• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने कहा- निवेशकों का पंसदीदा स्थल बनने के लिये यूपी तैयार

Desk by Desk
22/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी

सीएम योगी

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

निवेश के लिये उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम स्थान बताते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश को एक बेहतर निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है।

श्री योगी ने सोमवार को ‘इन्वेस्ट यूपी’ की उच्चस्तरीय प्राधिकृत समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये निवेशकों और उद्यमियों को आश्वस्त किया कि पिछले तीन सालों में उत्तर प्रदेश में जो व्यापक परिवर्तन उन्होंने महसूस किया है, आने वाले समय में इसे और बेहतर किया जाएगा। उन्होने भारत को पांच ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में उत्तर प्रदेश के योगदान में निवेशकों और उद्यमियों से निवेश योजनाओं, सीएसआर, इनोवेशन और उद्यमशीलता के माध्यम से सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक लोकसभा में हुआ पारित

उन्होंने कहा कि आवास एवं शहरी नियोजन विभाग औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भू-उपयोग परिवर्तन के आवेदनों को 90 दिन की समय-सीमा के अन्तर्गत निस्तारित करेगा। कृषि से औद्योगिक श्रेणी में भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क को घटाकर सर्किल रेट के 35 प्रतिशत की दर के स्थान पर 20 प्रतिशत करने का निर्णय लिया गया है। बड़े भू-खण्डों पर टेलीस्कोपिक दरों को सम्मिलित करते हुए यह शुल्क मात्र 14 प्रतिशत रह जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक आस्थानों/औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों को दोहरे टैक्स के बोझ से मुक्ति मिलेगी। जिला पंचायतों द्वारा एकत्र किये गये टैक्स का न्यूनतम 60 प्रतिशत उसी औद्योगिक क्षेत्र के रख-रखाव में व्यय किया जाएगा।

वर्तमान में उत्तर प्रदेश, देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य है। वर्तमान में उ.प्र. देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद में 8 प्रतिशत का योगदान भी कर रहा है। देश की सबसे अधिक 24 करोड़ की आबादी उत्तर प्रदेश में निवास करती है: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/TPngkEZhrW

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 21, 2020

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीसीडा द्वारा मेरठ में बन्द पड़ी कताई मिल की भूमि पर नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। उन्होने कहा कि वे प्रारम्भ से ही इस बात के पक्षधर रहे हैं कि संवाद के माध्यम से समस्याओं के समाधान का रास्ता निकलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ‘पिक एण्ड चूज’ के बजाय एक पाॅलिसी निर्धारित कर समय-सीमा के अन्दर इन समस्याओं के समाधान का कार्य करें।

हरियाणा में निजी स्कूलों ने कहा- अध्यापकों और छात्रों का भी होना चाहिए कोविड-19 टेस्ट

उन्होने कहा कि पिछले तीन-साढ़े तीन वर्षाें में उत्तर प्रदेश निवेश का सबसे अच्छा गंतव्य बना है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के पर्सेप्शन के बारे में देश व दुनिया का संदेश बहुत स्पष्ट है। जिन्होंने उत्तर प्रदेश में निवेश किया है अथवा निवेश के इच्छुक हैं, वे उत्तर प्रदेश के वर्तमान सकारात्मक वातावरण से अच्छी तरह भिज्ञ भी हैं। उत्तर प्रदेश केवल एक सामान्य राज्य नहीं है। देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ ही राष्ट्रीय कुल सकल घरेलू उत्पाद में उत्तर प्रदेश वर्तमान में 8 प्रतिशत का योगदान कर रहा है। देश की सबसे बड़ी 24 करोड़ आबादी यहां निवास करती है। यह देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार भी है। उत्तर प्रदेश एक युवा राज्य है। हमारी लगभग 60 प्रतिशत आबादी कामकाजी और ऊर्जावान है।

Tags: 24ghante online.comcm yogiInvestment in U.P.Lucknow Newsup government newsयूपी में निवेशसीएम योगी
Previous Post

इम्यूनिटी को सुधारने और बेहतर बनाने में ये ये फूड आइटम्स होते है बेहद काम लायक

Next Post

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी दे : योगी

Desk

Desk

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी दे : योगी

यह भी पढ़ें

Temple

रिश्तों में दरार की वजह बनती हैं मंदिर से जुड़ी ये गलती

13/03/2026

नहीं थम रहा डेंगू-मलेरिया का कहर, सबसे ज्यादा यूपी में आए मामले

04/10/2021
Electricity

विद्युत उपभोक्ताओं को राहत, लगातार चौथे साल नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें

25/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version