• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश बोले- खेती अमीरों के हाथों गिरवी रख, किसानों को बर्बाद करना चाहती है भाजपा

Desk by Desk
19/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
अखिलेश यादव akhilesh yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। साथ ही खेती को अमीरों के हाथों गिरवी करने के लिए शोषणकारी विधेयक लायी है।

श्री यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार का विधेयक खेतों से किसानों का मालिकाना हक छीनने का षडयंत्र है। इससे एमएसपी सुनिश्चित करने वाली मंडियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। भविष्य में किसानों की उपज का उचित दाम भी छिन जाएगा और वह अपनी ही जमीन पर मजदूर बन कर रह जाएगा।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया बिल किसानों के साथ बड़ी साजिश है। कृषि और किसान ही होता है जो कठिन समय में देश की अर्थव्यवस्था सम्हालता था लेकिन अब खेती पर बड़े उद्योगपतियों की नजर है जिससे किसान मजदूर बन कर रह जाएगा। किसानों की खेती बर्बाद हो जाएगी।

नई शिक्षा नीति 2020 : परिप्रेक्ष्य, चुनौतियां और उच्च शिक्षा पर नीति की सिफारिश पर वेबिनार

भाजपा सरकार जब से सत्ता में आयी है, उसने अपनी नीतियों और कार्यों से किसान को त्रस्त कर रखा है। अभी धान की फसल में यूरिया और अन्य उर्वरक डालने के लिए किसान मारा-मारा फिर रहा था। यूरिया की जमकर कालाबाजारी हुई। किसान को मंहगे दामों पर यूरिया खरीदनी पड़ी। गन्ना किसानों की परेशानी जस की तस है। नया पेराई सत्र आने वाला है, लेकिन पिछले सत्र का 15 हजार करोड़ रूपया बकाया है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर सरकार चुप्पी साध लेती है। सरकार और मिल मालिकों की सांठ-गांठ से गन्ना किसान संकट में है। इसी तरह से भाजपा नौजवानों को लगातार धोखा दे रही है। भाजपा ने चुनाव के समय नौकरियों के नाम पर युवाओं से कितना झूठ बोला यह अब पता चल रहा है। नौजवान, किसान तथा आम आदमी भाजपा की धोखे की राजनीति को समझ रहा है।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह 20 सितंबर को लखनऊ के हजरतगंज थाने में होंगे पेश

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश और देश में मंहगाई आसमान छू रही है। कोरोना काल में जबकि हर व्यक्ति आर्थिक संकट से जूझ रहा है। लोगों की जेब खाली है। ऐसे में खाने-पीने की चीजों व सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने जनता के सामने नया संकट पैदा कर दिया है। भाजपा की नीतियां लोक कल्याणकारी नहीं है।

Tags: 24 ghante online24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.comAkhileshBJP wants to ruin farmersFarming mortgaged to the richकिसानों को बर्बाद करना चाहती है भाजपाखेती अमीरों के हाथों गिरवी रखभाजपाभाजपा सरकार
Previous Post

183 दिन बाद संकट मोचन मंदिर 20 सितंबर को खुलेगा, जानें दर्शन के नियम

Next Post

सुरेश रैना जम्मू और कश्मीर में तैयार करेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेटर

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Main Slider

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी

19/09/2026
नई दिल्ली

प्रकृति और पर्यावरण के विषय पर भारत ने सदियों तक विश्व का मार्गदर्शन किया: प्रधानमंत्री

19/09/2026
राष्ट्रीय

बंगाल उपचुनाव से पहले ममता को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर प्रत्याशी भी मैदान से बाहर

19/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

19/09/2026
Next Post
सुरेश रैना Suresh Raina

सुरेश रैना जम्मू और कश्मीर में तैयार करेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेटर

यह भी पढ़ें

azam khan

आजम खान कल होंगे रिहा, 23 महीने से सीतापुर जेल में है कैद

22/09/2025

पुरानी पेंशन योजना बुरी थी तो सपा सरकार ने लागू क्यों की : सीएम योगी

31/01/2022
Sarfaraz

बहराइच हिंसा के मुख्य दोषी सरफराज को फांसी की सजा, मूर्ति विसर्जन के दौरान राम गोपाल मिश्रा की हुई थी हत्या

11/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version