 26 आरोपियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

गर्वित इनोवेटिव प्राइवेट लिमिटेड (बाइक बोट कंपनी) नाम से फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले मुख्य अभियुक्त संजय भाटी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ थाना दादरी में एफआईआर दर्ज की गई थी। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस घोटाले के मास्टरमाइंड संजय भाटी को भी गैंगस्टर के तहत आरोपी बनाया गया है।

नोएडा पुलिस ने पहले कार्रवाई करते हुए जालसाजी के जरिए अर्जित की गई तीन करोड़ 74 लाख 92 हजार रुपए की संपत्ति को कुर्क किया है। नोएडा पुलिस ने बाइक बोट घोटाले से जुड़े संजय भाटी, राजेश भारद्वाज, विजयपाल कसाना, हरीश कुमार, विनोद कुमार, संजय गोयल, विशाल कुमार, राजेश सिंह यादव, पुष्पेंद्र सिंह, विनोद कुमार, आदेश भाटी, सचिन भाटी, करण पाल, सुनील कुमार और पवन भाटी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

इतना ही नहीं, नोएडा पुलिस ने इस जालसाजी से जुड़े 11 और लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करते हुए, इन्हें भी गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया है। जिन 11 आरोपियों पर गैंगस्टर तामील किया गया है, उनमें ललित कुमार, वीके शर्मा, दिनेश पांडे, सत्येंद्र सिंह, रवींद्र, रेखा, तरुण शर्मा, विदेश भाटी, बद्री नारायण तिवारी, मनोज कुमार और अनिल शाह शामिल हैं।

दरअसल साल 2010 में संजय भाटी ने कंपनी की शुरूआत की और 2018 में एक बाइक बोट स्कीम लॉन्च की थी। स्कीम के तहत बाइक टैक्सी शुरू की गई थी। इसके तहत एक व्यक्ति से एक मुश्त 62200 रुपये का निवेश कराया गया। उसके एवज में एक साल तक 9765 रुपये देने का वादा किया गया था। निवेश करने वालों का आरोप है कि उन्हें पैसे नहीं दिए गए। बाद में संचालक फरार हुआ तो लोगों ने मुकदमे दर्ज कराने शुरू किए। दादरी कोतवाली एरिया के कोट गांव में बाइक बोट का मुख्य आॅफिस बनाया गया था। बाइक बोट घोटाला सामने आने के बाद निवेशकों को शांत करने के लिए लाखों फर्जी चेक तक दिए गए।

ग्रेटर नोएडा स्थित बाइक बॉट टैक्सी सेवा पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा हरियाणा समेत कई राज्यों में 2.25 लाख निवेशकों से ठगी करने का आरोप है। ग्रेटर नोएडा में गर्वित इनोवेटिव प्रोमोटर्स लिमिटेड (जीआईपीएल) कंपनी बहुस्तरीय मार्केटिंग योजना बाइक बॉट लेकर आई तथा निवेशकों को एक साल में दोगुना पैसा देने का लालच दिया।

Tags: bike bot scamcrime newsnoida crime newsNoida newsup news
Previous Post

यूपी में टूटी माफियाओं की कमर, डेढ़ साल में 1128 करोड़ की संपत्ति जब्त

Next Post

अजेय होता ‘हिन्दी से न्याय’ अभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Next Post
hindi se nyay

अजेय होता 'हिन्दी से न्याय' अभियान

यह भी पढ़ें

राधिका मदान टीवी छोड़, चली फिल्म की ओर, साथियों ने किया ट्रोल

14/07/2021

Infinix ला रहा है सबसे सस्ता लैपटॉप, सिंगल चार्ज पर इतने घंटे चलेगा वीडियो

23/11/2021
12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 12460 Teacher Recruitment Process

सीएम योगी को पत्र लिख बोली प्रियंका गांधी- कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारे सरकार

28/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version