• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रख्यात विदुषी कपिला वात्स्यायन का निधन, कला जगत में शोक की लहर

Desk by Desk
16/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
कपिला वात्स्यायन का निधन

कपिला वात्स्यायन का निधन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पद्मविभूषण से सम्मानित देश की प्रख्यात कलाविद् एवं राज्यसभा की मनोनीत सदस्य कपिला वात्स्यायन का बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थी।

श्रीमती वात्स्यायन के निधन से कला जगत में शोक की लहर है। वह हिंदी के यशस्वी साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय की पत्नी थी और एकाकी जीवन व्यतीत कर रही थी।

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, FIR के बाद से है दोनों फरार

दिल्ली में 25 दिसंबर 1928 में जन्मी श्रीमती कपिला वात्स्यायन संगीत नृत्य और कला की गहरी विदुषी थी। उनकी शिक्षा दीक्षा दिल्ली बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और अमेरिका के मिशिगन विश्वविद्यालय में हुई थी। संगीत नाटक अकादमी फेलो रह चुकी कपिला जी प्रख्यात नर्तक शम्भू महाराज और प्रख्यात इतिहासकार वासुदेव शरण अग्रवाल की शिष्या भी थीं।

वह राज्यसभा के लिए 2006 में मनोनीत सदस्य नियुक्त की गई थी और लाभ के पद के विवाद के कारण उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता त्याग दी थी। इसके बाद वह दोबारा राज्यसभा की सदस्य मनोनीत की गई।

श्रीमती वात्स्यायन राष्ट्रीय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की संस्थापक सचिव थी और इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की आजीवन न्यासी भी थी। उन्होंने भारतीय नाट्यशास्त्र और भारतीय पारंपरिक कला पर गंभीर और विद्वतापूर्ण पुस्तकें भी लिखी थी। वह देश में भारतीय कला शास्त्र की आधिकारिक विद्वान मानी जाती थी।

जन्म के अगले ही दिन कोरोना पॉजिटिव हुई जुड़वा बच्चियां, गर्भ में मां से हुआ इंफेक्शन

श्रीमती वात्स्यायन पुराने जमाने की चर्चित हिंदी लेखिका सत्यवती मलिक की पुत्री थी और उनके भाई केशव मलिक जाने-माने अंग्रेजी के कवि और कला समीक्षक थे। श्रीमती वात्स्यायन साठ के दशक में शिक्षा विभाग में सचिव पद पर भी कार्य थी ।उनका विवाह सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन से हुआ था लेकिन कुछ वर्षों के बाद उनका उनसे तलाक हो गया और उसके बाद वह एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे थी।

हिंदी के कई लेखकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि देश की जानी मानी कला विदुषी के नहीं रहने से कला की दुनिया विपन्न हो गई है।

Tags: 24ghante online.comDeath of Kapila VatsyayanKapila Vatsyayan awarded with Padma BhushanNational newstribute to Kapila Vatsyayanकपिला वात्स्यायन का निधनकपिला वात्स्यायन को श्रद्धांजलिपद्मभूषण से सम्मानित कपिला वात्स्यायन
Previous Post

जन्म के अगले ही दिन कोरोना पॉजिटिव हुई जुड़वा बच्चियां, गर्भ में मां से हुआ इंफेक्शन

Next Post

रवि किशन के बयान पर अनुभव सिन्हा बोले- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फैली अश्लीलता पर भी बात करें

Desk

Desk

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Anubhav sinha reaction

रवि किशन के बयान पर अनुभव सिन्हा बोले- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में फैली अश्लीलता पर भी बात करें

यह भी पढ़ें

mamata banerjee

पितृ पक्ष में ही ‘दीदी’ ने कर किया दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, मचा बवाल

23/09/2022
Dhananjay Singh

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने घोषित किया भगोड़ा

06/07/2021

बिहार बंद: प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन, सड़कों पर लगाई आग

28/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version