• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.97 करोड़ के पार, 9.39 लाख की मौत

Desk by Desk
17/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से दो करोड़ 97 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गये हैं और 9.39 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 2,97,64,055 लोग संक्रमित हुए हैं और 9,39,473 लोगों की मौत हुई है।

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 66,30,051 पर पहुंच गयी है और अब तक 1,96,763 लोगों की जान जा चुकी है।

आज भारत-चीन के बीच एलएसी पर जारी विवाद को लेकर राज्यसभा में बयान देंगे रक्षा मंत्री

भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 97,894 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 51 लाख को पार कर 51,18,254 हो गया। वहीं इस दौरान 1132 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 83,198 हो गयी है।

ब्राजील में अब तक 44,19,083 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,34,106 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 10,75,485 पहुंच गई हैं तथा 18,853 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 7,38,020 लोग संक्रमित हुए हैं और 30,927 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलम्बिया में इस वायरस से अब तक 7,36,377 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 23,478 है। वहीं मेक्सिको ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। यहां इससे अब तक 6,80,931 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 71,978 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,53,444 पर पहुंच गई है तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 15,705 हो गयी हैं।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

स्पेन नए मामलों में वृद्धि के बाद अब नौवें स्थान पर है यहां अब तक करीब 6,14,360 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 30,243 लोगों की मृत्यु हुई है। कोविड-19 से संक्रमित मामलों में अर्जेंटीना ने फ्रांस और चिली को पीछे छोड़ दिया है और अब 10वें नंबर पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 5,89,012 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 12,116 है।

चिली में कोरोना से 4,39,287 लोग संक्रमित हो चुके है तथा 12,058 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना से प्रभावित फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 4,43,869 लोग आए हैं तथा 31,056 लोगों की मृत्यु हुई है।

ईरान में अब तक इस महामारी से 4,10,334 संक्रमित है जबकि 23,632 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 3,80,677 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,773 लोगों की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण मामलों में बंगलादेश सऊदी अरब से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 3,42,671 हो गई है तथा 4,823 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में कोरोना के 3,27,551 मामले सामने आए हैं जबकि 4,369 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

दिल्ली दंगों और पुलिस की भूमिका को लेकर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्षी दलों के नेता

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3,03,634 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,399 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,96,391 हो गयी है और 7,249 लोगों की मौत हो चुकी है। इराक में संक्रमितों की संख्या 3,03,059 है वहीं 8,248 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 2,91,442 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,645 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में अब तक 2,66,869 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं तथा 9,373 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में संक्रमितों की संख्या 2,72,934 तथा 4,732 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 2,28,993 पहुंच गई तथा 9,100 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 10,996, बेल्जियम में 9935, कनाडा में 9244, बोलीविया में 7478, नीदरलैंड में 6303, स्वीडन में 5860, मिस्र में 5696, चीन में 4736, रोमानिया में 4285, यूक्रेन में 3404, ग्वाटेमाला में 3009, पोलैंड में 2237, पनामा में 2198, होंडुरास में 2102, स्विट्जरलैंड में 2,039, और पुर्तगाल में 1,878 लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags: 24ghanteonline.comAustraliabahrainBrazilcanadacorona americacorona effecting worldcorona francecorona lockdowncorona newscorona outbreakcorona symptomscorona symptoms indiaCorona updateCoronaviruscoronavirus americaCoronavirus Chinacoronavirus curecoronavirus in indiacoronavirus in worldcoronavirus iran updatecoronavirus italyCoronavirus live updatescoronavirus newsCoronavirus Pandemiccoronavirus prevention foodcoronavirus prevention tipscoronavirus symptomscoronavirus updatecoronavirus updates in worldcoronavirus vaccinecoronavirus wikicoronavirus worldcovid 19 in worldcovid 19 live updatescovid 19 symptomscovid 19 updatesCOVID-19czechiaEstoniaFinlandGreecehubei lockdownirelandisraellockdownPakistanPeshawarpolandPortugalQatarRussiaSaudi ArabiaSingaporesloveniaWorld Health OrganizationWorld Hindi Newsn Corona casualtyworld lockdownWorld News in Hindiअमेरिका में संक्रमितकोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस का कहरकोरोना वायरस के लक्षणदुनिया में कोरोनादुनिया में कोरोना वायरसवेनेजुएला में पहली मौत
Previous Post

दिल्ली दंगों और पुलिस की भूमिका को लेकर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्षी दलों के नेता

Next Post

श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को किया ढेर

Desk

Desk

Related Posts

Furniture
Main Slider

पुराना बेजान फर्नीचर भी चमक उठेगा, ट्राई करें ये आसान तरीके

01/05/2026
Birds
Main Slider

इस दिशा में लगाएं पक्षियों की तस्वीर, घर में होगी सुख-समृद्धि की एंट्री

01/05/2026
Himachal impressed by USDMA's technology-based system
राजनीति

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल का हिमाचल ने किया अध्ययन, चारधाम मॉनिटरिंग सिस्टम होगा लागू

30/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

जल संरक्षण कार्यों की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव सख्त, SARRA को एक वर्ष की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

30/04/2026
CM Yogi
Main Slider

‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में सीएम योगी करेंगे श्रमिक कल्याण योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

30/04/2026
Next Post
श्रीनगर में तीन आतंकी ढेर Three terrorists killed in Srinagar

श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को किया ढेर

यह भी पढ़ें

Burnt Alive

डाकू खड्ग सिंह की पोती को जिंदा जलाया, हत्यारोपी पति गिरफ्तार

15/11/2020
Dead Body

पेड़ पर लटकता मिला दुष्कर्म के आरोपी का शव, गांव में फैली सनसनी

01/06/2021
RBI

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ा, कैबिनेट ने दी मंजूरी

29/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version