• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाथरस केस : कांग्रेस के दलित नेता पर राजद्रोह का मामला दर्ज

Desk by Desk
08/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, हाथरस
0
हाथरस केस Hathras case

हाथरस केस

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हाथरस। हाथरस मामले में पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस के दलित नेता श्योराज जीवन के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। जीवन को गांव में स्थानीय लोगों को उकसाने की कोशिश करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं । जिसके बाद उनके खिलाफ ये मामला दर्ज किया है। कांग्रेस नेता को वीडियो में कथित रूप से देखा गया था, जिसमें उन्होंने यह स्वीकार किया कि कांग्रेस ने अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए हाथरस की घटना का इस्तेमाल किया।

वह हाथरस में पीड़ित परिवार और पूरे वाल्मीकि समुदाय को उकसाने के लिए भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। जीवन केंद्रीय कैबिनेट में पूर्व राज्य मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के राष्ट्रीय सचिव हैं। हाथरस पुलिस ने श्योराज जीवन पर राजद्रोह के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। उनसे पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।

कोविड संकट के बीच कोलकाता में दुर्गा पूजा समारोह कि कम हुई महत्वपूर्णता

मामला बुधवार रात को दर्ज किया गया। दलित कांग्रेस नेता ने हालांकि सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने दावा किया कि वह पीड़ित परिवार से 19 सितंबर को मिले थे जब पीड़िता जे.एल.एन. अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। हालांकि, उन्हें वीडियो में यह कहते हुए देखा गया कि हाथरस में बड़े पैमाने पर जाति आधारित दंगे भड़काने की तैयारी की गई है। उन्होंने कथित तौर पर यह भी स्वीकार किया कि उनकी जमीनी कार्रवाई इतनी मजबूत थी कि आगामी हिंसा को कोई नहीं रोक सकता था।

वीडियो क्लिप में जीवन ने बड़े नेताओं का भी नाम लिया है जो हाथरस मामले में अशांति पैदा करने के लिए कांग्रेस पार्टी की पहल का हिस्सा होंगे। राहुल गांधी तब हाथरस आएंगे जब चारों ओर से गोलियां चलने लगेंगी, जीवन को यह कहते हुए कैमरे पर दिखाया गया है।

शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान ने अपने स्कूल प्रोजेक्ट में सोनू सूद को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता को यह कहते हुए देखा गया कि, दोनों पक्ष से दो लोगों को मरना चाहिए। एक नेता को मरना चाहिए या किसी आम आदमी को। भयंकर झड़प होगी, इसे कोई नहीं रोक सकता। यह एक खूनी लड़ाई होगी। कोई भी दंगों को रोक नहीं सकता है, जिस तरह से स्थिति पनप रही है। क्योंकि वाल्मीकि समाज एक लड़ने वाला समुदाय है। कई लोग मारे जाएंगे। बिना जीवन का नाम लिए वीडियो का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसे तत्व हैं जो अपने भड़काऊ बयानों के जरिए माहौल को भड़काकर नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Tags: congressDalit leader Shyoraj JeevanHathras casepolicesedition case registeredकांग्रेसदलित नेता श्योराज जीवनपुलिसराजद्रोह मामला दर्जहाथरस घटना
Previous Post

Amazon से बुक करें ऑनलाइन बस, ट्रेन, हवाई टिकट और पाये कैशबैक ऑफर

Next Post

बोमन ईरानी ने चिकित्सा कर्मचारियों और मरीजों से की वीडियो कॉल पर बात

Desk

Desk

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post
Boman Irani बोमन ईरानी

बोमन ईरानी ने चिकित्सा कर्मचारियों और मरीजों से की वीडियो कॉल पर बात

यह भी पढ़ें

Murder

विवाहेत्तर संबध बने पिता-पुत्र की हत्या की वजह, हत्यारे अरेस्ट

25/03/2023
कोरोना पॉजिटिव खंड शिक्षा अधिकारी ने लगाई फांसी

कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी ने लगाई फांसी

02/08/2020
Shakuntala Devi most watched film

‘दिल बेचारा’ के बाद सबसे ज्यादा देखी गई विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version